Lohri 2023 : आज पूरे देश में धूमधाम से मनेगा लोहड़ी, आप भी जान लें आखिर क्यों खास है ये

Lohri 2023 : आज पूरे देश में धूमधाम से मनेगा लोहड़ी, आप भी जान लें आखिर क्यों खास है ये lohri-2023-today-lohri-will-be-celebrated-with-pomp-across-the-country-you-should-also-know-why-it-is-special-pds

Lohri 2022 Shubh Muhurt: लोहड़ी आज, कुछ ही समय में शुरू होगा शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली। Lohri 2023 Exact Date: आज पूरे देश में लोहड़ी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। वैसे तो हर साल लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी को होता है। पर इस बार ये त्योहार 14 जनवरी यानि आज मनाया जा रहा है।

Lohri 2023 Exact Date: इस बार मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। तो इसी के साथ आएगा पंजा​बी समाज का खास त्योहार लोहड़ी। आपको बता दें जिस तरह इस बार सूर्य परिवर्तन के कारण मकर संक्रांति 14 जनवरी नहीं 15 जनवरी को मनाई जाएगी। इसी तरह लोहड़ी का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जा रहा है।

उत्तरी भारत में खास है ये त्योहार —
आपको बता दें लोहड़ी पर्व वैसे तो पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन पंजाबी समुदाय के लोग इसे बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। इसलिए इस पर्व की धूम उत्तर भारत में सबसे अधिक होती है। इस समुदाय के लोह लोहड़ी पर पारंपरिक गीतों, पारंपरिक पोशाक में सजे-धजे महिलाएं-पुरुष, भांगडा और गिद्दा करते हैं। साथ ही नई फसल के रूप में गेंहू की बेलियां, मूंगफली, गुड़, तिल अग्नि में समर्पित करते हुए परिक्रमा करते हैं।

इसलिए 14 जनवरी को होगी लोहड़ी —
आपको बता दें मकर संक्रांति त्योहार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर निर्भर करता है। आपको बता दें इस बार मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को मनाई जाएगी। लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को मनाया जाता है। लेकिन मकर संक्रांति की तरह इस साल लोहड़ी की डेट भी आगे बढ़ गई है। यानि लोहड़ी का त्योहार 14 जनवरी को लोहड़ी मनाना बताया जा रहा है।

क्या है लोहड़ी पर्व का महत्व
आपको बता दें लोहड़ी का त्योहार नई फसल के आगमन का त्योहार है। इसलिए ये त्योहार किसानों के लिए सबसे खास माना जाता है। इसलिए लोहड़ी पर्व खास माना जाता है। हालांकि इसके पीछे पौराणिक कहानियां भी बताई जा रही है। इसमें दुल्ला भट्टी की कहानी को बेहद खास मानी जाती है। जिस तरह होलिका दहन होता है ठीक उसी तरह लोहड़ी के त्योहार में भी पंजाबी समाज की महिलाएं अग्नि जलाकर उसकी चारों ओर परिक्रमा लगाकर मक्का, तिल, मूंगफली, रेवड़ी आदि का प्रसाद चढ़ाया जाता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article