Breaking News Live Update 8 February: अमेरिका का दावा - गलवान हिंसा के बाद चीन ने किया गुप्त परमाणु परीक्षण

देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 8 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज

एडिट
breaking-news-live-update-today-8 February-2026-America Iran war t20 world cup PM malaysia latest-hindi-news-zxc

Breaking News Live Update 8 February: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 8 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज    

सूरजकुंड मेले में झूला हादसा, इंस्पेक्टर की मौत, 13 लोग घायल

okbik70c_surajkund-mela_625x300_07_February_26

फरीदाबाद में आयोजित 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव 2026 में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। शाम करीब सवा छह बजे एक झूला टूट गया, जिस पर 19 लोग सवार थे। झूला तेज रफ्तार से ऊपर-नीचे हो रहा था, तभी उसका एक सिरा टूट गया और वह जमीन से दो से तीन फुट ऊपर हवा में लटक गया। हादसे में 13 लोग घायल हो गए। इनमें पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और झूला संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की बात कही है। latest news | Latest Update
 

  • Feb 08, 2026 22:03 IST

    चक्काजाम करने पर एक्शन कांग्रेस विधायक समेत 12 लोग गिरफ्तार

    छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बिना अनुमति चक्काजाम करने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। खोखसा-पीथमपुर सड़क निर्माण की मांग को लेकर किए गए चक्काजाम के दौरान कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रशासन के अनुसार, प्रदर्शन की पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी, जिससे यातायात बाधित हुआ। स्थिति बिगड़ने से पहले सीटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था भंग करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी, जबकि सड़क निर्माण की मांग को लेकर आगे नियमानुसार संवाद की बात कही गई है। 

    tyreytrety

  • Feb 08, 2026 14:51 IST

    नोएडा में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा, दो मजदूरों की मौत

    noida-sector-144-construction-building-collapsed-1

    नोएडा के सेक्टर-144 में शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में काम कर रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर अन्य श्रमिकों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई। तीसरे मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Feb 08, 2026 13:40 IST

    अमेरिका का बड़ा दावा - गलवान हिंसा के बाद चीन ने किया गुप्त परमाणु परीक्षण

    अमेरिका ने चीन पर जून 2020 में गलवान घाटी संघर्ष के कुछ ही दिनों बाद गुप्त परमाणु परीक्षण करने का आरोप लगाया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अंडर सेक्रेटरी थॉमस जी डिनैनो के मुताबिक, चीन ने 22 जून 2020 को एक गुप्त न्यूक्लियर एक्सप्लोसिव टेस्ट किया, जिसे अंतरराष्ट्रीय निगरानी प्रणालियों से बचने के लिए खास तकनीकों के जरिए अंजाम दिया गया।

    गौरतलब है कि इससे एक सप्ताह पहले 15 जून 2020 को लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे, जबकि चीन के भी भारी नुकसान की खबरें आई थीं। अमेरिका ने कहा कि यह आरोप न्यू स्टार्ट (New START) संधि की समाप्ति के बाद वैश्विक हथियार नियंत्रण के लिए नए ढांचे की जरूरत को रेखांकित करता है।

  • Feb 08, 2026 13:29 IST

    सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर गंभीर आरोप

    असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर पाकिस्तान से जुड़े संबंधों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। सरमा का दावा है कि कारगिल युद्ध के दौरान वर्ष 1999 में गोगोई ने पाकिस्तान दूतावास का दौरा कर उस देश को “वैध ठहराने” की कोशिश की। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि गोगोई की पत्नी ने वर्ष 2011-12 में पाकिस्तान में पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के साथ काम किया था।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि असम पुलिस की एसआईटी रिपोर्ट में इन संबंधों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद 8 फरवरी 2026 को राज्य कैबिनेट ने मामले को केंद्रीय एजेंसी से जांच के लिए गृह मंत्रालय को भेजने का फैसला लिया। वहीं, गौरव गोगोई ने इन आरोपों को मुख्यमंत्री पर चल रही जांचों से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया है। इस मुद्दे ने असम की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस के बीच टकराव को और तेज कर दिया है।

  • Feb 08, 2026 13:26 IST

    निजामुद्दीन दरगाह में गीजर फटने से लगी आग, सज्जादानशीन सैयद मोहम्मद निजामी की मौत

    delhi-nizamuddin-dargah-sajjadanashin-syed-nizami-dies-geyser-blast-fire

    दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन दरगाह से बड़ी खबर सामने आई है। दरगाह के सज्जादानशीन सैयद मोहम्मद निजामी की शनिवार को एक हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह बाथरूम में मौजूद थे, तभी अचानक गीजर फट गया, जिससे आग लग गई। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और दरगाह प्रशासन मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

  • Feb 08, 2026 11:58 IST

    पीएम मोदी बोले- तमिल भाषा के साझा प्रेम ने भारत और मलेशिया को मजबूती से जोड़ा

    “तमिल भाषा के प्रति साझा प्रेम भारत और मलेशिया को जोड़ता है”: गहरे जन-जन संबंधों पर पीएम मोदी

