Loksabha First Phase Election: 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग खत्म, बंगाल में सबसे ज्यादा 77% वोट डाले गए वोट

Loksabha First Phase Election 2024: लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है।

Loksabha First Phase Election: 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग खत्म, बंगाल में सबसे ज्यादा 77% वोट डाले गए वोट

हाइलाइट

  • आज लोकसभा चुनाव के पहले फेज के लिए वोटिंग शुरू हो गई है
  • 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान
  • राजस्थान की 12 और उत्तर प्रदेश में 8 सीटों पर मतदान हो रहा है

Loksabha First Phase Election 2024:लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग शाम 6 बजे खत्म हो गई। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। फाइनल वोटिंग प्रतिशत अभी नहीं आया है।

सुबह PM मोदी ने सभी से वोट डालने की अपील की थी। उन्होंने हिंदी, तमिल, मराठी समेत 5 भाषाओं में ट्वीट किया था।

वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक, शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग बंगाल में 77.57% हुई। सबसे कम वोटिंग बिहार में 46.32% हुआ। 21 राज्यों में वोटिंग का एवरेज 62.8% है।

वोटर टर्नआउट App के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग बंगाल में हुई। यहां 15.09% वोट पड़े। सबसे कम वोटिंग अरुणाचल में हुई, यहां 4.95% मतदान हुआ। बंगाल के कूचबिहार में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच पथराव की खबर है।

मणिपुर की दो लोकसभा सीटों (मणिपुर इनर और मणिपुर आउटर) पर भी इस फेज में वोटिंग है।

17.00 PM

इम्फाल में उपद्रवियों ने EVM जलाई

पूर्वी इम्फाल के मोइरंगकंपू में चुनाव के दौरान आगजनी की घटना सामने आई है। यहां उपद्रवियों ने EVM मशीन को जला दिया।

16.30 PM

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने उत्तराखंड के कोटद्वार में वोट डाला

फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने उत्तराखंड के कोटद्वार में बूथ पर पहुंचकर वोट डाला। यहां उनका पैतृक घर है। उर्वशी नेराजकीय प्राथमिक विद्यालय सितापुर के बूथ पर वोट डाला। यहां वो मुंबई से वोट डालने पहुंचीं थीं।

16.00 PM

लंदन से वोट देने पहुंचीं अनूपपुर की श्रद्धा

शहडोल संसदीय क्षेत्र के अनूपपुर में रहने वाली श्रद्धा बियानी लंदन से वोट डालने पहुंची। श्रद्धा ने वार्ड नंबर 12 में मतदान किया। श्रद्धा यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में आर्किटेक्ट की पढ़ाई कर रही हैं। श्रद्धा ने कहा कि विदेश में पढ़ रहे बच्चों को वहीं से वोट डालने की सुविधा मिलनी चाहिए।

15.30 PM

उधमपुर में 109 साल के बुजुर्ग ने की वोटिंग

109 साल के बुजुर्ग तिरलोक सिंह ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के पिंगर-ए पोलिंग बूथ पीएस थाले में वोट डाला।

15.00 PM

विदाई से पहले नवविवाहित बहनों ने किया मतदान

राजस्थान में करौली के लैदौर कला में बूथ नंबर 206 पर दो नवविवाहित बहनों ने विदाई से पहले मतदान किया। लैदोर कला के सुरेश जाटव की दो बेटियों रचना और अर्चना की 18 अप्रैल को शादी हुई।

14.30 PM

तमिलनाडु में 102 साल की वोटर

तमिलनाडु के डिंडीगुल में 102 साल की चिनम्मा ने मतदान किया।

तमिलनाडु के डिंडीगुल में 102 साल की चिनम्मा ने मतदान किया।

14.00 PM

वोटर टर्नआउट 1 बजे

राज्य - मतदान प्रतिशत

अंडमान निकोबार- 35.70%

अरुणाचल- 34.99%

असम- 45.12%

बिहार- 32.41%

छत्तीसगढ़- 42.57%

जम्मू-कश्मीर- 43.11%

लक्षद्वीप- 29.91%

मध्य प्रदेश- 44.18%

महाराष्ट्र- 32.36%

मणिपुर- 45.68%

मेघालय- 48.91%

मिजोरम- 36.67%

नगालैंड- 38.83%

पुडुचेरी- 44.95%

राजस्थान- 33.73%

सिक्किम- 36.82%

तमिलनाडु- 39.43%

त्रिपुरा- 53.04%

उत्तर प्रदेश- 36.96%

उत्तराखंड- 37.33%

बंगाल- 50.96%

13.30 PM

मुरादाबाद में फर्जी मतदान को रोकने के लिए एक अनूठी पहल

मुरादाबाद के डीएम ने फर्जी मतदान को रोकने के लिए एक अनूठी पहल की है। मुस्लिम बहुल मतदान केंद्रों पर मुस्लिम महिला कर्मचारियों को बुर्का पहनाकर तैनात किया गया है।

ये महिला कर्मचारी मतदान के लिए आने वाली बुर्कानशीं मतदाताओं का हिजाब उठाकर आईडी पर लगे फोटो से उनका मिलान कर रही हैं।

13.00 PM

सहारनपुर में EVM खराब, 1 घंटे मतदान रुका

यूपी के सहारनपुर की कोतवाली मंडी के झोटे वाला में बूथ संख्या 62 पर EVM खराब हो गई। 1 घंटे से मतदान रुका रहा। वोट डालने के लिए आए कुछ वोटर परेशान होकर घर लौट गए।

12.30 PM

बिहार के नवादा में एक बूथ पर एक भी वोटर नहीं पहुंचा

बिहार में नवादा के दनिया कौआकोल मतदान केंद्र पर सुबह 11.30 बजे तक कोई वोटर नहीं पहुंचा। यहां के वोटरों ने बूथ दूसरी जगह बनाने के विरोध में वोटिंग का बहिष्कार कर दिया है।

