/bansal-news/media/media_files/2026/02/09/live-2026-02-09-10-04-36.jpeg)
Breaking News Live Update 9 February:देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 8 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज
परीक्षा पे चर्चा का दूसरा सत्र हुआ शुरू
परीक्षा पे चर्चा 2026 का दूसरा एपिसोड शुरू हो गया है. इस एपिसोड का प्रसारण दूरदर्शन के चैनलों के साथ-साथ प्रधानमंत्री के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी किया जा रहा है. इसके अलावा ऑल इंडिया रेडियो पर भी इसे सुना जा सकता है. पहला एपिसोड 6 फरवरी को टेलीकास्ट हुआ था. इस सत्र में प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों के कई सवालों के जवाब दिए थे. वहीं दूसरे सत्र में भारत के छात्रों को एक साथ लाया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, गुजरात और असम के छात्रों से बातचीत कर रहे हैं. इस सत्र में छात्र पीएम मोदी से कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं.
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/story/202602/698954f38a8ea-pm-modis-pariksha-pe-charcha-2026-episode-2-on-feb-9-093053872-16x9-904312.jpg?size=948:533)
- Feb 09, 2026 17:27 IST
SC ने पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया को फाइनल करने एक और हफ्ते का समय बढ़ाया
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/breaking_news/202602/6982c5f78b10f-mamata-banerjee-sir-supreme-court-040714286-16x9-750479.jpg?size=900:504)
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में चुनावी रोल के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के संबंध में कई निर्देश जारी किए। कोर्ट ने राज्य को निर्देश दिया कि वह भारत निर्वाचन आयोग (ECI) को SIR ड्यूटी के लिए ग्रुप B अधिकारी उपलब्ध कराए, जो ECI द्वारा तैनात माइक्रो-ऑब्जर्वर की जगह ले सकते हैं। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि दावों और आपत्तियों पर अंतिम आदेश केवल इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) ही पारित कर सकते हैं और माइक्रो-ऑब्जर्वर केवल उनकी मदद कर सकते हैं।
- Feb 09, 2026 17:12 IST
SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बोला– किसी भी राज्य को प्रक्रिया में बाधा नहीं डालने देंगे
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/09/supreme-court-on-sir-process-west-bengal-2026-02-09-17-10-39.jpg)
- Feb 09, 2026 15:25 IST
गले में इंफेक्शन और बुखार के चलते NCP प्रमुख शरद पवार अस्पताल में भर्ती
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/09/sharad-pawar-hsopitalised-due-to-throat-infection-2026-02-09-15-24-59.jpg)
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार को गले में संक्रमण और बुखार की शिकायत के बाद पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहले बारामती में उनका प्राथमिक इलाज हुआ था, लेकिन तबीयत में सुधार न होने पर उन्हें आगे उपचार के लिए पुणे लाया गया। अस्पताल में उनकी बेटी और एनसीपी (SP) सांसद सुप्रिया सुले तथा दामाद सदानंद सुले मौजूद हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए है।
- Feb 09, 2026 13:52 IST
लोकसभा 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष सांसदों की मांग नेता प्रतिपक्ष को बोलने दिया जाए
- Feb 09, 2026 13:46 IST
भारत ने सेशेल्स को दिया 175 मिलियन डॉलर का आर्थिक पैकेज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स के लिए 175 मिलियन डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है, जिसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार से जोड़ना और विकास परियोजनाओं को गति देना है। यह घोषणा 9 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हरमिनी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान की गई।
