Lohri 2023: पूरे देश में लोहड़ी की धूम, देखें वीडियो...

Lohri 2023: पूरे देश में लोहड़ी की धूम, देखें वीडियो... Lohri 2023: Lohri celebrated across the country, watch video...

Lohri 2023: पूरे देश में लोहड़ी की धूम, देखें वीडियो...

Lohri 2023: मकर संक्रांति से पहले लोहड़ी के त्योहार की देश भर में काफी खूब धूम है। राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां के लोगों में इस खास पर्व को लेकर कुछ अलग तरह का ही उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि ये त्योहार इस साल 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। वैसे तो ये त्योहार पूरे उत्तर भारत में मनाया जाता है, लेकिन हरियाणा और पंजाब में इसे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वहीं पूरे देश में इस पर्व की धूम रहती है।

बता दें कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लोगों ने नाचते-गाते उत्साह के साथ लोहड़ी का जश्न मनाया। देखें...

तो वहीम तस्वीरें दिल्ली के रणजीत नगर से आ रही है जहां लोगों ने हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी का जश्न मनाया। देखें...

उत्तरप्रदेश के कानपुर शहर से भी तस्वीरें सामने आई है जहां लोगों ने उत्साह के साथ लोहड़ी का जश्न मनाया। देखें...

इसलिए मनाया जाता है लोहड़ी का त्योहार?

बता दें कि फसल की बुआई और उसकी कटाई के लिए मनाए जाने वाला त्योहार लोहड़ी है। खासतौर पर पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत की कई जगहों पर इस दिन नई फसल की पूजा की जाती है। फिर रात के समय लकड़ियों का ढेर लगाकर आग लगाते हैं और इसमें तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली डालते हैं। इस आग की परिक्रमा करते हुए पुरुष भांगड़ा और महिलाएं गिद्दा करती हैं। हर साल इसी तरह लोहड़ी का जश्न मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article