Advertisment

उप राज्यपाल ने दिल्ली में महिला सुरक्षा के उपायों की समीक्षा की

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली,15 जनवरी (भाषा) दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने शुक्रवार को एक बैठक में राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा के उपायों की समीक्षा की और 45 दिन के भीतर शहर में अंधेरे वाले सभी स्थानों में रोशनी का प्रबंध करने पर जोर दिया।

Advertisment

बैजल ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल तथा अनेक शीर्ष अधिकारियों के साथ महिला सुरक्षा कार्य बल की 12वीं बैठक की वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अध्यक्षता की और शहर के ऐसे स्थान जहां अंधेरा है ,वहां रेशनी का प्रबंध करने के काम की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने बैठक के बाद ट्वीट किया,‘‘ ऐसे स्थान जहां अंधेरा है ,वहां रेशनी करने के काम की प्रगति, सुरक्षित शहर परियोजना, दिल्ली पुलिस में महिलाओं की भर्ती की स्थिति,रात्रि/परिवार आश्रय गृहों, सार्वजनिक परिवहन में पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरा के प्रावधानों तथा महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े अन्य कार्यों की समीक्षा की। साथ ही 45 दिन के भीतर शहर में अंधेरे वाले सभी स्थानों में रोशनी करने पर जोर दिया। ’’

उप राज्यपाल ने संबंधित विभागों से राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मिल कर काम करने और कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।

Advertisment

भाषा शोभना माधव

माधव

Advertisment
चैनल से जुड़ें