नवादा में बूथ संख्या 234 से एक सिपाही की एसएलआर रायफल और 20 गोलियां चोरी हो गई। जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया।

12.00 PM

वोटर टर्नआउट 11 बजे

राज्य- मतदान प्रतिशत

अंडमान निकोबार- 21.82%

अरुणाचल- 18.03%

असम-27.22%

बिहार- 20.42%

छत्तीसगढ़- 28.12%

जम्मू-कश्मीर- 22.60%

लक्षद्वीप- 16.33%

मध्य प्रदेश- 30.46%

महाराष्ट्र- 19.17%

मणिपुर- 27.64%

मेघालय- 31.65%

मिजोरम- 25.94%

नगालैंड- 22.50%

पुडुचेरी- 27.63%

राजस्थान- 22.51%

सिक्किम- 21.20%

तमिलनाडु- 23.72%

त्रिपुरा- 33.28%

उत्तर प्रदेश- 25.20%

उत्तराखंड- 24.61%

बंगाल- 33.56%

11.30 AM

मणिपुर में मतदान केंद्र पर फायरिंग में 3 घायल, EVM में तोड़फोड़

मणिपुर के इनर मणिपुर लोकसभा सीट पर फायरिंग की खबर है। बिष्णुपुर जिले के थमनपोकपी में एक मतदान केंद्र पर गोलीबारी हुई है। इसमें 3 लोग घायल हुए हैं। वहीं इम्फाल पूर्व के थोंगजू के एक बूथ पर EVM में तोड़फोड़ की खबर है।

राज्य की दो सीटों- इनर मणिपुर और आउटर मणिपुर सीट पर आज वोटिंग हो रही है। आउटर सीट के हिंसा प्रभावित इलाकों के कुछ बूथ पर 26 अप्रैल को भी वोटिंग होगी। मणिपुर में पिछले साल 3 मार्च से हिंसा जारी है।

11.00 AM

दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति ने नागपुर में मतदान किया

दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे ने नागपुर में मतदान किया। अभी ज्योति की उम्र 30 साल है। 18 साल की उम्र से पहले उनकी लंबाई 2 फीट 0.3 इंच थी। 18 साल के बाद उनकी लंबाई 2 फीट 0.7 इंच थी। इसके बाद वह दुनिया की सबसे छोटी महिला बन गई। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

10.30 AM

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मतदान रुका

गढ़चिरौली के कुरखेडा मतदान केंद्र पर EVM मशीन में खराबी के चलते पिछले 2 घंटे से वोटिंग रुकी हुई है।

10.00 AM

बीजापुर में पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर ग्रेनेड ब्लास्ट

बीजापुर जिले के उसूर थाना इलाके के गलगम में CRPF-196 बटालियन के जवान एरिया डॉमिनेशन पर निकले थे। इसी दौरान UBGL सेल ब्लास्ट होने से एक जवान को चोट आई है। इससे 500 मीटर के फासले पर पोलिंग बूथ है। घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया है।

उत्तराखंड में दिखा वोटिंग का जजबा, नवविवाहित जोड़ा मतदान करने पहुंचा

publive-image

उत्तराखंड में एक नवविवाहित जोड़े ने आज आम चुनाव के लिए पौढ़ी गढ़वाल के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

09.30 AM

सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने किया मतदान

Lok Sabha Election 2024 सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने किया मतदान

सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने पहले चरण के लिए अपना वोट डाला।

09.00 AM

मतदान से पहले मंदिर पहुंचे धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वोट डालने से पहले खटीमा के पूर्णागिरि मंदिर में पूजा-अर्चना की। बता दें कि उत्तराखंड की सभी पांच संसदीय सीटों पर आज मतदान हो रहा है।

08.30 AM

टीएमसी का आरोप, कूचबिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंसा की

तृणमूल ने यह तस्वीर जारी की है। कहा है कि टीएमसी के ब्लॉक प्रेसिडेंट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया।

तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कूचबिहार के तूफानगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ पर हिंसा की। तृणमूल एजेंट्स से मारपीट की गई है और कई घायल हैं। टीएमसी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हथियारों के साथ बूथ के सामने खड़े होकर मतदाताओं को डरा रहे हैं।

08.00 AM

अभिनेता रजनीकांत ने भी अपना वोट डाला

तमिलनाडु के चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अभिनेता रजनीकांत ने भी अपना वोट डाला।

07.30 AM

कूच बिहार में CAPF जवान की मौत

बंगाल के कूचबिहार में पोलिंग ड्यूटी में लगे CAPF जवान की मौत हो गई है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, जवान का नाम नीलेश कुमार है। वो बिहार से चुनाव ड्यूटी पर आया था।

साथियों को वो बीमार हालत में मिला। जब उसे अस्पताल लाया गया, तब डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

07.00 AM

कमलनाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर वोटिंग की

कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर वोटिंग की। कमलनाथ ने कहा कि मुझे छिंदवाड़ा की जनता पर पूरा भरोसा है, मुझे पूरी उम्मीद है कि वे सच्चाई के साथ खड़े रहेंगे। कमलनाथ के बेटे और कांग्रेस नेता नकुल नाथ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

06.30 AM

कई चर्चित सीटों पर होगा मतदान

पहले चरण में राजनीतिक लिहाज से कई चर्चित सीटें भी हैं, इनमें नागपुर, छिंदवाड़ा, पीलीभीत, कोयंबटूर व चेन्नई सेंट्रल आदि प्रमुख हैं।

PM मोदी का X पर पोस्ट- मतदान जरूर करें, वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article