/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Navendu-PSD-187.jpg)
उत्तर प्रदेश। Lucknow Grain ATM लखनऊ में पहले 'ग्रेन एटीएम' की शुरुआत हुई। जिसके जरिए अब ग्रेन एटीएम के माध्यम से उपभोक्ताओं को राशन वितरित करने का काम किया जाएगा। पहले उपभोक्ताओं को तराजू से तौलकर चावल, गेहूं आदि दिए जाते थे।एक उपभोक्ता ने बताया, "पहले जो राशन कम मिलता था उसकी भी शिकायत नहीं आएगी।"
जिलापूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी
जिला पूर्ति अधिकार सुनील सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि, पूरे देश में केवल 9 ऐसे ATM लगे हैं जिसमें से राज्य में वाराणसी, गोरखपुर और लखनऊ में 1-1 ATM लगे हैं। इसके लगने के बाद घटतौली की शिकायतों में कमी आएगी। यह अभी भारत में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुआ है। इसकी 12-15 लाख रुपए कीमत है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us