Advertisment

MP 12th Board Exam Update: जुलाई में होंगे मप्र 12वीं बोर्ड के पेपर, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, बोले- छप चुके हैं पेपर...

MP 12th Board Exam Update: जुलाई में होंगे मप्र 12वीं बोर्ड के पेपर, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, बोले- छप चुके हैं पेपर... Madhya Pradesh 12th board paper to be given in July, education minister gave information, said - splash Have paper...

author-image
Bansal News
MP 12th Board Exam Update: जुलाई में होंगे मप्र 12वीं बोर्ड के पेपर, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, बोले- छप चुके हैं पेपर...

भोपाल। प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर ने जमकर तबाही मचाई है। हजारों लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। वहीं अब प्रदेश में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर थमने लगी है। अब कोरोना के केसों को कम होते देख मप्र बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं की चर्चाएं फिर से शुरू हो गईं हैं। इसको लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जानकारी दी है।

Advertisment

परमार ने कहा कि जून के पहले सप्ताह में इसको लेकर बैठक की जाएगी। इस बैठक में परीक्षाओं की तारीख को लेकर चर्चा की जाएगी। हालांकि मंत्री परमार ने यह साफ कर दिया है कि मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन मोड से ही कराई जाएंगी। मंत्री परमार ने कहा कि परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी। साथ ही जुलाई के महीने में परीक्षा शुरू की जाएगी।

परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी...
मंत्री परमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने परीक्षा का निर्णय राज्य सरकारों पर छोड़ रखा है। हमारी भी परीक्षा को लेकर पूरी तैयारियां हैं। कोरोना की दूसरी लहर के कारण परीक्षाएं लगातार स्थगित हुई हैं। परमार ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। परमार ने कहा कि परीक्षाओं को लेकर प्रश्न पत्र पहले ही छप चुके हैं।

परीक्षा को लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। परमार ने मीडिया से बात करते हुए संभवतः 5 जून के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों और सभी जिम्मेदारों के साथ बैठक की जाएगी। इस बैठक में ही छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जाएगा। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के चलते कई बार बोर्ड की परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा है। इससे पहले भी कई बार परीक्षाओं को तारीख को आगे बढ़ाया गया है। अब प्रदेश में कोरोना की रफ्तार थमती दिख रही है। इसी को लेकर प्रदेश में 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो जाएगा।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें