/bansal-news/media/media_files/2026/02/11/up-budget-2026-27-live-update-finance-minister-suresh-khanna-budget-announcement-cm-yogi-bida-shikshamitr-jewar-airport-bsa-kisan-yojna-pension-scheme-up-metro-hindi-news-zxc-2026-02-11-09-34-19.png)
UP Budget 2026 Live Update: उत्तर प्रदेश सरकार आज विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करने जा रही है। चुनावी साल से पहले आने वाला यह बजट प्रदेश की आर्थिक दिशा और सियासी संकेतों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
बजट से पहले वित्त मंत्री ने की पूजा-अर्चना
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/11/up-budget-2026-27-live-update-finance-minister-suresh-khanna-budget-announcement-cm-yogi-bida-shikshamitr-jewar-airport-bsa-kisan-yojna-pension-scheme-up-metro-hindi-news-zxc-1-2026-02-11-09-37-25.png)
बजट प्रस्तुति से पहले वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने आराध्य की विधि-विधान से पूजा की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, विकास और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि यह बजट उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूत आधार तैयार करे।
9 से 9.5 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है बजट
विधानसभा में पेश होने वाला यह बजट करीब 9 से 9.5 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है। सूत्रों के अनुसार इसमें निवेश, रोजगार सृजन, बुनियादी सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं पर सबसे ज्यादा फोकस रहेगा। सरकार का लक्ष्य है कि विकास का लाभ प्रदेश के हर वर्ग और हर जिले तक पहुंचे।
इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होगा बड़ा हिस्सा
इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर (Infrastructure) के लिए भारी आवंटन किए जाने की तैयारी है। कुल बजट का लगभग एक चौथाई हिस्सा सड़कों, एक्सप्रेसवे, आवास, शहरी विकास और औद्योगिक ढांचे को मजबूत करने पर खर्च किया जा सकता है। इससे प्रदेश में निवेश बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने की योजना है।
- Feb 11, 2026 12:57 IST
टेक्नोलॉजी और एआई मिशन पर जोर
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/11/whatsapp-image-2026-2026-02-11-12-57-56.jpeg)
तकनीक आधारित विकास को रफ्तार देने के लिए कई नई पहलों की घोषणा की है। जिसमें प्रदेश में एआई (Artificial Intelligence) मिशन, स्टेट डेटा अथॉरिटी और डेटा सेंटर क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे, ताकि डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा सके और निवेश को बढ़ावा मिले। साथ ही युवाओं को नई तकनीक से जोड़ने के लिए नई टेक्नोलॉजी मिशन और ‘टेक युवा-समर्थ युवा’ योजना शुरू करने की बात कही गई है। बताया कि वर्ष 2024-25 में राज्य का GSDP 30.25 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 1,09,844 रुपये हो गई है और वर्ष 2025-26 में इसके 1,20,000 रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।
- Feb 11, 2026 12:54 IST
नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति को 22,676 करोड़ का प्रावधान
सरकार ने जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के लिए 22,676 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक साफ पानी पहुंचाने के लक्ष्य के तहत 2.67 करोड़ परिवारों को नल कनेक्शन देने का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक 2.43 करोड़ ग्रामीण घरों तक नल संयोजन पहुंचाया जा चुका है, जिससे लाखों परिवारों को सीधा लाभ मिला है। इसके साथ ही जल जीवन मिशन के लिए भी 22,452 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, ताकि गांवों में सुरक्षित और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
- Feb 11, 2026 12:26 IST
बेटियों की शादी के लिए अब एक लाख की धनराशि
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/11/whatsapp-image-2026-2026-02-11-12-25-57.jpeg)
वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि, 43 हज़ार करोड़ की नई योजनाएं शुरू की गई हैं। बेटियों की शादी के लिए मिलने वाली 50 हज़ार की धनराशि को अब एक लाख किया जाएगा। दस लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा,लड़कियों की स्कूटी के लिए 400 करोड़ रुपये दिए जाएंगे, उन्होंने अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया है,9 लाख 12 हज़ार करोड़ से ज़्यादा का बजट पेश हुवा है,यह पिछले बार के मुकाबले 12.9 प्रतिशत ज़्यादा है।
