Dharmendra Death Live Update: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, बड़े बेटे सनी ने किया अंतिम संस्कार, 25 को आने वाली थी आखिरी फिल्म

Dharmendra Death Live Update: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र देवोल का सोमवार को निधन हो गया है वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।  उनका घर पर इलाज चल रहा था। सोमवार दोपहर को धर्मेंद्र के घर के बाहर एंबुलेंस को देखा गया। 

एडिट
DHARMENDRA DEATH

DHARMENDRA DEATH

Dharmendra Death News Live:  बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र देवोल का सोमवार दोपहर 1 बजे निधन हो गया है वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।  उनका घर पर इलाज चल रहा था। सोमवार दोपहर को धर्मेंद्र के घर के बाहर एंबुलेंस को देखा गया। 

  • Nov 24, 2025 14:14 IST

    Dharmendra Death News Live: आखिरी बार ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में दिखे थे धर्मेंद्र

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहे—शोले, धर्मवीर, चुपके-चुपके, मेरा गाँव मेरा देश और ड्रीम गर्ल जैसी कालजयी फिल्मों से उन्होंने सिनेमा में अमिट छाप छोड़ी। अपनी जबरदस्त एक्टिंग, सरल स्वभाव और दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस के कारण धर्मेंद्र हमेशा दर्शकों के दिलों पर राज करते रहे। धर्मेंद्र आखिरी बार बड़े पर्दे पर शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ रोमांटिक साइ-फाई ड्रामा “तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया” में नज़र आए थे। इस फिल्म में उनकी मौजूदगी ने दर्शकों को फिर से उनका करिश्माई अंदाज़ देखने का मौका दिया। अब उनकी आने वाली फिल्म “इक्कीस” भी चर्चा में है, जिसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली है। इसका ट्रेलर पहले ही रिलीज़ हो चुका है और उसमें धर्मेंद्र का लुक लोगों का दिल जीत रहा है। सोशल मीडिया पर दर्शक उनके दृश्यों को देख भावुक होते दिख रहे हैं।

  • Nov 24, 2025 14:12 IST

    Dharmendra Death News Live: धर्मेंद्र के निधन पर भावुक हुए करण जौहर

    धर्मेंद्र के निधन के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक का माहौल है। इस बीच फिल्ममेकर करण जौहर भी बेहद भावुक हो गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र की तस्वीर के साथ एक लंबा, दिल छू लेने वाला नोट साझा किया। करण ने लिखा कि उन्हें धर्मेंद्र के साथ काम करने का मौका मिलना अपने-आप में एक सौभाग्य था।

    उन्होंने लिखा— "यह एक युग का अंत है… एक विशाल मेगास्टार… मुख्यधारा सिनेमा में हीरो का असली रूप… बेहद हैंडसम, अद्भुत स्क्रीन प्रेज़ेंस… वह भारतीय सिनेमा के सच्चे लीजेंड थे और हमेशा रहेंगे। सिनेमा के इतिहास में उनका नाम हमेशा अमर रहेगा।" करण ने आगे लिखा कि धर्मेंद्र सिर्फ शानदार अभिनेता ही नहीं, बल्कि बेहद अच्छे इंसान भी थे। "हमारी इंडस्ट्री में हर कोई उन्हें दिल से प्यार करता था।" करण जौहर की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्रिटीज भी भावुक होते दिखाई दे रहे हैं।



  • Nov 24, 2025 14:00 IST

    Dharmendra Death News Live: धर्मेंद्र के निधन वाले दिन रिलीज हुआ एक्टर की आखिरी फिल्म का पोस्टर

    बता दें कि धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ है, जिसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने लीड रोल निभाया है। यह फिल्म 25 दिसंबर, यानी क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। संयोग से, जिस दिन दिग्गज अभिनेता के निधन की खबर सामने आई, उसी दिन उनकी इस अंतिम फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया गया।

  • Nov 24, 2025 13:56 IST

    Dharmendra Death News Live: अमिताभ-अभिषेक पहुंचे शमशान घाट

    दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर सामने आते ही पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। कलाकारों और प्रशंसकों का शमशान घाट पर तांता लगा हुआ है, जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जा रही है। इसी बीच सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ अंतिम संस्कार स्थल पहुंचे। दोनों ने नम आंखों से धर्मेंद्र को अंतिम विदाई दी।



    Dharmendra: धरम से धर्मेंद्र तक का सफर, 19 की उम्र में शादी, जानें कैसे आम लड़का बना बॉलीवुड का ही-मैन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article