LPG Price Rise: महीने के शुरूआत में ही महंगाई का तगड़ा झटका! फिर बढ़े गैस सिलेंडर के दाम

LPG Price Rise: महीने के शुरूआत में ही महंगाई का तगड़ा झटका! फिर बढ़े गैस सिलेंडर के दामLPG Price Rise: Inflation hit hard at the beginning of the month! Then the price of gas cylinder increased

LPG Price Rise: महीने के शुरूआत में ही महंगाई का तगड़ा झटका! फिर बढ़े गैस सिलेंडर के दाम

नई दिल्ली। आज महीने की शुरूआत में ही आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। दिवाली के पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस के दाम बढ़ोतरी की है। आज कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 266 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में अभी किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर में बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2000.50 रुपये हो गई है।

रसोई गैस में अभी राहत
आज जहां महीने के पहले दिन 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। वहीं रसोई गैस की कीमतों में अभी राहत है। रसोई गैस की कीमतों में अभी किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। घेरलू रसोई गैस की कीमत अभी 899.50 रुपए पर ही स्थिर है। बता दें कि हर महीने के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है। आज 1 नवंबर को कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

https://twitter.com/ANI/status/1455008776780541952

इन शहरों में इतने रेट
कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में आज 266 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में कमर्शियाल गैस सिलेंडर की कीमत 2000.5 रुपये हो गई है। वहीं मुंबाई में कमर्शियाल गैस सिलेंडर 1950 रुपये पहुंच गया है। कोलकाता में 19 किलो के कमर्शियाल गैस सिलेंडर की कीमत 2073.50 रुपये है। वहीं चेन्नई में 19 किलो का कमर्शियाल गैस सिलेंडर अब 2133 रुपये में मिलेगा
1000 के पार पहुंच सकती है कीमत
एलपीजी सिलेंडर कीमत लगातार बढ़ती ही जा रही है। सितंबर में 15 दिनों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दो बार इजाफा की गया था। अभी घरेलू रसोई गैस कीमतों के दाम 899.50 रुपए, जानकारी के अनुसार अगर इसी तरह से रसोई गैस की कीमते बढ़ती रही तो जल्द ही एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1 हजार के उपर पहुंच जाएंगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article