MP By-election: देवी पंडाल में इमरती देवी ढोलक बजाती आईं नजर, देखें वीडियो

MP By-election: देवी पंडाल में इमरती देवी ढोलक बजाती आईं नजर, देखें वीडियो

ग्वालियर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में होने वाले उप-चुनाव (MP By-election) को लेकर जारी प्रचार के दौरान तरह-तरह के नजारे देखने को मिल रहे हैं। रोजाना चुनाव प्रचार के दौरान मंत्रियों के नए-नए वीडियो सामने आ रहा है। इसी के तहत अब महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी (Imarti Devi) का नया वीडियो तेजी से वायरल (video viral) हो रहा है। जिसमें वह महिलाओं के साथ एक देवी पंडाल में ढोलक बजाते नजर आ रही हैं।

जनता को रिझाने में जुटे प्रत्याक्षी

उप-चुनाव में पार्टी को वोट दिलाने के लिए इन दिनों प्रत्याक्षी जनता को खुश करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते। चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें जहां मौका मिलता है वे वहीं उन्हें आकर्षित करने में जुट जाते हैं। ऐसा नजारा पिछले दिनों भी देखने को मिला था। जब ग्वालियर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे ऊर्जा मंत्री एक चुनाव प्रचार के दौरान देवी पंडाल में जा पहुंचे। यहां उन्होंने सबके साथ मिलकर रामधुन गाई। ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है जिसमें बीजेपी प्रत्याक्षी इमरती देवी ना सिर्फ देवी पंडाल में दर्शन करने पहुंची बल्कि वे वहां मौजूद महिलाओं के साथ ढोलक बजाती नजर आ रही हैं।

देवी पंडाल में ढोलक बजाती आईं नजर

मिली जानकारी के अनुसार मंत्री इमरती देवी चुनाव प्रचार के बाद वापस लौट रही थीं। इसी दौरान उनकी नजर पास के ही देवी पंडाल  (Devi pandal) पर पड़ी। जहां बड़ी संख्या में महिलाएं इकट्ठी होकर देवी गीत गा रही थीं। यह नजारा देख इमरती देवी ने भी अपनी गाड़ी पंडाल के पास रुकवाई और खुद महिलाओं के बीच जा पहुंची। इसके बाद उन्होंने महिलाओं के बीच जाकर देवी गीत गाते हुए ढोलक भी बजाई। तभी किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article