America-Israel vs Iran War: ईरानी लीडर खामेनेई की मौत, सेना चीफ ऑफ स्टॉप भी मारे गए, ईरान समेत भारत में प्रदर्शन, इराक में 3 दिन शोक का ऐलान

हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद, पोती और बहू भी मारे गए हैं। ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की गई है।

एडिट
America-Israel vs Iran War

America-Israel vs Iran War: अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। ईरानी सेना के हवाले से मीडिया तसनीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की है। हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद, पोती और बहू भी मारे गए हैं। ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की गई है।

  • Mar 01, 2026 12:50 IST

    खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास में तोड़-फोड़

    Pakistan US Embassy

    ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायली और अमेरिकी हमलों में मौत की सूचना के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान के कराची शहर में जबरदस्त हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कराची स्थित अमेरिकी कॉन्सुलेट को निशाना बनाया है। शोक और गुस्से से भरी भीड़ ने सुरक्षा घेरों को तोड़ते हुए अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के गेट पर हमला कर दिया। भीड़ ने दूतावास की बाहरी संपत्तियों और सुरक्षा चौकियों में जमकर तोड़-फोड़ की। परिसर के बाहर और प्रवेश क्षेत्र में आगजनी की खबरें भी सामने आ रही हैं, जिससे इलाके में काले धुएं का गुबार देखा गया। प्रदर्शनकारी अमेरिका और इजराइल के खिलाफ उग्र नारेबाजी कर रहे हैं और ईरान पर हुए हमलों को आतंकवाद करार दे रहे हैं।

  • Mar 01, 2026 12:46 IST

    इराक में तीन दिन के शोक का ऐलान

    Ayatollah Ali Khamenei

    स्टेट न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इराक ने खामेनेई की हत्या के बाद पूरे देश में तीन दिन के सार्वजनिक शोक का ऐलान कर दिया है। जगह—जगह प्रदर्शन और मातम छाया हुआ है।

  • Mar 01, 2026 12:34 IST

    ट्रम्प की चेतावनी- हम वो हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखा होगा!

    Donald Trump

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने द व्हाइट हाउस और एक्स पर पोस्ट कर ईरान को अब किसी भी हमले न करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा हैं कि ईरान ने अभी कहा है कि वे आज बहुत जोरदार हमला करेंगे, इतना जोरदार जितना उन्होंने पहले कभी नहीं किया, लेकिन, बेहतर होगा कि वे ऐसा न करें, क्योंकि अगर वे ऐसा करते हैं, तो हम उन पर ऐसी जोरदार हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखा गया!

  • Mar 01, 2026 12:28 IST

    ईरानी चीफ ऑफ स्टाफ अब्दोलरहीम मूसावी की मौत

    Iranian Armed Forces Chief of Staff Abdolrahim Mousavi

    प्रारंभिक प्रसारणों के अनुसार, ईरान सरकारी टेलीविजन ने बताया कि इजराइल-अमेरिका हमले में ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दोलरहीम मूसावी की भी हत्या कर दी गई।

  • Mar 01, 2026 12:11 IST

    इस्फहान के इमाम स्क्वायर पर उमड़ा जनसैलाब, जताया विरोध

    Iran

    मध्य ईरान के ऐतिहासिक शहर इस्फहान में आज भारी तनाव और शोक का माहौल देखा गया। शहर के प्रसिद्ध इमाम स्क्वायर पर हजारों की संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हुए। यह विरोध प्रदर्शन ईरान पर हाल ही में हुए अमेरिका और इजराइली सैन्य हमलों के खिलाफ आयोजित किया गया। इमाम स्क्वायर पर जुटे लोगों ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पूरे इस्फहान शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील प्रतिष्ठानों के आसपास अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। इस विरोध प्रदर्शन और जनसमूह के दृश्यों को ईरान के सरकारी मीडिया संस्थान इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग द्वारा जारी किया गया है।

  • Mar 01, 2026 11:30 IST

    लखनऊ में खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन, इमामबारगाहों पर काले परचम

    Lucknow

    ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या को लेकर उत्तरप्रदेश के लखनऊ में प्रदर्शन किया जा रहा है। इमाम बारगाहों पर काले परचम लगाए। मौलाना कल्बे जवाद ने घर-घर काला झंडा लगाने, व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। रात 8 बजे छोटे इमामबाड़े में शोकसभा होगी। शोकसभा के बाद कैंडल मार्च निकालेंगे। इसमें सभी धर्मों से शामिल होने की अपील की है।

  • Mar 01, 2026 10:07 IST

    खामेनेई की हत्या का श्रीनगर में विरोध, कश्मीरी शिया समुदाय का प्रदर्शन

    Kashmiri Shia Muslims

    श्रीनगर में कश्मीरी शिया मुसलमानों ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ लाल चौक पर प्रदर्शन किया। श्रीनगर के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरी शिया मुसलमानों ने काले झंडे और पोस्टर लेकर मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान अमेरिका और इजरायल विरोधी नारे लगाए गए। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने श्रीनगर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article