नई दिल्ली। वैसे तो पौधे घर Lucky Plants for House: की शोभा बढ़ाते हैं लेकिन क्या आप Lucky Plants : जानते हैं कि अगर पौधों को वास्तु के अनुसार लगाया जाए तो इससे आपके घर में कुबेर भगवान की कृपा बनी रहती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं मनी प्लांट के अलावा और कौन से प्लांट हैं जिन्हें आप वास्तु शास्त्र के अनुसार लगा सकते हैं।
बांस का पौधा —
कहते हैं बांध का पौधा अगर घर के सामने लगाया जाए तो इससे शुभता आती है। पर इसको लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इसे हमेशा ईशान कोड या उत्तर पूर्व या उत्तर दिशा में लगाया जाए तो घर में पैसें की बरसात होने लगती है। इतना ही नहीं इससे कंगाल भी नहीं आती।
अनार का पौधा –
अनार न सिर्फ सेहत बनाता है बल्कि इसका पौधा आपकी वेल्थ यानि पैसों संबंधी दिक्कतें भी दूर करता है। कहते हैं वास्तु के अनुसार घर के सामने अनार का पौधा लगाने से बड़े से बड़ा कर्ज भी पूरा हो जाता है। पर ये पौधा लगाते समय इस बात का धयन रखना होगा कि इसे हमेशा घर के आग्नेय कोण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में न लगाएं।
दूब का पौधा-
दूब का पौधा घर के सामने दूब का पौधा उगा लें। तो घर में कभी पैसे की दिक्कत नहीं होती। इतना ही नहीं अगर कोई नि:संतान है तो उसे संतान प्राप्ति भी हो सकती है।
बेल का पौधा-
अगर आप भी भगवान शिव की विशेष कृपा चाहते हैं तो आपको घर पर बेल का पौधा जरूर लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र में बेल के पेड़ को भी शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बेल के पौधे में भगवान भोलेशंकर का वास होता है।
मनी प्लांट-
ये तो सभी जानते हैं मनी प्लांट Money Plant को सभी पैसों से जोड़के देखते हैं। ऐसे में इसे लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि इसे घर के आग्नेय कोड, यानी दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। मनी प्लांट के पौधे को कभी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। इसका जमीन पर बिखरना अशुभ होता है।