/bansal-news/media/media_files/2026/01/17/bmc-results-2026-01-17-07-52-27.jpg)
Maharashtra Civic Election Results: महाराष्ट्र में 29 नगर निगम के चुनावों में बीजेपी और उसके महायुति गठबंधन की ऐतिहासिक जीत हुई। इस चुनाव ने बीजेपी को एक छत्र शक्ति के रूप में स्थापित किया।
- Jan 16, 2026 23:37 IST
BMC चुनाव में बीजेपी गठबंधन को बहुमत, ठाकरे ब्रदर्स को झटका
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/16/bmc-election-result-2026-01-16-23-37-02.jpg)
महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओं में बीजेपी और महायुति की लहर आई है। 26 नगर निगमों में बीजेपी ने परचम लहराया। बीएमसी में पहली बार बीजेपी ने शिंदे की शिवसेना के साथ मिलकर उद्धव ठाकरे को 30 साल बाद शिकस्त दी।
BMC इलेक्शन रिजल्ट
बीजेपी - 89
शिव सेना शिंदे - 29
शिवसेना (UBT) - 65
कांग्रेस - 24
AIMIM - 8
मनसे - 6
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) - 3
- Jan 16, 2026 15:47 IST
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी का संजय राउत के बयान पर कड़ा पलटवार
बीजेपी सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत के बयान पर कड़ा पलटवार किया है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जो नेता अपने ही गठबंधन सहयोगियों को एकजुट नहीं रख पाए, उन्हें दूसरों पर उंगली उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि INDI गठबंधन के बिखरने के बाद अब तक कोई चुनाव नहीं हुआ है, इसके बावजूद बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। त्रिवेदी ने आगे दावा किया कि बालासाहेब ठाकरे की विरासत का दावा करने वाली शिवसेना (UBT) को मौजूदा हालात को देखते हुए आत्ममंथन करने की जरूरत है।
- Jan 16, 2026 15:44 IST
दहिसर में बीजेपी का दबदबा कायम
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव के घोषित नतीजों में दहिसर से भारतीय जनता पार्टी को बड़ी सफलता मिली है। वार्ड नंबर 2 से बीजेपी उम्मीदवार तेजस्वी घोषालकर ने शानदार जीत दर्ज करते हुए शिवसेना (UBT) की उम्मीदवार धनश्री विलास कोलगे को भारी अंतर से पराजित किया। तेजस्वी घोषालकर को कुल 16,484 वोट मिले, जबकि धनश्री कोलगे को 5,729 वोटों से संतोष करना पड़ा। इस तरह जीत का अंतर 10,755 वोटों का रहा। वहीं दहिसर के वार्ड नंबर 1 में शिंदे गुट की शिवसेना की उम्मीदवार रेखा यादव ने जीत हासिल की। रेखा यादव को 7,544 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी शीतल म्हात्रे को 5,070 वोट मिले। रेखा यादव करीब ढाई हजार वोटों के अंतर से विजयी घोषित की गईं।
- Jan 16, 2026 14:22 IST
मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे CM फडणवीस, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
बीएमसी सहित अन्य नगर निगम चुनावों में मिली बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कुछ ही देर में मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर करीब 3.30 बजे पार्टी दफ्तर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है।
- Jan 16, 2026 14:02 IST
BMC चुनाव में बीजेपी के बाद शिवसेना का दबदबा
बीएमसी के ताजा रुझान: 201/227
बीजेपी- 86
शिंदे सेना- 28
शिवसेना यूबीटी-63
एनसीपी शरद पवार- 01
कांग्रेस- 09
मनसे- 06 - Jan 16, 2026 13:54 IST
मुंबई नगर निगम चुनाव में पहली बार BJP+ गठबंधन को बहुमत, 115 सीटों पर बढ़त
मुंबई नगर निगम चुनाव में पहली बार बीजेपी प्लस (BJP+) गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी+ 115 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अब तक 227 में से 201 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं, जिनमें उद्धव ठाकरे की शिवसेना गठबंधन 68 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। चुनावी रुझानों ने यह भी साफ कर दिया है कि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के हाथ मिलाने से बीजेपी को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है और सत्ता की तस्वीर लगभग स्पष्ट होती नजर आ रही है।
- Jan 16, 2026 13:05 IST
227 वार्डों में से 172 के रुझान सामने, बीजेपी बहुमत के करीब, ठाकरे ब्रदर्स 56 वार्डो में आगे
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पहली बार बहुमत के बेहद करीब पहुंचती नजर आ रही है। अब तक 227 वार्डों में से 172 के रुझान सामने आ चुके हैं, जिनमें बीजेपी के नेतृत्व वाला गठबंधन 108 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) गठबंधन 56 वार्डों में आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस को फिलहाल 3 सीटों पर बढ़त मिली है। बीएमसी में बहुमत का जादुई आंकड़ा 114 सीटों का है।
