Madhya Pradesh Bypoll Result Live: दिग्विजय सिंह EVM और प्रशासन पर उठाए सवाल, कांग्रेस की हुई पहली जीत

भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव Madhya Pradesh Bypoll Result Live के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीसीसी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए एक बार फिर EVM और प्रशासन पर सवाल उठाए है। इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने कहा था आपको कि चुनाव लोकतंत्र और नोटतंत्र के बीच में है। दिग्विजय सिंह ने प्रशासन पर भी सवाल खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम किया। लेकिन जनता हमारे साथ आज भी है।
3 नवंबर को भी सवाल किए थे
इससे पहले दिग्विजय ने 3 नवंबर को कहा था कि तकनीकी युग में विकसित देश ईवीएम पर भरोसा नहीं करते, लेकिन भारत और कुछ छोटे देशों में ईवीएम से चुनाव होते हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा था कि विकसित देश क्यों नहीं कराते। क्योंकि उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं है, क्योंकि जिसमें चिप है, वह ‘हैक’ हो सकती है। देश में अनेक नेता समय समय पर ईवीएम को लेकर सवाल उठाते रहे हैं।
कांग्रेस की पहली जीत
राजगढ़ जिले की ब्यावरा सीट से कांग्रेस ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। यहां से कांग्रेस के रामचंद्र दांगी ने चुनाव जीत लिया है।
कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय छोड़ दिया
उधर, दोपहर 1.30 बजे रुझानों में तस्वीर साफ होने के बाद कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय छोड़ दिया। वहां मीडियाकर्मियों ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि प्रजातंत्र में मतदाताओं का जो भी निर्णय होता है वो स्वीकार करते हैं। जैसे नतीजे आएंगे हम उसे स्वीकार करेंगे।