मध्य प्रदेश। प्रदेश में कलाकारों और उनकी कला का अलग ही स्थान है जहां समय-समय पर कई खबर सामने आती रहती है इंदौर में एक कलाकार ने लगभग 1,000 किलोग्राम स्क्रैप से एम्बेसडर कार तैयार की है। जिसे देखते ही अद्भुत झलक दिखाई देती है।
3 महीने में तैयार की कार
अपनी कार को लेकर इंदौर के कलाकार सुंदर गुर्जर ने बताया कि, इस कार को बनाने में 700 किलो नट और बाकी स्क्रैप मैटल का इस्तेमाल किया गया है। इसे बनाने में 3 महीने का समय लगा है और 3 लाख रूपए ख़र्च हुए हैं। गाड़ी की ओरिजनल बोडी को कटर से काटकर नट फिट किया गया है। बताते चलें कि, इस कार को इस दौर में शान की सवारी के तौर पर जाना जाता है। बता दें कि, इस कार को तैयार करने में कलाकार के 3 लाख रूपए खर्च हुए है।
#WATCH मध्य प्रदेश: इंदौर में एक कलाकार ने लगभग 1,000 किलोग्राम स्क्रैप से एम्बेसडर कार तैयार की है। pic.twitter.com/a5VZ6zmDyV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2022
बेची नहीं जाएगी यह कार
इसे लेकर कलाकार सुंदर गुर्जर ने बताया कि, इस कार को सहेजने के लिए तैयार किया गया है बिक्री के उद्देश्य से नहीं। बताया कि, एम्बेसेडर कार जिनका प्रोडक्शन अब बंद हो गया है उस सहेजने के लिए उन्होंने यह प्रयोग किया। बताया कि, तैयार करने के बाद इस कार की कीमत 10 लाख रुपए रूपए है। जो अंदर से खोखली है जिसमें एक भी पार्ट नहीं शामिल है। बता दें कि, 47 साल के सुंदर गुर्जर जो अनूठे म्यूरल्स बनाने के लिए मशहूर हैं, वे बीस साल से म्यूरल बना रहे हैं।