प्रधानमंत्री ने बताया कि इस आर्थिक सहायता से सोशल हाउसिंग (Social Housing), ई-मोबिलिटी (E-Mobility), वोकेशनल ट्रेनिंग (Vocational Training), स्वास्थ्य, रक्षा और समुद्री सुरक्षा (Maritime Security) से जुड़े प्रोजेक्ट्स को मजबूती मिलेगी। यह कदम युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने और सेशेल्स की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर केंद्रित है।
यह सहायता भारत की सागर (SAGAR) समुद्री नीति के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देना है। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर हुई इस घोषणा को द्विपक्षीय व्यापार और सांस्कृतिक रिश्तों को और गहरा करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
- Feb 09, 2026 13:41 IST
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पहले आरोपी को मिली जमानत
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/09/baba-siddiqui-murder-case-2026-02-09-13-41-42.png)
एनसीपी नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने पहली बार किसी आरोपी को जमानत दी है। कोर्ट ने पंजाब के फाजिल्का निवासी आकाशदीप कारज सिंह को सख्त शर्तों के साथ रिहा करने का आदेश दिया।
जस्टिस डॉ. नीला गोखले की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि आरोपी के खिलाफ पेश किए गए सबूत फिलहाल पर्याप्त नहीं हैं। बचाव पक्ष ने दलील दी कि आकाशदीप के खिलाफ केवल कॉल रिकॉर्ड्स हैं, जो हत्या से काफी पहले के हैं और उनसे साजिश में सीधी भूमिका साबित नहीं होती।
कोर्ट ने अभियोजन पक्ष से आरोपी की भूमिका से जुड़े ठोस प्रमाण मांगे थे। रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद अदालत ने जमानत मंजूर करते हुए निर्देश दिया कि आकाशदीप हर दूसरे सोमवार संबंधित पुलिस स्टेशन में हाजिरी लगाएगा और जांच में पूरा सहयोग करेगा।
- Feb 09, 2026 13:21 IST
पंजाब के तरनतारन लॉ कॉलेज में छात्रा की हत्या, क्लासरूम में घुसकर सिर में गोली मारी
Punjab TarnTaran Low Collage News: पंजाब के तरन तारन एक बड़ी वारदात सामने आई है। जहां गांव उसमा के 'माई भागो लॉ कॉलेज' में एक छात्र ने क्लासरूम के अंदर घुसकर छात्रा संदीप कौर की गोली मार हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया।
- Feb 09, 2026 13:13 IST
सोना आज ₹3,515 महंगा हुआ, ये ₹1.56 लाख का 10 ग्राम बिक रहा
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/09/dbgifmagic-31753163032_1770618312-250942.gif)
सोना-चांदी के दाम में आज यानी 9 फरवरी को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 3,515 रुपए बढ़कर 1,55,593 रुपए हो गया है। इससे पहले से 1,52,078 रुपए पर था। चांदी 16,826 रुपए बढ़कर 2,61,755 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 2,44,929 रुपए पर थी। सर्राफा बाजार में सोने ने 29 जनवरी को 1,76,121 और चांदी ने 3,85,933 रुपए का हाई बनाया था।
- Feb 09, 2026 12:43 IST
विपक्षी सांसदों का लगातार हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/story/202508/68a602c453b94-loksabha-bills-201542743-16x9-914232.jpg?size=948:533)
बजट सत्र के 9वें दिन यानी सोमवार की शुरुआत हंगामे से हुई। विपक्ष राहुल गांधी को बोलने देने की मांग कर रहा है। लोकसभा स्पीकर ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद अपनी बात रखें। विपक्ष के नेता इसके बाद भी नहीं माने और हंगामा जारी रखा। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने संसद को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। इससे पहले इसे 12 बजे तक के लिए स्थगित किया गया था।
- Feb 09, 2026 12:37 IST
बीजेपी पार्षद मंजूषा नागपुरे निर्विरोध पुणे की मेयर चुनी गईं
बीजेपी पार्षद मंजूषा नागपुरे निर्विरोध पुणे की मेयर चुनी गईं। बता दें कि नगर पार्षदों के बाद मेयर की चुनावी प्रक्रिया चल रही थी।
- Feb 09, 2026 11:58 IST
विपक्षी सांसदों का लगातार हंगामा, राहुल गांधी को सदन में बोलने देने की मांग
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/09/comp-151_1770616033-504439.gif)
