LPG Price Hike : होली के पहले महंगाई का बड़ा झटका, बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर के दाम, अब मिलेगा इतने का

नई दिल्ली। LPG Price Hikeमहीने की शुरूआत में ही तेल कंपनियों द्वारा आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। जी हां होली के पहले ही घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। जिसके बाद आम जनता को एक बड़ा झटका दिया गया है। आपको बता दें घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में सीधे 50 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। तो वहीं कर्मिशल गैस की कीमत में 350 रुपए का इजाफा किया गया है। त्योहारी सीजन में इस तरह बढ़ी गैस की कीमतें आम जनता को मुसीबत में डाल सकती हैं। आपको बता दें करीब 6 महीने बाद घरेलू गैस की कीमतों में इजाफा हो गया है।
LPG Price Hike
आपको बता दें नई कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद अब LPG Cylinder Rate March 2023: राजधानी दिल्ली में 14.5 किलो के घरेलू रसोई सिलेंडर की कीमत 1103 रुपए हो गई है। वहीं 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 350 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें पिछले महीने तक यह कीमत 1050 रुपए प्रति सिलेंडर थी। वहीं 350.50 रुपए की वृद्धि के बाद 19 किलो सिलेंडर की कीमत 2119.50 रुपए हो गई है।
LPG Cylinder Rate March 2023: Rate List LPG Price Hike
सरकारी तेल कंपनियों की मानें तो जुलाई 2022 के बाद यह पहला मौका है जब घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़े हैं। इसी तरह इस महीने 19 किलो सिलेंडर के दाम में बड़ी वृद्धि हुई है। आपको बता दें 1 जनवरी को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी। बढ़ोतरी के बाद मुंबई में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम पिछले महीने के 1052.50 रुपए से बढ़कर 1102.50 रुपए हो गया है। तो वहीं कोलकाता में इसके लिए 1079 रुपए की जगह अब 1129 रुपए चुकाने होंगे। तो वहीं की बात करें तो चेन्नई में एक सिलेंडर के लिए 1068.50 रुपए के स्थान पर 1118.50 रुपए का मिलेगा।
भोपाल में 1108.50 रुपये में मिलेगा एक सिलेंडर
तेल कंपनियों ने बुधवार को गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये के इजाफे के ऐलान के बाद अब राजधानी भोपाल में 1108.50 में एक गैस सिलेंडर मिलेगा। आपको बता दें इससे पहले भोपाल में एक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1,058.50 थी। गैस सिलेंडर की कीमत में यह इस वर्ष की पहली वृद्धि है। इससे पहले जून 2022 में गैस सिलेंडर की कीमत में 53.50 रुपये की वृद्धि की गई थी। वहीं, मई 2022 में 53 रुपये का इजाफा किया गया था।