Ex MP CM Kailash Joshi : मध्यप्रदेश के इस मुख्यमंत्री से जब मिलने आए प्रधानमंत्री तो, करवट बदलकर सो गए!

Ex MP CM Kailash Josh : मध्यप्रदेश के इस मुख्यमंत्री से जब मिलने आए प्रधानमंत्री तो, करवट बदलकर सो गए! Madhya Pradesh Chief Minister Kailash Joshi was in discussion about sleep vkj

Ex MP CM Kailash Joshi : मध्यप्रदेश के इस मुख्यमंत्री से जब मिलने आए प्रधानमंत्री तो, करवट बदलकर सो गए!

Ex MP CM Kailash Joshi : मध्यप्रदेश की राजनीति के ऐसे कई किस्से है, जो आज भी राजनैतिक गलियारों में मशहूर है। मध्यप्रदेश की राजनीति में एक ऐसा मुख्यमंत्री रहा है जो अपनी रहस्यमय बीमारी के लिए जाना था। हम बात कर रहे है मध्यप्रदेश के नौवें मुख्यमंत्री कैलाश जोशी (Ex MP CM Kailash Joshi) की। उनका अधिकांश समय बिस्तर पर ही बीतता था। वह इतना बेसुध होकर बिस्तर पर पडे रहते थे कि उन्हें यह तक मालूम नहीं होता था कि उनके आसपास क्या चल रहा है। कैलाश जोशी (Ex MP CM Kailash Joshi) खुद कहते थे कि उनके ऊपर कोई टोटका किया गया है। हैरानी की बात तो यह है कि उन्हें भले ही रहस्यमय बीमारी रही हो लेकिन वह काफी लंबे समय तक मध्यप्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे।

कैलाश जोशी (Ex MP CM Kailash Joshi) जनसंघ के समय से बीजेपी से जुड़े रहे। वह प्रदेश की राजनीति के सबसे बड़े नेताओं में गिने जाते थें। कैलाश जोशी (Ex MP CM Kailash Joshi) सूबे के मुख्यमंत्री रहे तब उनकी इस रहस्मयी बीमारी के चलते हालत ऐसी हो जाती थी कि जब वह घर से एयरपोर्ट के लिए निकलते थे, तो उन्हें रास्ते में इतनी तेज नींद आती थी कि वह लौटकर सो जाते थे। हालांकि उनके कार्यकाल के दौरान प्रशासन में कोई ढीलापन नहीं रहा। एक बार की बात है। कैलाश जोशी (Ex MP CM Kailash Joshi) को देखने के लिए एक बार तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई भोपाल आए थे। जब देसाई मुख्यमंत्री आवास पहुंचे तो जोशी (Ex MP CM Kailash Joshi) अपने बिस्तर से उठ तक नहीं पाए। उन्हें लोगों ने प्रधानमंत्री के आने के बारे में बताया, उन्हें जगाने की कोशिश की लेकिन जोशी (Ex MP CM Kailash Joshi) नींद में करवट बदलकर सो गए।

महिला ने किया था जोशी की पत्नी होने का दावा

मुख्यमंत्री कैलाश जोशी (Ex MP CM Kailash Joshi) अपने कार्यकाल में एक बात को लेकर चर्चा में आए थें। एक दिन सुबह-सुबह एक महिला इलाहाबाद से भोपाल आई और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री की पत्नी होने का दावा करने लगी। महिला ने मीडिया के सामने रो-रोकर दावा किया कि कैलाश जोशी (Ex MP CM Kailash Joshi) ने उससे शादी की है और वही उसके पति हैं। हालांकि, महिला के इस दावे को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। सबने इसे राजनीतिक स्टंट माना, लेकिन जोशी (Ex MP CM Kailash Joshi) इससे भी काफी परेशान हो गए थे। इसके कुछ सप्ताह बाद ही मुख्यमंत्री की कुर्सी भी उनसे छिन गई।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article