कर्नाटक के बाद अब एमपी में भी भगवान "हनुमान" की इंट्री, कांग्रेस के वीडियो पर चढ़ा राजनीति का पारा

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद मध्य प्रदेश में भी सियासी पारा गर्माया गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह।

कर्नाटक के बाद अब एमपी में भी भगवान

भोपाल। MP Lord Hanuman Congress-BJP कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद मध्य प्रदेश में भी सियासी पारा गर्माया गया है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां अपने आप को हनुमान भक्त बताने में जुटी हुई हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने जहां भगवान श्रीराम और भगवान हनुमान के संवाद का एक वीडियो जारी किया है। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा।

यह भी पढ़ें- MP Board 5th 8th Result 2023: सोमवार को घोषित होगा रिजल्ट!; इस Link पर क्लिक कर देखें परिणाम

यहां बता दें कि एमपी कांग्रेस द्वारा भगवान श्रीराम और भगवान हनुमान के संवाद का एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें कर्नाटक के बाद अब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाए जाने की बात कही जा रही है। इस वीडियो से साफ जाहिर हो रहा है कि कर्नाटक के बाद अब MP में भी कांग्रेस बजरंगबली के सहारे है।

भक्त कमलनाथ की विजय पताका लहराने का जिक्र

यहां बता दें कि कांग्रेस द्वारा जारी वीडियो में भगवान राम और हनुमान की बातचीत में सत्य की जीत बताते हुए भक्त कमलनाथ की विजय पताका लहराने का भी जिक्र किया गया है। यह वीडियो जारी होने के बाद मध्य प्रदेश में भी राजनीतिक पार चढ़ गया है।MP Lord Hanuman Congress-BJP

यह भी पढ़ें- Jabalpur Narmada River Death: भाजपा के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटेल के बेटे अतुल सहित दो की डूबने से मौत

इधर, भगवान हनुमान पर हो रही सियात पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का भी एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि हम भी बजरंगबली के भक्त हैं। कर्नाटक में हमें उनका आशीर्वाद मिला है। MP Lord Hanuman Congress-BJP मध्यप्रदेश में भी हमें उनका आशीर्वाद मिलेगा।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कर्यकर्ताओं में भरा जोश

वहीं इस राजनीतिक सियासत के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि कर्नाटक में जीत के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं, लेकिन हम तो भारत माता की जय वाले हैं। हम सभी भारत माता की जय बोलेंगे।

यह भी पढ़ें- Wonder Mango Tree: एक आम के पेड़ में 10 वैरायटी, दूर-दूर से देखने पहुंच रहे लोग

यहां बता दें कि दक्षिण का द्वार कहे जाने वाले कर्नाटक से बीजेपी का EXIT हो चुका है। MP Lord Hanuman Congress-BJP कर्नाटक चुनाव के नतीजों में 224 सीटों में से 135 सीटें कांग्रेस ने जीती हैं तो वहीं बीजेपी को 66 सीटें ही मिली हैं। वहीं जेडीएस के खाते में 19 सीटें आई हैं। कांग्रेस की जीत के बीच कर्नाटक में भगवान हनुमान के लिए खूब मिठाई खिलई गई।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article