Looteri Dulhan News: गांव के बाहर खड़ी कर रखी थी बोलेरो, सुहागरात से पहले पतियों को धोखा देकर फरार हुई दो दुल्हन

आगरा। एक बार फिर लूटेरी दुल्हन ने दो भाइयों को अपना शिकार बनाया है। लूटेरी दुल्हनों Looteri Dulhan News ने सिर्फ अपने पतियों को धोखा दिया बाल्कि घर में रखे जेवर और 50 हजार की नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित परिवार ने बताया कि शादी की रात ही दोनों बहने शौच के बहाने घर से बाहर गईं और वहीं से भाग निकलीं। मामला आगरा के बाह थाना क्षेत्र के फरेरा गांव का है।
बिचैलिए की तलाश शुरू कर दी
बताया जा रहा है कि दोनों नई दुल्हनें सुहागरात के दिन ही इस घटना कां अजाम दिया। दोनों नई दुल्हनों ने भागने से पहले पूरा इंतजाम कर रखा था। गांव के लोगों ने बताया कि खेतों के पास एक बोलेरो गाड़ी खड़ी थी जिसमें बैठकर दोनों बहनें फरार हो गई। दोनों नई दुल्हनें के द्वारा वारदात को अंजाम देने के बाद अब परिवार के सदस्यों ने बिचैलिए की तलाश शुरू कर दी है।
जान पहचान थी
पीड़ित परिवार के लोगों से बात करने पर पता चला है कि न्यू आगरा थाना क्षेत्र दयालबाग के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ उनकी जान पहचान थी। उसके बताने पर उन्होंने अपने दोनों बेटों से शादी की थी। उस व्यक्ति ने बताया था कि दोनों लड़कियां सोनभद्र की रहने वाली हैं। कोरोना के कारण दोनों की शादी साधारण तरीके से की गई थी। बीते शुक्रवार को परिवार के कुछ लोगों के बीच में वरमाला पहनाई गई थी।
0 Comments