- Feb 11, 2026 12:17 IST
हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/11/whatsapp-image-2026-2026-02-11-12-17-40.jpeg)
हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग की योजनाओं के लिए लगभग 5,041 करोड़ रुपय की व्यवस्था प्रस्तावित है जो वर्ष 2025-2026 की तुलना में पांच गुने से अधिक है। वित्तीय वर्ष 2026-2027 में वस्त्रोद्योग के क्षेत्र में 30,000 रोजगार सृजन का लक्ष्य है। प्रदेश में गारमेन्टिंग हब बनाने के लिए पी0एम0मित्र पार्क योजना के अन्तर्गत विश्वस्तरीय मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना कराइ जा रही है। हथकरघा बुनकरों के साथ-साथ पावरलूम बुनकरों के उत्थान के लिये अटल बिहारी बाजपेई पावरलूम बुनकर विद्युत फ्लैट रेट योजना के लिये 4,423 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश वस्त्र एवं गारमेन्टिंग पॉलिसी-2022 हेतु 150 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। - Feb 11, 2026 12:00 IST
मेडिकल योजनाओं के लिए इतने करोड़ का प्रस्ताव
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/11/whatsapp-image-2026-2026-02-11-12-00-18.jpeg)
कैंसर संस्थान लखनऊ के लिए 315 करोड़ का प्रस्ताव है। असाध्य रोगों के इलाज के लिए निशुल्क इलाज के लिए 130 करोड़ रुपए का प्रस्ताव और चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के लिए 37 हजार 956 करोड़ का प्रस्ताव। ये बीते वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है।
जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम में कैशलेस डिलीवरी के लिए 500 करोड़ का प्रस्ताव रखा है।एमएसएमई के प्रोत्साहन के लिए सरदार बल्लभ भाई पटेल एंप्लायमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन की नई योजना आएगी। इसके लिए 575 करोड़ रुपए का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान हेतु 1 हजार करोड़ का प्रस्ताव और इसका उद्देश्य प्रतिवर्ष 1 लाख सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना की जाएगी।
- Feb 11, 2026 11:43 IST
मिशन शक्ति के अंतर्गत
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/11/whatsapp-image-2026-2026-02-11-11-43-41.jpeg)
महिलाकर्मियों महिला बीट के लिए 25 करोड़ की व्यवस्था। 16 मेडिकल कॉलेजों की स्थापना पीपीटी मोड पर होगी। चिकित्सा शिक्षा के लिए 14 हजार 997 करोड़ का प्रस्ताव है। वर्तमान में प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेज हैं। जिसमें 45 राज्य सरकार के और 36 निजी क्षेत्र के हैं। वर्तमान में 60 जनपत मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। 16 मेडिकल कॉलेजों की स्थापना पीपीपी मोड पर होगी।
- एमबीबीएस 4540 से बढ़ाकर 12 हजार 800 कर दिया गया है।
- पीजी सीटों की संख्या 1221 थी जिसे अब बढ़ाकर 4995 कर दिया गया है।
- 14 नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए 1023 करोड़ रुपए का प्रस्ताव दिया गया है।
- Feb 11, 2026 11:42 IST
GSDP 30.25 लाख करोड़ रुपय के पार
वित्त मंत्री ने बताया कि वर्ष 2024-25 के त्वरित अनुमान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 30.25 लाख करोड़ रुपये आंका गया है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 13.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
प्रति व्यक्ति आय में बड़ा इजाफा
सरकार के अनुसार, प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय भी लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2016-17 में प्रति व्यक्ति आय 54,564 रुपये थी। अब यह बढ़कर 1,09,844 रुपये हो गई है, यानी दोगुने से भी अधिक। वर्ष 2025-26 में इसे 1,20,000 रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। - Feb 11, 2026 11:36 IST
कानून व्यवस्था के लिए
पुलिस विभाग के अनावासीय भवनों के निर्वाण के 1374 करोड़ रुपए, आवासीय भवनों के लिए 1243 करोड़ रुपए का प्रस्ताव है। नवभवनों के लिए 346 करोड़ रुपए का प्रस्ताव। अग्निशमनों भवनों के आवासीय और अनावासीय भवनों हेतु 200 करोड़ रुपए प्रस्तावित। बहुमंजिला भवनों में अग्निशमन व्यवस्था के लिए 190 करोड़ रुपए प्रस्तावित है।
- Feb 11, 2026 11:29 IST
वित्तीय वर्ष 2026-2027
