London Fire: मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जले चार बच्चे

London Fire: मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जले चार बच्चे London Fire: A massive fire broke out in the house, four children burnt alive

London Fire: मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जले चार बच्चे

लंदन। दक्षिण लंदन में एक घर में आग लगने London Fire से चार बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक दक्षिणी लंदन के एक रिहायशी इलाके के एक मकान में बृहस्पतिवार रात को भीषण आग लग गयी। आग लगने की सूचना मिलने पर करीब दमकल की 60 गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। गंभीर रूप से झुलसे हुए चार बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बच्चों की उम्र के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

लंदन अग्निशमन विभाग के आयुक्त एंडी रो ने कहा, ‘‘यह एक ऐसी घटना है जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों और बच्चों के दोस्तों, पूरे स्थानीय समुदाय और उन सभी लोगों के साथ हैं जो इस आग से प्रभावित हुए हैं।'' आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article