Lok Sabha Election 2024 Result: अयोध्या की फैजाबाज से हारी बीजेपी, अमेठी से स्मृति ईरानी की हार

Lok Sabha Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव के रिजल्ट में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में NDA ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

Lok Sabha Election 2024 Result: अयोध्या की फैजाबाज से हारी बीजेपी, अमेठी से स्मृति ईरानी की हार

Lok Sabha Election Result Live Update: लोकसभा चुनाव के रुझान लगातार जारी हो रहे हैं। इस दौरान रायबरेली से राहुल गांधी ने जीत हासिल कर ली है। वहीं, गांधी नगर से अमित शाह और मेघालय के तुरा से कांग्रेस जीत गई है।

'नीतीश कुमार PM पद के सबसे बड़े दावेदार'

जेडीयू नेता खालिद अहमद का बड़ा बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता चाहती है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार PM पद के सबसे बड़े दावेदार हैं और वे देश के लोकतंत्र को समझते हैं।

04:23 PM

अयोध्या की फैजाबाज से हारी बीजेपी

फैजाबाद लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद 45 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गए। वहीं, सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद 4,57,169 वोट मिले हैं। जबकि BJP प्रत्याशी लल्लू सिंह 4,12,048 वोट मिले हैं।

03:42 PM

अमेठी से हारीं स्मृति ईरानी

publive-image

03:20 PM

चित्रदुर्गा में जीती बीजेपी

कर्नाटका की चित्रदुर्गा (SC) सीट पर बीजेपी के गोविंद मकथप्पा करजोल ने 6 लाख 84 हजार 890 वोटों से जीत हासिल की है।

02:27 PM

इंडिया में ही रहेंगे नीतिश कुमार

केसी त्यागी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतिश कुमार इंडिया में ही रहेंगे। जेडीयू का इंडिया के साथ जाने की संभावना से उन्होंने इंकार कर दिया है।

02:17 PM

चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर से जीते

पंजाब में कांग्रेस के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर से जीत गए हैं। इन्होंने 3 लाख 90 हजार 53 वोटों से जीत हासिल की है।

आज राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी आज शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

01: 50 PM

जयपुर से मंजू शर्मा जीतीं

लोकसभा के पहले रिजल्ट का ऐलान कर दिया गया है। जयपुर से बीजेपी की मंजु शर्मा 3, 31,767 वोटों से जीत गईं हैं।

01:49 PM

उमर अब्दुल्ला ने स्वीकारी हार

बारामूला लोकसभा सीट पर एनसी प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रशीद शेख आमने-सामने हैं। इसी दौरान उमर अब्दुल्ला ने अपनी हार स्वीकार ली है।

01:45 PM

TDP के पास पहुंचा पीएम मोदी का फोन

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के पास पीएम मोदी का फोन पहुंचा है। बता दें कि आंध्र प्रदेश में भाजपा ने चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और एक्टर पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (JSP) के साथ गठबंधन किया है।

खजुराहो से जीते वीडी शर्मा

खजुराहो से वीडी शर्मा ने जीत हासिल कर ली है।

विदिशा से शिवराज सिंह चौहान जीते

publive-image

विदिशा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जीत हासिल कर ली है।

रायबरेली से जीते राहुल गांधी

publive-image

कमलनाथ ने मानी हार

publive-image

छिंदवाड़ा से कमलनाथ ने हार मान ली है। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ करीब 50,000 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस दौरान कमलनाथ का कहना है कि छिंदवाड़ा की जनता का फैसला उन्हें स्वीकार है। देश में जो फैसला आया है, वो अच्छा है। बीजेपी पहले 230 सीटों की बात करे, फिर 400 पार की बात करे।

गांधी नगर से अमित शाह की जीत

गुजरात की गांधीनगर सीट पर 35 सालों से भाजपा का कब्जा रहा है। यहां के गांधी नगर से अमित शाह 7 लाख से ज्यादा वोटों से जीत गए हैं।

publive-image

ठाणे में शिंदे गुट को बढ़त

महाराष्ट्र में ठाणे लोकसभा क्षेत्र में शिंदे गुट को शुरुआती रुझानों बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। ठाणे क्षेत्र लोकसभा क्षेत्र सीएम एकनाथ शिंदे का गढ़ माना जाता है। यहां शिंदे गुट के नरेश म्हस्के 91 हजार 917 वोट से आगे चल रहे हैं। उद्धव गुट के राजन विचारे को 65206 वोट से पीछे हैं।

पीएम मोदी आगे

वाराणसी लोकसभा सीट पर पीएम नरेंद्र मोदी 33 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

महबूबा मुफ्ती पीछे

अनंतनाग से महबूबा मुफ्ती 60 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं।

राहुल गांधी आगे

रायबरेली से राहुल गांधी 18 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। वहीं वायनाड से 1 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

मैनपुरी लोकसभा सीट

मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 11 हजार वोट से आगे चल रही हैं। इस सीट पर बीजेपी की ओर से जयवीर ठाकुर मैदान में हैं।

अमेठी

अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा आगे चल रहे हैं। इस सीट से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पीछे हो गई हैं।

मेरठ से अरुण गोविल पीछे

यूपी की मेरठ सीट से अरुण गोविल पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार सुनीता वर्मा आगे चल रही हैं। नगीना सीट से निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रशेखर आगे चल रहे हैं। बीजेपी के प्रत्याशी ओम कुमार, सपा प्रत्याशी मनोज कुमार पीछे चल रहे हैं।

खबर अपडेट हो रही है...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article