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/11/whatsapp-image-2026-2026-02-11-11-29-09.jpeg)
वित्तीय वर्ष 2026-2027 के केन्द्रीय बजट में उत्तर प्रदेश को 02 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर दिल्ली-वाराणसी तथा वाराणसी-सिलीगुड़ी से जोड़ा गया है। उत्तर प्रदेश में स्थित पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक महत्व के दो स्थलों-सारनाथ एवं हस्तिनापुर के विकास की योजना बजट में रखी गई है।
इसके अलावा, प्रत्येक जिला अस्पताल में इमरजेन्सी एवं ट्रामा सेन्टर की स्थापना, प्रत्येक जिले में छात्राओं के हॉस्टल, 10 हजार टूरिस्ट गाइडों का कौशल संवर्धन, जैसी योजनाओं का लाभ अन्य प्रदेशों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की जनता को भी प्राप्त होगा। केन्द्र सरकार द्वारा डायबिटीज तथा कैंसर की दवाओं के मूल्यों में कमी किये जाने की घोषणा की गई है। यह अत्यन्त सराहनीय कदम है। - Feb 11, 2026 11:24 IST
25-26 का बजट 9 लाख 12 हजार 696.35 करोड़ का
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/11/whatsapp-image-2026-02-11-11-24-26.jpeg)
वित्तीय वर्ष 25-26 का बजट 9 लाख 12 हजार 696.35 करोड़ का है। जो बीते वर्ष की तुलना में 12.9 प्रतिशत अधिक है। इसमें पूजिगत परिवय 19.5 प्रतिशत है। शिक्षा एवं चिकित्सा के लिए 12.4 एवं 6 प्रतिशत है। कृषि एवं संबद्ध सेवाओं के लिए 6 प्रतिशत है। 16 वें केंद्रीय वित्त आयोग की स्वीकृतियों के लिए राजकीय राजकोष के घाटे की सीमा 3 प्रतिशत रखी गई है। 16 वें केंद्रीय वित्त आयोग की स्वीकृतियों के लिए राजकीय राजकोष के घाटे की सीमा 3 प्रतिशत रखी गई है। ये वर्ष 2023—31 तक लागू रहेगी।
- Feb 11, 2026 11:19 IST
भारत की 55 प्रतिशत मोबाइल कंपोनेंट इकाइयां यूपी में
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/11/whatsapp-image-2026-2026-02-11-11-19-17.jpeg)
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इंडिया इंडेक्स में यूपी की रैंकिंग वर्ष 18—19 में 29 वें स्थान थी अब 18 वें स्थान पर आ गई है। यूपी भारत का सबसे बड़ा मोबाइल फोन विनिर्माण केंद्र है। भारत की 55 प्रतिशत मोबाइल कंपोनेंट इकाइयां यूपी में हैं।
- Feb 11, 2026 11:09 IST
पेश हो रहा है UP सरकार का बजट
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/11/whatsapp-image-2026-2026-02-11-12-49-02.jpeg)
वर्ष 2024- 25 त्वरित अनुमान में प्रदेश की जीएसजीपी 30.25 लाख करोड़ रुपए आंकलित हुई है। जो पिछले वर्ष की तुलना में 13.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 9 हजार 844 रुपए आंकलित हुई है। जो बीते वर्ष 54 हजार 564 रुपए थी। प्रदेश में बेरोजगारी की दर 2.24 प्रतिशत रह गई है।
- Feb 11, 2026 10:59 IST
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा - ये बजट केवल भ्रष्टाचार के लिए
लखनऊ: समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश के बजट पर कहा, "यह बजट केवल भ्रष्टाचार के लिए है, जनता के साथ धोखा ही धोखा है।"
- Feb 11, 2026 10:52 IST
यूपी बजट पर नितिन अग्रवाल का पलटवार, बोले– जनकल्याणकारी होगा बजट
लखनऊ में उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने प्रदेश के बजट को लेकर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि आने वाला बजट सभी वर्गों के जनकल्याण और प्रदेश की 24 करोड़ जनता के हित को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। मंत्री ने भरोसा जताया कि बजट से विकास और कल्याण को नई गति मिलेगी।
समाजवादी पार्टी की ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए नितिन अग्रवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार किसने किया है, यह विपक्ष खुद अच्छी तरह जानता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता होती है और जनता का पूरा भरोसा मौजूदा सरकार पर है। इसी भरोसे के कारण भाजपा 2022 में सत्ता में लौटी और 2027 में भी दोबारा सरकार बनाएगी।
- Feb 11, 2026 10:43 IST
विधान सभा के बाहर सपा का अनोखा प्रदर्शन
/bansal-news/media/post_attachments/assets/images/2026/02/11/bjata-sa-pahal-sapa-vathhayaka-ka-anakha-paratharashana_c578eb3ed35ebc70d59400d372c6e889-529669.jpeg?w=700&dpr=1.1)
बजट पेश होने से पहले सपा विधायकों ने उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत अन्य लोगों के मुखौटे पहनकर विधानसभा परिसर पहुंचे।
- Feb 11, 2026 10:39 IST
