LPG Price Rise: महंगाई की मार, फिर बढ़े घरेलू रसोई गैस के दाम, जानें नई कीमत

LPG Price Rise: महंगाई की मार, फिर बढ़े घरेलू रसोई गैस के दाम, जानें नई कीमतLPG Price Rise: Inflation hit, then domestic LPG prices increased, know the new price

LPG Price Rise: महंगाई की मार, फिर बढ़े घरेलू रसोई गैस के दाम, जानें नई कीमत

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच आम आदमी लगातार महंगाई की मार झेल रहा है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद अब रसोई गैस की कीमतों में  एक बार फिर से वद्धि कर दी गई है। आज 1 सितंबर को घरेलू रसोई गैस की कीमतों ने आम आदमी को बढ़ा झटका दिया है। आज 1 सितंबर को दिल्ली में 14.2 किलोग्राम की बिना सब्सिडी वाले गैस के दामों में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वालो एलपीजी के दाम 884.50 रुपए पहुंच गए हैं। वहीं आज कमर्शिल गैस की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों को 75 रुपए बढ़ा दिया गया है।

15 दिनों में दो बार झटका

यह पहली बार हुआ है जब 15 दिनों में आम आदमी को 2 बार महंगाई का झटका लगा हो। दरअसल 15 दिनों में 2 बार घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वद्धि हुई है। इससे पहले 17 अगस्त को रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं महज 15 दिन बाद ही 1 सितंबर को गैस सिलेंडर की कीमतों में फिर 25 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। जिसके बाद 15 दिनों में रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपए तक महंगा हो गया है।

कमर्शियल सिलेंडर की भी बढ़ी कीमत

रसोई गैस के साथ कमर्शिल गैस सिलेंडर की कीमतें भी बढ़ी है। आज 1 सितंबर को कमर्शिल गैस सिलेंडर 75 रुपए महंगा हुआ है। अब राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1693 हो गई है।

अब तक इतने बढ़े रेट
बता दें कि 1 जनवरी से लेकर अब तक रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 190.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद अब घरेलू रसोई की कीमत 884.5 रुपए हो गई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article