बजट सत्र के 9वें दिन यानी सोमवार की शुरुआत हंगामे से हुई। विपक्ष राहुल गांधी को बोलने देने की मांग कर रहा है। लोकसभा स्पीकर ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद अपनी बात रखें। विपक्ष के नेता इसके बाद भी नहीं माने और हंगामा जारी रखा। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने संसद को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। इससे पहले शुक्रवार को 8वें दिन भारी हंगामे के चलते सभा तीन बार स्थगित कर दी गई थी। राज्यसभा में भी सोमवार को हंगामे के आसार हैं।
- Feb 09, 2026 11:57 IST
पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया कैंपस
/bansal-news/media/post_attachments/images/2026/02/09/article/image/civil-court-1770617941199_v-647461.webp)
पटना सिविल कोर्ट में एक बार फिर बम धमकी से हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कार्यालय के आधिकारिक ईमेल पर भेजे गए एक संदेश में कोर्ट परिसर में आरडीएक्स और आईईडी विस्फोटक लगाए जाने का दावा किया गया। ईमेल मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया। धमकी की सूचना मिलते ही पूरे सिविल कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। न्यायिक कार्य से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता और वादकारी सभी को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। कोर्ट परिसर के मुख्य द्वारों को सील कर आवाजाही पर रोक लगा दी गई।
- Feb 09, 2026 11:07 IST
पीएम मोदी ने बच्चों को दिए कई अहम टिप्स
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/09/screenshot-2026-02-09-105131_1770614525-956802.png)
पीएम मोदी ने आज परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कई तरह की अहम टिप्स भी दी. पीएम मोदी ने बच्चों से कहा उन्हें पता होना चाहिए कि आप क्या करना चाहते हैं. उदाहरण के लिए कुछ स्टार्टअप टेक्नोलॉजी पर फोकस करते हैं. अगर आपके दोस्त अलग-अलग फील्ड में एक्सपर्ट हैं, तो आप उनके साथ एक छोटा स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं.
- Feb 09, 2026 11:03 IST
अच्छा लीडर कैसे बन सकते हैं? जानें पीएम मोदी ने क्या दिया जवाब
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/09/comp-140_1770614088-776765.gif)
बच्चों से संवाद करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि कैसे अच्छा लीडर बना जा सकता है. पीएम मोदी ने कहा लीडर का मतलब ये नहीं है कि चुनाव लड़ना है या फिर राजनीतिक पार्टी बनाना है. लीडरशिप में ये क्वालिटी जरूरी है कि आप 10 लोगों को अपनी बात समझा पाएं, इससे पहले उन लोगों को समझना होगा. जो उन्हें समझ पाता है वही समझा पाता है, जो उन्हें नहीं समझ पाता, वो कुछ नहीं समझा सकता है.
- Feb 09, 2026 11:00 IST
प्रेरणा चाहे कितनी भी हो, अनुशासन होना जरूरी बोेले पीएम मोदी
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/01/27/comp-26_1769504583-343399.gif)
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान बच्चों से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, प्रेरणा चाहे कितनी भी हो, अनुशासन के बिना उसका कोई फायदा नहीं है. पीएम ने साफ तौर पर कगा कि जीवन में प्रेरणा और अनुशासन होना जरूरी है.
- Feb 09, 2026 10:44 IST
पीएम मोदी ने बच्चों को बताया क्या होनी चाहिए सही डाइट
/bansal-news/media/post_attachments/2d2c3c6c-57c.png)
डाइट अपने पसंद की होनी चाहिए. तय करो की पेट भरने के लिए या मन भरने के लिए रोटी खानी चाहिए. कई लोग अनाज पेट भरकर खाते हैं, लेकिन सलाद नहीं, ये गलत है. शरीर को हमेशा सबके ऊपर रखें.
- Feb 09, 2026 10:40 IST
जीवन में डिसिप्लीन बहुत जरूरी- बोले पीएम मोदी
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/06/ppc-2026_1770358117-925602.jpg)
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा बच्चों से कहा जीवन में डिसिप्लीन बहुत जरूरी है और अगर साथ में इंस्पिरेशन भी हो तो ये सोने पर सुहागा का काम करता है. डिसिप्लीन नहीं है तो कितना ही इंस्पिरेशन क्यों न हो उसका कोई फायदा नहीं.