सपा नेता शिवपाल सिंह - "पेपरलेस विधानसभा में फिर एक बार कागज़ी बजट पेश होगा"
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार के बजट को लेकर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पेपरलेस विधानसभा होने के बावजूद एक बार फिर कागज़ी बजट पेश किया जाएगा। शिवपाल यादव का आरोप है कि इस बजट में कोई विज़न नहीं होगा और यह सिर्फ दिखावे तक सीमित रहेगा।
उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बजट जनता के हित में नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और लूट का माध्यम बनेगा। शिवपाल यादव ने दावा किया कि अब तक प्रदेश की जनता के साथ केवल धोखा हुआ है और आने वाला बजट भी उसी कड़ी का हिस्सा होगा। उनके बयान को बजट से पहले सरकार पर विपक्ष के दबाव के रूप में देखा जा रहा है।
- Feb 11, 2026 10:17 IST
बजट 2026-27 से पहले सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य बजट 2026-27 पेश होने से पहले कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की।
- Feb 11, 2026 10:16 IST
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - पानी, बिजली, सड़क और स्कूल के लिए बजट में ठोस प्रावधान
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/11/whatsapp-image-2026-02-11-10-16-44.jpeg)
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बजट 2026 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के इतिहास का आंकड़ों के लिहाज से सबसे बड़ा बजट पेश होने जा रहा है। यह बजट राज्य के समग्र विकास को नई गति देगा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष फोकस करेगा।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि पानी, बिजली, सड़क, स्कूल और अस्पताल जैसे बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को सशक्त बनाने के लिए बजट में ठोस प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि यह बजट महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में मील का पत्थर साबित होगा.......उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला होगा और उत्तर प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा।
- Feb 11, 2026 10:02 IST
सीएम योगी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर फूल अर्पित किए
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/11/whatsapp-image-2026-02-11-10-01-38.jpeg)
बजट पेश होने से पहले सीएम योगी लखनऊ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम पुष्पांजलि अर्पित करते हुए।
- Feb 11, 2026 09:58 IST
यूपी सरकार आज पेश करेगी बजट, 9 लाख करोड़ रुपए का अनुमान
यूपी विधानमंडल के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। आज योगी सरकार बजट 2026-27 पेश करेगी। सुबह 11 बजे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करेंगे। सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद। इस बार के बजट मे 9 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान है। सरकार का फोकस इस बार निवेश, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा। बजट का एक चौथाई हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर पर, क्षेत्रीय विकास में बुंदेलखंड-पूर्वांचल को लगभग 1900 करोड़ रुपये। वृद्धा पेंशन में 500 रुपए की बढ़ोतरी, मेधावी छात्रों के लिए स्कूटी, महिला एवं स्वयं सहायता समूह और शी मार्ट योजना के लिए बजट में अहम प्रस्ताव पास हो सकते है।
- Feb 11, 2026 09:44 IST
यूपी विधानसभा में बजट पेश होने से पहले सीएम योगी ने X पर किया पोस्ट
उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट पेश होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में नया भारत और नया उत्तर प्रदेश विकास और समृद्धि के एक दशक का साक्षी बन रहा है।
सीएम योगी ने अपने संदेश में कहा कि प्रदेश सरकार लगातार दसवीं बार विधानमंडल में सर्वसमावेशी विकास का बजट प्रस्तुत करने जा रही है। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा का अहम पड़ाव बताया।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह बजट प्रदेश के 25 करोड़ लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का दशकीय प्रमाण है। बजट से पहले किए गए इस पोस्ट को आगामी वित्तीय योजनाओं और सरकार के विकास एजेंडे से जोड़कर देखा जा रहा है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us