मां शारदा के दर्शन के बाद श्रद्धालु ने काटा गला, मची अफरा-तफरी

मां शारदा के दर्शन के बाद श्रद्धालु ने काटा गला, मची अफरा-तफरी

सतना: मध्य प्रदेश में स्थित मैहर मां शारदा देवी के मंदिर के सीढ़ियों में एक भक्त ने अपना गाला काट लिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने फोनकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

जानाकारी के अनुसार घटना शनिवार शाम 6:35 बजे की बताई जा रही है। नवरात्रि शुरू होते ही प्रसिद्ध देवी धाम मैहर में मां शारदा देवी के दर्शन करने देश के कोने-कोने से हजारों लोग पहुंचते हैं। यहां मां के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहता है। इसी के तहत मां शारदा के दर्शन करने पहुंचे एक भक्त ने दर्शन के बाद मंदिर की सीढ़ियों पर अपना गला काट लिया और माता से न्याय की गुहार लगाने लगा।

यह नजारा देख वहां मौजूद दूसरे श्रद्धालु डर गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते मिलते ही पुलिस ने आनन-फानन में घायल युवक की अस्पताल भिजवाया। जहां उसकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है। युवक उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का निवासी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article