MP BJP MLA: देवरी से BJP विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने इस्तीफे की पेशकश को लिया वापस, बोले- आक्रोश में आकार लिया था फैसला

BJP MLA Brijbihari Pateriya: मध्य प्रदेश के सागर जिले की देवरी विधानसभा से बीजेपी विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने अपने इस्तीफे

BJP MLA Brijbihari Pateriya

BJP MLA Brijbihari Pateriya

BJP MLA Brijbihari Pateriya: मध्य प्रदेश के सागर जिले की देवरी विधानसभा से बीजेपी विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने अपने इस्तीफे की पेशकश वापस ले ली है। उन्होंने कहा कि मैने आक्रोश में आकर इस्तीफे का फैसला लिया था। यह सही नहीं है। अब इस्तीफे की कोई बात नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन और सरकार उनके साथ हैं और वह मुख्यमंत्री के निर्देशों का पूरी तरह पालन करेंगे।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1844588233130180676

क्‍या था मामला

केसली क्षेत्र में एक ग्रामीण की सांप के डसने से मृत्यु हो गई थी। मृत्यु का कारण प्रमाणित करने के लिए डॉक्टरों ने पैसों की मांग की थी। पीड़ित परिवार के पास डॉक्टर द्वारा रिश्वत मांगे जाने के साक्ष्य भी मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद पुलिस डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर रही थी। जब विधायक बृज बिहारी पटेरिया को इस घटना की जानकारी मिली, तो वे अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए।

यह भी पढ़ें- BJP MLA protest: बीजेपी विधायक ने की इस्तीफे की पेशकश, पुलिस रवैये से नाराज देवरी MLA पटेरिया धरने पर बैठे, यह भी कहा

— Ashish Usha Agarwal आशीष ऊषा अग्रवाल (@Ashish_HG) October 10, 2024


विधायक ने कर दी थी इस्‍तीफे की पेशकश (BJP MLA Brijbihari Pateriya)

पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिख दिया और थाने में धरने पर बैठ गए। हालांकि, अब उन्होंने अपने इस्तीफे की पेशकश वापस ले ली है। उनका कहना है कि आक्रोश में उठाया गया वह कदम दुर्भाग्यपूर्ण था। अब इस्तीफे का कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन और सरकार उनके साथ हैं और वे मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन करेंगे।

यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड के शहंशाह का जन्मदिन, दिल टूटा तो मुंबई पहुंचे, अमिताभ बच्चन की जिंदगी के रोचक किस्से

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article