Lockdown News: इस राज्य में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, केवल जरूरी सेवाएं रहेंगी जारी, सख्त नियम लागू

Lockdown News: इस राज्य में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, केवल जरूरी सेवाएं रहेंगी जारी, सख्त नियम लागू

nagpur lockdown

आंध्र प्रदेश। आज सोमवार को आंध्र प्रदेश में लगाए गए कोरोना कर्फ्यू ( COVID19 Curfew) को इस महीने के अंत तक बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी है। सीएमओ ने कहा, आंध्र प्रदेश में लगाए गए कोरोना कर्फ्यू को इस महीने के अंत तक बढ़ाया जा रहा है। सीएमओ की घोषणा के मुताबिक आंध्र प्रदेश में अब 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू लॉकडाउन लागू रहेगा। बता दें कि आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बीते 5 मई से 18 मई तक लगाया गया था।

एक दिन में आए 24,171 नए मामले
आंध्र प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के रिकार्ड 24,171 नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान 101 मरीजों की मौत हो गई थी। आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी। एक सप्ताह में यह दूसरा दिन है जब कोरोना वायरस संक्रमण से 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है। बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 21,101 लोग इस जानलेवा संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password