Advertisment

Lockdown: इस राज्य में 14 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन, शराब की होगी होम डिलेवरी...

Lockdown: इस राज्य में 14 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन, शराब की होगी होम डिलेवरी... Lockdown extended till June 14 in this state, home delivery of liquor...

author-image
Bansal News
Lockdown: इस राज्य में 14 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन, शराब की होगी होम डिलेवरी...

पुडुचेरी। पुडुचेरी सरकार ने सात जून मध्यरात्रि से 14 जून तक एक और सप्ताह के लिए मौजूदा लॉकडाउन को बढ़ा दिया है लेकिन साथ ही कई पाबंदियों में ढील देने की घोषणा की। केंद्रशासित प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने के बाद ये घोषणा की गयी है। सचिव (राहत और पुनर्वास) और पुडुचेरी की प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य सचिव द्वारा सोमवार देर रात जारी एक आदेश में कहा गया कि कोरोना कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। मौजूदा आदेश में शराब की दुकानों को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खोलने की अनुमति दी गयी है। आदेश में कहा कि शराब दुकानों पर कम से कम लोग आएं इसके लिए केंद्रशासित प्रदेश के भीतर शराब की होम डिलेवरी की अनुमति भी दी गयी है।

Advertisment

जरूरी सेवाओं को मिलेगी अनुमति

माल ढोने वाले वाहन, बस, ऑटो, टैक्सी जैसे सार्वजनिक परिवहन का सुबह पांच बजे से परिचालन हो सकेगा। पार्क, उद्यान और सिनेमा हॉल बंद रहेंगे। वहीं सुबह की सैर करने वालों को पूर्वाह्न पांच बजे से नौ बजे तक समुद्र तट पर टहलने की इजाजत होगी। आदेश के मुताबिक शादी समारोह में अधिकतम 25 लोग हिस्सा ले सकते हैं जबकि अंतिम संस्कार और अन्य समारोह में अधिकतम 20 लोग हो सकते हैं। सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक सब्जियों और फलों की बिक्री की इजाजत होगी। सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में सुबह पांच से शाम पांच बजे तक कार्य हो सकेगा लेकिन एसी को बंद रखना होगा। जरूरी सेवाओं, दूध की दुकानों और चिकित्सा सेवाओं पर किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज punducheri me 14 june tak badha lockdown Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya lockdown till 14 june lockdown in punducheri lockdown Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP 14 june tak lockdown
Advertisment
चैनल से जुड़ें