Advertisment

Corona Curfew: प्रदेश के इस जिले में 10 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, 15 मई तक नहीं मिलेगी शादी आयोजन की अनुमति

Corona Curfew: प्रदेश के इस जिले में 10 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, 15 मई तक नहीं मिलेगी शादी आयोजन की अनुमति Lockdown extended till May 10 in this district of the state, marriage planning will not be allowed till May 15

author-image
Bansal News
UP Lockdown: CM योगी का ऐलान, पूरे यूपी में रविवार को रहेगा लॉकडाउन, मास्क न लगाने पर 10 हजार तक का जुर्माना

झाबुआ। प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना मामलो को देखते हुए प्रशासन अब कई जिलों में सख्ती बढ़ा रहा है। बुधवार को कुछ जिलों में कोरोना कर्फ्यू और लॉकडाउन 7 मई तक बढ़ा दिया गया है। अब प्रदेश के झाबुआ जिले में भी 10 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही यहां 15 मई तक शादी के आयोजनों पर पूरी तरह रोक रहेगी। क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। बता दें कि प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर इस तरह के फैसले लिए जा रहे हैं। रोजाना हजारों की संख्या में नए केसों को देखते हुए उज्जैन, देवास, नीमच और होशंगाबाद में भी कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है।

Advertisment

बुधवार को आपदा प्रबंधन समितियों की बैठक ली गई थी। इन बैठकों में प्रदेश के कुछ जिलों में टोटल लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू 7 मई तक बढ़ा दिया गया है। प्रदेश के नीमच, होशंगाबाद और देवास जिले में सख्ती बढ़ा दी गई है। यह सख्ती 7 मई तक लागू रहेगी। होशंगाबाद में 7 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। इसके साथ नीमच और देवास में 7 मई तक टोटल लॉकडाउन लगा दिया गया है। यहां जरूरी सामानों की भी अनुमति नहीं दी गई है। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर कोरोना कर्फ्यू और टोटल लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जा सकता है।

लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले...
बता दें कि प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थय विभाग के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को इंदौर में 1837 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 7 लोगों ने यहां कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ा है। वहीं राजधानी में 1836 नए केस सामने आए हैं और 9 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हुई है। इसका साथ ग्वालियर में भी संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।

यहां मंगलवार को 1198 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ 8 लोगों ने इस महामारी के दंश से दम तोड़ा है। जबलपुर में 799 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं 7 लोग इस महामारी का शिकार होकर काल के गाल में समाए हैं। बता दें कि प्रदेश में मंगलवार को कुल 13417 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं 98 लोगों ने इस महामारी के कारण दम तोड़ा है। इन सबके बीच राहत की खबर यह है कि मंगलवार को 11577 कोरोना संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी है। यह मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे हैं।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें