Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: कितने सटीक होंगे लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल, जानें 2019-2014 में कितना सही था अनुमान

Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: लोकसभा चुनाव की वोटिंग 1 जून को खत्म होने के कुछ घंटे बाद ही एग्जिट पोल आएंगे। आखिर ये कितने सही होंगे।

Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: कितने सटीक होंगे लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल, जानें 2019-2014 में कितना सही था अनुमान

Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण की वोटिंग 1 जून को खत्म हो जाएगी। इसके कुछ घंटे बाद ही सबकी नजरें एग्जिट पोल पर टिक जाएंगी। तमाम एजेंसियां अपने-अपने एग्जिट पोल जारी करेंगी, जो बताएंगे कि देश में किसकी सरकार बनने वाली है। चुनाव के नतीजे तो 4 जून को आएंगे, लेकिन उससे पहले ही एग्जिट पोल नतीजों का अनुमान लगाएंगे कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने वाली हैं। कई बार एग्जिट पोल का अनुमान सटीक बैठता है तो कई बार एकदम उलट। हम आपको बता रहे हैं कि 2019 और 2014 के लोकसभा चुनाव में एग्जिट पोल कितने सही थे।

2019 लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल

exit poll

आज तक-माय एक्सिस ने NDA को 339 से 365 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। UPA को 77-108 सीटें दी थीं। वहीं अन्य को 79 से 111 सीटें दी थीं।

ABP-नील्सन ने NDA को 267, UPA को 127 और अन्य को 148 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था।

इंडिया टीवी-CNX ने NDA को 300 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। वहीं UPA को 120 और अन्य को 122 सीटें दी थीं।

न्यूज 18-EPOS ने NDA को 336, UPA को 82 और अन्य को 124 सीटें दी थीं।

न्यूज 24-चाणक्य ने NDA को 350 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। वहीं UPA को 95 और अन्य को 97 सीटें दी थीं।

टाइम्स नाउ-VMR ने NDA को 306, UPA को 132 और अन्य को 104 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था।

न्यूज नेशन ने NDA को 282 से 290 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। UPA को 118 से 126 सीटें दी थीं। वहीं अन्य को 130 से 138 सीटें मिलने का अनुमान था।

रिपब्लिक-सी वोटर ने NDA को 305, UPA को 124 और अन्य को 113 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था।

2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे

23 मई 2019 को लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे। एग्जिट पोल के अनुमान करीब-करीब सही साबित हुए। बीजेपी लगातार दूसरी बार सत्ता में आई। सबसे ज्यादा 303 सीटें जीतीं। कांग्रेस को सिर्फ 52 सीटों पर जीत मिली। TMC ने 22, बहुजन समाज पार्टी ने 10, समाजवादी पार्टी ने 5 और NCP ने 5 सीटें जीतीं। NDA सरकार में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने।

2014 लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल

CNN-IBN-CSDS ने NDA को 276 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। UPA को 97 सीटें और अन्य को 148 सीटें दी थीं।

इंडिया टुडे और सिसेरो ने NDA को 272, UPA को 115 और अन्य को 156 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था।

टाइम्स नाउ-ORG ने NDA को 249, UPA को 148 और अन्य को 146 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था।

न्यूज 24-चाणक्य ने NDA को 340, UPA को 70 और अन्य को 133 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था।

ABP-नील्सन ने NDA को 274, UPA को 97 और अन्य को 165 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था।

इंडिया टीवी-सी वोटर ने NDA को 289, UPA को 101 और अन्य को 148 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था।

2014 लोकसभा चुनाव के नतीजे

16 मई 2014 को लोकसभा चुनाव के नतीजे आए। NDA ने 336 सीटें जीतीं। UPA के हिस्से में 60 सीटें आईं। वहीं अन्य ने 147 सीटों पर जीत दर्ज की। NDA सरकार में नरेंद्र मोदी पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने। इस बार एग्जिट पोल का अनुमान ज्यादा सटीक नहीं बैठा। न्यूज 24-चाणक्य NDA की सीटों के करीब पहुंचा था। वहीं टाइम्स नाउ-ORG ने अन्य की सीटों का अनुमान ठीक लगाया। बाकी सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल का अनुमान नतीजों के आसपास भी नहीं था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article