- Feb 09, 2026 10:35 IST
पीएम मोदी के लिए टिफिन पैक करके लाए छात्र, चखाए महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के पकवान
/bansal-news/media/post_attachments/81575cee-093.png)
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर छात्रों के साथ बाचतीत की. इस इवेंट का दूसरा पार्ट आज जारी किया गया, जिसमें पीएम मोदी ने अलग-अलग राज्यों के छात्रों से सीधे बातचीत की और उनके सवालों के जवाब भी दिए. इस दौरान कुछ बच्चे पीएम मोदी के लिए अपने घरों से खास चीजें लेकर आए थे. जब टिफिन खोले गए तो पीएम मोदी ने इन पकवानों को खाया और दूसरे बच्चों को भी खिलाया.
- Feb 09, 2026 10:31 IST
'आपने जो भी पढ़ा है वो बैकार नहीं जाता है'- बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान बच्चों से बात करते हुए कगा कि 'आपने जो भी पढ़ा है वो बैकार नहीं जाता है.
- Feb 09, 2026 10:27 IST
देश के बच्चों में कौन सी क्वालिटी होनी चाहिए? पीएम मोदी ने बताया
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/story/202602/698954f38a8ea-pm-modis-pariksha-pe-charcha-2026-episode-2-on-feb-9-093053872-16x9-877376.jpg?size=948:533)
पीएम मोदी से एक बच्चे ने सवाल करते हुए पूछा की आपको के अनुसार देश के बच्चों में कौन सी क्वालिटी होनी चहिए? इस सवाल का जवाब देते हुए पीएम ने कहा की अगर आप कहीं जा रहे हैं और वहां कुछ गिरा है और उसके उठाकर कूड़ेदान में फेंक दे, आपके आसपास के लोगों को इससे सीख मिलेगी
- Feb 09, 2026 10:25 IST
शेयर बाजार ने भरी रफ्तार, सेंसेक्स 84000 के पार
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/story/202602/69895f5d6807d-stock-market-surge-034157478-16x9-810677.jpg?size=948:533)
भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तूफानी तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत ही है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स (BSE Sensex) खुलने के साथ ही लंबी छलांग लगाते हुए 84,000 के पार निकल गया, तो वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स (NSE Nifty) भी अपनी ओपनिंग के साथ ही 26,000 के करीब जा पहुंचा.
- Feb 09, 2026 10:21 IST
आंध्र प्रदेश में फूड पॉइजनिंग से 80 से ज्यादा बच्चे बीमार
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/story/202602/69875ef8401e1-andhra-pradesh-polavaram-tribal-ashram-school-food-poisoning-074906897-16x9-826628.png?size=1200:675)
आंध्रप्रदेश के पोलावरम जिले के मारेदुमिल्ली स्थित देवरापल्ली सरकारी जनजातीय कल्याण विद्यालय के 74 छात्र रविवार को नाश्ते में परोसी गई इडली और चटनी खाने के बाद बीमार पड़ गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। रामपचोडावरम के उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) साई प्रशांत ने बताया कि विद्यालय में कुल 255 छात्रों ने नाश्ता किया था, जिसके बाद कई बच्चों ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की। उन्होंने बताया कि इनमें से 18 छात्रों को मारेदुमिल्ली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया, जबकि शेष को रामपचोडावरम एरिया अस्पताल ले जाया गया।
- Feb 09, 2026 10:16 IST
पैशन और पढ़ाई दोनों ही उपयोगी बोले PM मोदी
/bansal-news/media/post_attachments/indiatoday/images/breaking_news/202602/pm-modi-shares-how-students-can-contribute-to-viksit-bharat-2047-094240876-16x9_0-173258.jpg?VersionId=YLuF6fymhAsdyWEeHcAQxKXGLRUEdXnq&size=686:385)
PM मोदी ने छात्रों से संवाद करते हुए कहा पैशन और पढ़ाई दोनों ही उपयोगी हैं. मान लीजिए आपको आर्ट का शौक है और आपने साइंस का कोई विषय पढ़ा और उसमें कोई केमिकल मिलाने की चर्चा है. आप पहले एक कागज में लैब बनाइए और फिर केमिकल के नाम लिखिए. फिर ऐसे ही दूसरा चित्र बनाइए. इसमें एक साथ आपकी दोनों चीजें हो जाएंगीं.
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us