M. Venkaiah Naidu: नायडू ने उप राष्ट्रपति के कार्यकाल के चार साल किए पूरे, सचिवालय ने ई-बुक की जारी

M. Venkaiah Naidu: नायडू ने उप राष्ट्रपति के कार्यकाल के चार साल किए पूरे, सचिवालय ने ई-बुक की जारी

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू M. Venkaiah Naidu ने बुधवार को अपने कार्यकाल के चार साल पूरा कर लिये। आधिकारिक बयान के मुताबिक, उप राष्ट्रपति के सचिवालय ने एक पुस्तिका जारी की जिसमें नायडू के पिछले चार साल के कई कार्यक्रमों को स्थान दिया गया है। इस ई-बुक को कई भाषाओं में जारी किया गया है।

इसमें कहा गया है कि राज्यसभा के सभापति के तौर पर नायडू M. Venkaiah Naidu देश में संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। नायडू ने 11 अगस्त, 2017 को उप राष्ट्रपति का पदभार संभाला था।

बयान के अनुसार, नायडू M. Venkaiah Naidu ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ मिलकर कोविड महामारी के दौरान संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रबंध किये। इसका नतीजा रहा कि साल 2020-21 (बजट सत्र तक) में सदन का कामकाज 95.82 प्रतिशत रहा जो 2017-18 में 48.17 प्रतिशत था। इसमें कहा गया है कि साल 2020-21 के दौरान राज्यसभा में 44 विधेयक पारित किये गए जो पिछले चार साल में सर्वाधिक था।

इसके अलावा इसी अवधि में राज्यसभा की आठ समिति 74 रिपोर्ट सौंपी और यह भी पिछले चार वर्षों में सर्वाधिक है। बयान के मुताबिक, पिछले एक साल में नायडू M. Venkaiah Naidu ने 53 व्याख्यान दिए, 23 पुस्तकों का विमोचन किया, 21 संस्थानों का दौरा किया, सात दीक्षांत समारोहों को संबोधित किया, चार पुरस्कार समारोहों में शामिल हुए और तीन परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

इसमें इस बात का उल्लेख किया गया है कि कोरोना महामारी के दौरान उप राष्ट्रपति ने फेसबुक पोस्ट एवं लेखों के माध्यम से लोगों के बीच आशा और संयम का संदेश पहुंचाया। नायडू M. Venkaiah Naidu उन कुछ प्रमुख लोगों में शामिल थे जिन्होंने सबसे पहले कोविड का टीका लिया और लोगों से टीका लगवाने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article