/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/61aba1b6-38d6-491e-883b-3dce3edb586f-2.jpg)
नई दिल्ली। आम आदमी लगातार महंगाई की मार झेल रहा है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद अब रसोई गैस की कीमतों में एक बार फिर से वद्धि कर दी गई है। आज महीने के पहले ही सप्ताह में घरेलू रसोई गैस की कीमतों ने आम आदमी को बड़ा झटका दिया है। आज 6 अक्टूबर को तेल कंपनियों ने प्रति सिलेंडर में 15 रुपये की बढ़ोतरी की है। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में सिलेंडर के दाम 884.50 रुपये से बढ़कर 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं। बता दें कि इससे पहले 1 अक्टूबर को कमर्शिल गैस की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई थी। एक अक्टूबर को 19 किलो के कमर्शिल सिलेंडर की कीमत में 43 रुपए का इजाफा हुआ है। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1736.50 रुपये हो गई है।
इन शहरों में इतने रेट
देशभर में आज घरेलू रसोई गैस की कीमतों में 15 रुपये की वद्धि की गई है। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपये हो गई है। वहीं कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 926 रुपये तक पहुंच गए हैं। मुंबई में रसोई गैस की कीमत 844.50 रुपए से बढ़कर 899.50 रुपये हो गई है। वहीं चेन्नई में घरेलू रसोई गैस के दाम 915.50 रुपये हो गए हैं। वहीं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रसोई गैस की कीमत 905.5 रुपए पहुंच गई है।
कमर्शियल सिलेंडर की भी बढ़ी कीमत
बता दें कि इससे पहले 1 अक्टूबर को कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी एक अक्टूबर को 19 किलो के कमर्शिल सिलेंडर की कीमत में 43 रुपए का इजाफा हुआ है। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1736.50 रुपये हो गई है
1000 के पार पहुंच सकती है कीमत
एलपीजी सिलेंडर कीमत लगातार बढ़ती ही जा रही है। आज देशभर में रसोई गैस की कीमतों में 15 रुपए का इजाफा किया गया है। जिसके बाद दिल्ली में रसोई गैस की कीमत 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। वहीं सितंबर माह में 15 दिनों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दो बार इजाफा की गया था। जानकारी के अनुसार अगर इसी तरह से रसोई गैस की कीमते बढ़ती रही तो जल्द ही एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1 हजार के उपर पहुंच जाएंगी।
इस तरह चेक करें कीमतें
बता दें कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को आप घर बैठे अपने मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं, इसके लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx पर जाना होगा। यहां आप अपने शहर को चुन कर गैस सिलेंडर की कीमतों को देख सकते हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us