Lok Sabha Election 2024: देश में अंतिम चरण 59.65 फीसदी मतदान, पश्चिम बंगाल में फिर सबसे ज्यादा वोटिंग

Lok Sabha Election 2024 Live: देश में 7वें चरण के मतदान जारी है। 57 सीटों पर मतदाता आज अपना प्रतिनिधि का चयन करेंगे।

Lok Sabha Election 2024: देश में अंतिम चरण 59.65 फीसदी मतदान, पश्चिम बंगाल में फिर सबसे ज्यादा वोटिंग

Lok Sabha Election 2024 Live Update: देश में आज यानी 1 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें और अंतिम चरण के मतदान हुआ।

आज 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर मतदाताओं ने वोटिंग की।

अंतिम चरण में 59.52 % मतदान हुआ। इस बार भी पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 69.85 फीसदी लोगों ने वोट किया,

जबकि बिहार में सबसे कम 51.13  प्रतिशत हुआ। इससे पहले शाम 5 बजे तक अनुमानित औसत मतदान 58.34 प्रतिशत रहा था।

आज सुबह ठीक 7 बजे शुरु हुआ मतदान शाम 6 बजे समाप्त हुआ।

यहां बता दें,अंतिम चरण में  पंजाब और यूपी की 13-13 सीटें, पश्चिम बंगाल की 9 सीटें, बिहार की 8 सीटें, ओडिशा की 6 सीटें, हिमाचल प्रदेश की 4 सीटें, झारखंड की 3 सीट और एक चंडीगढ़ सीट पर वोटिंग हुई।

अंतिम चरण में मोदी सरकार के 5 मंत्रियों समेत 4 अभिनेताओं की किस्मत EVM में कैद हो गई।

इससे पहले  6 फेज में 485 सीटों पर मतदान हो चुका है। आज 57 सीटों पर वोटिंग के बाद सभी 542 सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है।

लोकतंत्र के 'महापर्व' में पल-पल की अपडेट की जानकारी के लिए बने रहे बसंल न्यूज़ के साथ।

मतदान के फाइनल आंकड़े

  • हिमाचल प्रदेश- 67.99 %
  • ओडिशा- 64.59 %
  • पंजाब- 55.86 %
  • चंडीगढ़- 62.80 %
  • उत्तर प्रदेश- 55.60 %
  • बिहार -51.13 %
  • झारखंड- 69.96 %
  • पश्चिम बंगाल- 69.85 %

लोकसभा चुनाव 2024 लाइव अपेडट

शाम 5 बजे तक  58.34 % मतदान

  • हिमाचल प्रदेश- 66.56 %
  • ओडिशा- 62.46 %
  • पंजाब- 55.20 %
  • चंडीगढ़- 62.80 %
  • उत्तर प्रदेश- 54.00 %
  • बिहार -48.84 %
  • झारखंड- 67.95 %
  • पश्चिम बंगाल- 69.95 %

देश में 3 बजे तक 7वें चरण के मतदान में हुई 49.68 फीसदी वोटिंग।

— ANI (@ANI) June 1, 2024

3:48 PM

https://twitter.com/AHindinews/status/1796845023033434488

बशीरहाट के बयारबारी में कथित रूप से तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है। वहीं, बशीरहाट लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रेखा पात्रा ने कहा कि आप(पुलिस) मुझ पर हाथ उठाना चाहते हैं तो उठाइए। आप पुलिस(प्रशासन) हैं, लेकिन आपको शर्म आनी चाहिए कि आप सीएम के गुलाम हैं... मुख्यमंत्री ने आपको खरीद लिया है... पुलिस मुख्यमंत्री की गुलाम है, वे(पुलिस) कोई जवाब नहीं देंगे।

1:44 PM
देश में 1 बजे तक 7वें चरण के मतदान में हुई 40.09 फीसदी वोटिंग।

  • हिमाचल प्रदेश- 48.63
  • ओडिशा- 37.64
  • पंजाब- 37.64
  • चंडीगढ़- 40.14
  • उत्तर प्रदेश- 39.31
  • बिहार -35.65
  • झारखंड- 46.80
  • पश्चिम बंगाल- 24.07

https://twitter.com/AHindinews/status/1796811933959561720

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की।

1:31 PM

https://twitter.com/AHindinews/status/1796813379929079864

अभिनेत्री समायरा संधू ने चंडीगढ़ के पोलिंग बूथ पहुंचकर कर अंतिम चरण में वोट डाला।

https://twitter.com/ANI/status/1796790283721670731

देश में 11 बजे तक 7वें चरण के मतदान में 26.3 फीसदी वोटिंग हो चुकी हैं।
11:31 AM

https://twitter.com/AHindinews/status/1796774004742664518

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक मतदान केंद्र पहुंचकर के वोट डाला।

11:24 AM

https://twitter.com/AHindinews/status/1796778551875932547

मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कंगना रनौत ने 7वें चरण के लिए अपना वोट डालने के बाद मंडी में बीजेपी ऑफिस में पूजा की।

11:22 AM

https://twitter.com/AHindinews/status/1796779458415972563

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने गांव पंजकोसी में अपना वोट डाला।

देश सुबह 9 बजे तक 7वें चरण के मतदान में 11.31 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।

— ANI (@ANI) June 1, 2024

9:12 AM

https://twitter.com/AHindinews/status/1796719108383490250

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ में एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। गोरखपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के रवि किशन, सपा की काजल निषाद और बसपा के जावेद अशरफ के बीच कड़ा मुकाबला है।

9:10 AM

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बिलासपुर में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

https://twitter.com/AHindinews/status/1796719956564099438

9:09 AM

https://twitter.com/AHindinews/status/1796731801085333578

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और AAP नेता हरभजन सिंह ने मतदान के करने के बाद कहा "मैं उम्मीद करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग आएं और मतदान करें। मैं चाहता हूं जालंधर में सबसे ज्यादा पोलिंग हो। हर जगह पोलिंग होनी चाहिए क्योंकि ये हमारे पास मौका है कि हम ऐसी सरकार चुनें जो जनता के प्रति काम कर सके

9:06 AM

https://twitter.com/AHindinews/status/1796747272098599025

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और गया लोकसभा सीट से HAM के उम्मीदवार जीतन राम मांझी और उनके बेटे हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में अपना मतदान किया।

9:05 AM

https://twitter.com/AHindinews/status/1796743278450127148

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पत्नी के साथ पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया। इस सीट से आम आदमी पार्टी ने गुरमीत सिंह मीत हेयर को मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article