/bansal-news/media/media_files/2026/03/03/israil-iran-us-attack-2026-03-03-10-28-11.jpg)
US-Israel Iran War LIVE Updates: इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग का आज 3 मार्च को चौथा दिन है। बीते तीन दिन पहले शुरू हुआ युद्ध बढ़ता ही जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार ईरान में अब तक 742 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास ने सुरक्षा कारणों से सभी वीजा अपॉइंटमेंट रद्द कर दिए गए हैं।
आपको बता दें अल-जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले से ईरान में अब तक 1000 से ज्यादा ठिकानों पर हमल किया है। जिसमें अब तक 742 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें 176 बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं। इसी के साथ 750 से अधिक घायल हैं। आपको बता दें 28 फरवरी से शुरू हुई इस जंग के पहले दिन हुई बमबारी में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारा गया था।
- Mar 03, 2026 12:49 IST
एयर इंडिया की फ्लाइट ईरान में फंसे भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंची
ईरान में फंसे भारतीयों को लेकर एयर इंडिया की पहली फ्लाइट दिल्ली पहुंची है। फ्लाइट A1916D से इन सभी को दुबई से दिल्ली लाया गया है। इसमें 149 यात्रियों को लाया गया है।
- Mar 03, 2026 12:43 IST
मिडिल ईस्ट संकट के बीच CBSE ने 10वीं-12वीं की परीक्षाएं टालीं
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/03/639081343918944777-2026-03-03-12-43-14.jpeg)
- Mar 03, 2026 12:38 IST
अमेरिकी दूतावास कुवैत में अनिश्चितकाल के लिए बंद किया गया
ईरान की तरफ से लगातार हमले के चलते कुवैत स्थित अमेरिकी दूतावास को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि क्षेत्रीय तनाव की वजह से इसे बंद किया गय़ा है।
- Mar 03, 2026 12:29 IST
ईरान का दावा - US-इजरायल के हमले में मारी गई थी 165 स्कूली छात्राएं
अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के एक स्कूल में 165 छात्राएं मारी गई थी। उनके अंतिम संस्कार में मंगलवार को भारी भीड़ जुटी।
- Mar 03, 2026 12:27 IST
US-इजरायल के हमले के 5 ईरानी सैनिको की मौत
अमेरिका और इजरायल के हमले में 5 ईरानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है।
- Mar 03, 2026 12:25 IST
परमाणु संवर्धन पर टकराव के बाद शुरू हुआ ऑपरेशन एपिक फ्यूरी: विटकॉफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा कि ईरान अपने परमाणु ईंधन संवर्धन को ‘अविभाज्य अधिकार’ बता रहा था। हमने स्पष्ट कर दिया कि जरूरत पड़ने पर हम सख्त कार्रवाई करेंगे। विटकॉफ के अनुसार इसी स्थिति के बाद ऑपरेशन एपिक फ्यूरी की शुरुआत की गई।
- Mar 03, 2026 11:48 IST
भारत लौट रहे हैं इजराइल-ईरान जंग के कारण दुबई में फंसे भारतीय
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/03/iran-israil-us-war-flight-indore-2026-03-03-11-48-33.jpg)
इजराइल-ईरान जंग के बीच भारतीयों के लिए अच्छी खबर है। युद्ध के चलते यूएई में फंसे इंदौर के पूर्व MLA संजय शुक्ला समेत कई यात्री अब भारत लौट रहे हैं। आपको बता दें दुबई और शारजाह में उड़ानें प्रभावित होने के चलते ये लोग पिछले कुछ दिनों से वहीं रुके हुए थे। लेकिन इसके लिए एयरबेस बंद होने के कारण भारतीय अटक गए थे। लेकिन अब वे लौट रहे हैं। इनमें इंदौर के पूर्व विधायक विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, उद्योगपति मनीष शाहरा, मनीष अग्रवाल, पिंटू छाबड़ा, गोलू पाटनी, उत्पल गोयल, आदित्य शर्मा सहित अन्य यात्री शामिल हैं। सभी सुरक्षित वापस आ रहे हैं।
- Mar 03, 2026 11:13 IST
दुबई एयरपोर्ट से कुछ फ्लाइट्स शुरू: MP के यात्री आज लौट सकते हैं, शारजाह इंदौर फ्लाइट फिर कैंसिल
मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल और अन्य जिलों के सैकड़ों यात्री दुबई और शारजाह में फंसे हुए हैं। यात्रियों को होटल में ज्यादा दिन रुकना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने मिसाइल अलर्ट के दौरान डर का माहौल भी देखा गया। अब, दुबई एयरपोर्ट से 2 मार्च की शाम से कुछ उड़ानें फिर से शुरू हुई हैं। अबूधाबी से भी दिल्ली और मुंबई के लिए फ्लाइट्स चल रही हैं। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार दुबई में फंसे यात्री इन फ्लाइट्स से पहले दिल्ली या मुंबई आ सकते हैं। वहां से वे दूसरी फ्लाइट लेकर इंदौर पहुंच सकते हैं। हालांकि शारजाह से इंदौर की सीधी फ्लाइट अभी भी बंद है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/03/screenshot-2026-03-03-111245-2026-03-03-11-13-26.png)
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us