- Jan 16, 2026 12:39 IST
मुंबई नगर निगम चुनाव में 6 प्रत्याशी विजेता घोषित, शिवसेना के 3 शामिल
मुंबई नगर निगम चुनाव के नतीजों में अब तक छह प्रत्याशियों को विजेता घोषित किया जा चुका है। शिवसेना ने इनमें से तीन सीटों पर जीत दर्ज करते हुए मजबूत शुरुआत की है। वॉर्ड नंबर 1 से रेखा यादव ने जीत हासिल की और वह नगर निगम में पहुंचने वाली पहली उत्तर भारतीय महिला उम्मीदवार बनीं। इसके अलावा वॉर्ड नंबर 51 से वर्षा तांबवलकर और वॉर्ड नंबर 163 से शैला लांडे ने भी जीत दर्ज की है।
- Jan 16, 2026 12:34 IST
BMC चुनाव में ठाकरे ब्रदर्स 58 सीटों पर आगे
मुंबई में बीएमसी चुनाव के ताजा रुझानों के अनुसार ठाकरे बंधुओं की पार्टियां कुल 58 वार्डों में बढ़त बनाए हुए हैं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) 53 वार्डों में आगे चल रही है, जबकि राज ठाकरे की महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (MNS) 5 वार्डों में बढ़त दर्ज कर रही है।
- Jan 16, 2026 11:49 IST
बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव का पहला नतीजा कांग्रेस के पक्ष में
बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव का पहला नतीजा कांग्रेस के पक्ष में आया है। कांग्रेस उम्मीदवार आशा काले ने वार्ड नंबर 184 से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 1,450 वोट मिले। इस मुकाबले में आशा काले ने शिंदे सेना की वैशाली शेवाले और एमएनएस (MNS) की पारुबाई कटके को हराया। वहीं, वार्ड नंबर 214 से बीजेपी उम्मीदवार अजय पाटिल ने जीत हासिल की है।
- Jan 16, 2026 11:16 IST
ओवैसी की AIMIM की दो सीटों पर बढ़त
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में ओवैसी की पार्टी AIMIM ने दो सीटों पर बढ़त बनाई है। मुंबई के वार्ड 145 और चिता कैंप से AIMIM आगे चल रही है और अपनी बढ़त लगातार मजबूत कर रही है। वहीं, कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में MNS 2 सीटों पर आगे है।
- Jan 16, 2026 11:14 IST
BMC चुनाव में बीजेपी गठबंधन 33 सीटों पर आगे, कांग्रेस गठबंधन 21 सीटों पर बढ़त
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अभी तक आए रुझानों के अनुसार बीजेपी गठबंधन ने अपनी बढ़त बनाए रखी है। वर्तमान में 33 सीटों पर बीजेपी गठबंधन आगे है, जबकि कांग्रेस गठबंधन 21 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और 3 सीटों पर कांग्रेस अकेले आगे चल रही है।
- Jan 16, 2026 10:39 IST
BMC चुनाव के ताजा रुझानों में बीजेपी 31 और उद्धव ठाकरे की शिवसेना 23 वार्डों पर बढ़त
बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव की मतगणना के रुझानों में बीजेपी लगातार अपनी मजबूत स्थिति बनाए हुए है। ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी गठबंधन 31 वार्डों में आगे चल रहा है, जबकि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना गठबंधन अभी 23 वार्डों में बढ़त बनाए हुए है।
- Jan 16, 2026 10:34 IST
BMC चुनाव की शुरूआती रुझानों में बीजेपी 12 वार्डों में आगे चल रही है
बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी प्लस (BJP+) को बढ़त मिलती दिख रही है। अब तक सामने आए आंकड़ों के अनुसार बीजेपी+ 12 वार्डों में आगे चल रही है, जबकि शिवसेना यूबीटी प्लस (Shiv Sena UBT+) 6 वार्डों में बढ़त बनाए हुए है। फिलहाल पोस्टल बैलेट (Postal Ballot) की गिनती जारी है। अणुशक्तिनगर वार्ड में एनसीपी (NCP) फिलहाल आगे चल रही है।
- Jan 16, 2026 10:15 IST
वर्ली काउंटिंग सेंटर से सामने आए दृश्य
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। मुंबई के वर्ली स्थित काउंटिंग सेंटर से मतगणना के दृश्य सामने आए हैं, जहां सुरक्षा के बीच काउंटिंग की प्रक्रिया जारी है।
- Jan 16, 2026 10:11 IST
BMC चुनाव 2026 की मतगणना शुरू
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के नगर निकाय चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मतगणना 16 जनवरी को की जा रही है और आज ही नतीजे घोषित किए जाएंगे। देश की सबसे अमीर नगर निकाय मानी जाने वाली BMC की 227 सीटों के लिए कुल 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं। BMC का सालाना बजट 74,400 करोड़ रुपये से अधिक है, जिस वजह से इन चुनावों को बेहद अहम माना जा रहा है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us