Lok Sabha Election 2024: शाम 5 बजे तक त्रिपुरा, मणिपुर में सबसे ज्यादा 76% और उत्तर प्रदेश में सबसे कम 52% हुई वोटिंग

Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting Live: देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है।

Lok Sabha Election 2024: शाम 5 बजे तक त्रिपुरा, मणिपुर में सबसे ज्यादा 76% और उत्तर प्रदेश में सबसे कम 52% हुई वोटिंग

Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting Live: देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है।

इसके साथ-साथ बाहरी मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के बचे हुए इलाकों में भी मतदान किया जा रहा है। आज, केरल में सभी 20 सीटों, कर्नाटक में 14, राजस्थान में 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 8-8, मध्य प्रदेश में 6, असम और बिहार में 5-5, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में 3-3, त्रिपुरा की 1, और जम्मू-कश्मीर की दोनों लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

18वीं लोकसभा चुनाव में आज होने वाले दूसरे फेज के मतदान के लिए 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर निर्वाचन आयोग पूरी तरह तैयार है. इसके लिए सुरक्षा और अन्य इंतजाम चाक-चौबंद किए गए हैं.

कुल 16 करोड़ मतदाताओं के लिए 1 लाख 67 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं. बता दें कि पहले चरण में 102 सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को वोटिंग होनी है. लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को मतगणना के बाद आएंगे.

वोटर टर्नआउट- 1 बजे

त्रिपुरा: 54.47

मणिपुर: 54.26%

छत्तीसगढ़: 53.09%

पश्चिम बंगाल: 47.29

असम: 46.31%

जम्मू-कश्मीर: 42.88%

राजस्थान: 40.39%

केरल: 39.26%

मध्य प्रदेश: 38.96%

कर्नाटक: 38.23%

प्रदेश: 35.73%

बिहार: 33.80%

महाराष्ट्र: 31.77%

वोटर टर्नआउट- 11 बजे

त्रिपुरा- 36.42%

छत्तीसगढ़- 35.47%

मणिपुर- 33.22%

पश्चिम बंगाल- 31.25%

मध्य प्रदेश- 28.15%

असम - 27.43%

राजस्थान- 26.84%

जम्मू-कश्मीर- 26.61%

केरल- 25.61%

उत्तर प्रदेश- 24.31%

कर्नाटक- 22.34%

बिहार- 21.68%

महाराष्ट्र- 18.83%

बंगाल में भाजपा समर्थक की मौत, पार्टी ने TMC पर आरोप लगाया

चुनाव से पहले पूर्वी मेदिनीपुर में भाजपा समर्थक की डेड बॉडी मिली है। मृतक 18 साल का दिनबंधु धनंजय मिद्दा है। भाजपा ने TMC समर्थकों पर धनंजय की हत्या का आरोप लगाया है।भाजपा ने सोशल मीडिया पर लिखा- धनंजय के पिता सुदर्शन गोरामहल गांव में भाजपा के एक्टिव वर्कर हैं। धनंजय बुधवार से ही अपने घर से लापता था।

गुरुवार को उसकी लाश फांसी पर झूलती हुई मिली। उसके शरीर पर भी चोट के निशान हैं।

वोटर टर्नआउट- 9 बजे

असम: 9.71%

बिहार: 9.84%

छत्तीसगढ़: 15.42%

जम्मू-कश्मीर: 10.39%

कर्नाटक: 9.21%

केरल: 11.90%

मध्य प्रदेश: 13.82%

महाराष्ट्र: 7.45%

मणिपुर: 15.49%

राजस्थान: 11.77%

त्रिपुरा: 16.65%

उत्तर प्रदेश: 11.67%

पश्चिम बंगाल: 15.68%

राहुल बोले- आपका वोट तय करेगा सरकार चंद अरबपतियों की होगी या 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की

राहुल गांधी ने लिखा- देश की तकदीर का फैसला करने जा रहे इस ऐतिहासिक चुनाव का आज दूसरा चरण है। आपका वोट तय करेगा कि अगली सरकार ‘चंद अरबपतियों’ की होगी या 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की।

इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह आज घर से बाहर निकले और संविधान का सिपाही बन कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट करे।

TMC का दावा- सेंट्रल फोर्स महिलाओं को वोटिंग से रोक रही

TMC ने दावा किया कि बालूरघाट के हमीरपुर में लोगों को वोटिंग करने से सेंट्रल फोर्स रोक रही है। इसके अलावा रायगंज के गोलपोखर में खास तौर पर महिलाओं को मतदान नहीं करने दिया जा रहा है।

यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है और चुनाव आयोग ने चुप्पी साध रखी है।

बेंगलुरु ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में तैयार किया गया पिंक बूथ

https://twitter.com/i/status/1783644017185444003

कर्नाटक की बेंगलुरु ग्रामीण लोकसभा सीट के लिए आज वोटिंग होनी है। यहां के रामनगर जिले में पिंक बूथ तैयार किया गया है। इसे गुब्बारों, बैनरों और गुलाबी रंग की कुर्सियों से सजाया गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article