Lokrang Utsav : इस बार लोकरंग उत्सव "विमुक्त एवं घुमन्तू" विषय पर, 12 राज्य देंगे प्रस्तुति

Lokrang Utsav : इस बार लोकरंग उत्सव "विमुक्त एवं घुमन्तू" विषय पर, 12 राज्य देंगे प्रस्तुति, This time Lokrang Utsav will give presentation on the theme of "liberated and nomadic", 12 states

Lokrang Utsav : इस बार लोकरंग उत्सव

भोपाल। संस्कृति विभाग द्वारा 38वां लोकरंग उत्सव 26 से 30 जनवरी तक रवींद्र भवन परिसर, भोपाल में मनाया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर राष्ट्रीय अलंकरण सम्मान के साथ गणतंत्र दिवस परेड में चयनित प्रतिभागियों और झांकियों के राज्य-स्तरीय पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। साथ ही लोकरंग उत्सव में विविध शिल्पों का मेला "हुनर", कलात्मक दीपकों की प्रदर्शनी "अभ्यर्थना", कला एवं संस्कृति विषयक पुस्तकों का पुस्तक मेला, देशज व्यंजन "स्वाद" प्रदर्शनी, गायन प्रस्तुति पर "लोकराग" भी मुख्य आकर्षण होगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल रविंद्र भवन में 26 जनवरी,2023 को सायं 7 बजे लोकरंग समारोह का शुभारंभ करेंगे। लोकरंग में संस्कृति पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर उपस्थित रहेंगी। प्रमुख सचिव संस्कृति और पर्यटन शिव शेखर शुक्ला ने यह जानकारी दी।

शुक्ला ने बताया कि प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस पर लोकरंग का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष लोकरंग का विषय ‘‘विमुक्त एवं घुमन्तू’’ रखा गया है। शुभारंभ पर ‘चरैवेति’ समवेत नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की जायेगी। लोकरंग में यू.के., यूक्रेन और इजिप्ट के तीन विदेशी नृत्य के साथ देश के 12 राज्यों क्रमशः मध्यप्रदेश, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, झारखण्ड, उड़ीसा, उत्तराखंड, आसाम, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और गुजरात के घुमन्तू एवं लोक समुदायों के कलाकार नृत्य प्रस्तुतियां देंगे।

उधर, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने नागरिकों के सुखी एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि राज्य में गण और तंत्र मिल कर नया और आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश निर्माण की ओर निरंतर अग्रसर है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों का आहवान किया है कि आज़ादी के अमृतकाल में हम सब भारतीय सभ्यता की संस्कृति और गौरव गाथा के अनुरूप समवेत होकर समावेशी आत्म-निर्भर राष्ट्र के निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुए सम्मानित

राज्यपाल मंगुभाई पटेल की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों देवीशरण, पार्वती देवी, सावित्री देवी, मुख्तार खान, हबीब नज़र, मोहम्मद जमीर और नारायणी देवी को उनके निवास पर सम्मानित किया गया। राज्यपाल की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एवं शॉल, श्रीफल और मिठाई राजभवन के अधिकारियों द्वारा ससम्मान उनके निवास पर भेंट की गई।

राज्यपाल भोपाल और मुख्यमंत्री जबलपुर में करेंगे ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह में और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम रीवा जिले में ध्वजारोहण करेंगे। प्रदेश के 29 जिला मुख्यालयों पर मंत्रीगण और 20 जिला मुख्यालय पर कलेक्टर मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article