  • Feb 08, 2026 11:55 IST

    आगरा में होटल ताज हाइट्स की तीसरी मंजिल पर आग

    Agra taj heights hotel fire

    उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार रात होटल ताज हाइट्स की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही होटल में ठहरे मेहमानों और स्टाफ में दहशत फैल गई और लोगों ने लिफ्ट का इस्तेमाल छोड़कर सीढ़ियों के रास्ते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग कुछ ही मिनटों में विकराल हो गई। सूचना मिलने पर ताजगंज थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और सभी मेहमानों को सुरक्षित बाहर निकालकर आग पर काबू पाया। होटल प्रबंधन के अनुसार, तीसरी मंजिल पर बने स्टोर रूम में रखे टॉवल और कपड़ों में आग लगी थी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

  • Feb 08, 2026 10:26 IST

    भारत–मलेशिया संबंधों को नई मजबूती, पीएम मोदी और अनवर इब्राहिम के बीच अहम समझौते

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलेशिया दौरे का आज दूसरा दिन है। राजधानी कुआलालंपुर स्थित पेरदाना पुत्रा भवन में पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई।

    बैठक के दौरान दोनों नेताओं की मौजूदगी में भारत और मलेशिया के बीच कई अहम समझौता ज्ञापनों (MoU) का आदान-प्रदान किया गया। मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने बताया कि कुल 11 दस्तावेजों पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़कर 18.59 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।

    वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मलेशिया कृषि, मैन्युफैक्चरिंग, स्वच्छ ऊर्जा और सेमीकंडक्टर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को लगातार मजबूत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज भारत–मलेशिया के 10वें CEO फोरम में भी भाग लेंगे, जिसमें दोनों देशों के प्रमुख उद्योगपति और कारोबारी शामिल होंगे।

  • Feb 08, 2026 09:12 IST

    यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से पूरे प्रदेश में शुरू होंगी

    up-board-1580805069

    उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से पूरे प्रदेश में शुरू होंगी। परीक्षाओं को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए हर जिले में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहां से परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनीटरिंग की जाएगी। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले रूटों पर बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

    परीक्षा अवधि के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोकॉपी की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और पेपर लीक की आशंका को देखते हुए कड़ी निगरानी रखी जाएगी। फर्जी पोस्ट पर क्विक रिस्पांस टीम तुरंत कार्रवाई करेगी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष नजर रहेगी, जबकि स्ट्रांग रूम की रात में रैंडम जांच भी की जाएगी।

  • Feb 08, 2026 08:15 IST

    बांग्लादेश में पूर्व मंत्री रमेश चंद्र सेन की हिरासत में मौत

    Ramesh-Chandra-Sen-1770485555624_v

    बांग्लादेश में अवामी लीग के वरिष्ठ हिंदू नेता और पूर्व जल संसाधन मंत्री रमेश चंद्र सेन का शनिवार सुबह दिनाजपुर जिला जेल में हिरासत के दौरान निधन हो गया। 83 वर्षीय सेन की मौत ऐसे समय हुई है, जब देश में 12 फरवरी को आम चुनाव होने वाले हैं। इस घटना ने हिरासत में बंद नेताओं के साथ व्यवहार और उन्हें मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    जेल अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार तड़के रमेश चंद्र सेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें दिनाजपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। हालांकि सुबह करीब 9:29 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जेल अधीक्षक फरहाद सरकार ने बताया कि सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

  • Feb 08, 2026 08:08 IST

    सिक्किम में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.7 तीव्रता दर्ज

    भारत के पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई। राजधानी गंगटोक समेत कई इलाकों में लोगों ने झटके महसूस किए, हालांकि फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

    इससे पहले शुक्रवार देर रात भी सिक्किम में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रात करीब 1 बजकर 9 मिनट पर सबसे पहले 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके बाद गंगटोक, मंगन और नामची जैसे क्षेत्रों में कई बार धरती कांपी।

    उधर, इसी दिन भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में भी भूकंप आया था। वहां रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 दर्ज की गई, जबकि भूकंप की गहराई करीब 85 किलोमीटर बताई गई है।

  • Feb 08, 2026 08:03 IST

    कोटा में 3 मंजिला इमारत गिरने से 2 की मौत, 13 घायल. 8 लोग अस्पताल में भर्ती

    राजस्थान के कोटा में शनिवार रात करीब 9 बजे एक तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त इमारत में मौजूद कोचिंग छात्र समेत कई लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में पश्चिम बंगाल निवासी कोचिंग छात्र आर्यन (20) समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 8 घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और 5 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

    इमारत गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। मलबे के नीचे दबे लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे, कहीं से हाथ तो कहीं से पैर बाहर दिखाई दे रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंचीं और देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बचाव कार्य के दौरान एक रेस्क्यू कर्मी भी घायल हो गया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article