/bansal-news/media/media_files/2026/02/06/breaking-news-live-update-6-february-2026-02-06-09-56-13.jpeg)
- Feb 07, 2026 01:48 IST
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर अबूझमाड़ में मुठभेड़, ऑपरेशन में अब तक नक्सल नेता समेत 7 नक्सली ढेर
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/cg-prabhakar-2026-02-07-01-48-14.jpeg)
छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोध ऑपरेशन में अब तक 7 नक्सली ढेर हुए हैं। मुठभेड़ में इनामी नक्सल नेता प्रभाकर ढेर हुआ है। 2 दिनों की मुठभेड़ में शव बरामद हुआ है। सर्चिंग में AK47, SLR हथियार मिले हैं। मुठभेड़ में महाराष्ट्र का एक जवान शहीद हो गया। शहीद दीपक मंडावी ने बहादुरी दिखाई। गढ़चिकौली में शहीद जवान को अंतिम सलामी दी गई।
- Feb 06, 2026 23:12 IST
पीएम मोदी ने U-19 भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप जीत पर दी बधाई
भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 6 फरवरी 2026 को शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी जीती। खास बात यह रही कि भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी।
इस ऐतिहासिक जीत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है और उनका प्रदर्शन गर्व का विषय है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी युवा खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि यह जीत उनकी बेहतरीन प्रतिभा और मेहनत का नतीजा है, जो देश के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी।
- Feb 06, 2026 23:05 IST
पप्पू यादव के घर पहुंची पुलिस, 31 साल पुराना मामला, धोखाधड़ी का आरोप
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/06/rajesh-ranjan-2026-02-06-23-04-51.webp)
पटना में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार करने के लिए बिहार पुलिस की टीम उनके मंदिरी स्थित आवास पर पहुंची। यह कार्रवाई 31 साल पुराने एक मामले में कोर्ट द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर की गई। मामला वर्ष 1995 का है, जब गर्दनीबाग थाने में धोखाधड़ी से जुड़ी प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
शिकायतकर्ता विनोद बिहारी लाल का आरोप है कि उनका मकान गलत जानकारी देकर किराए पर लिया गया था। बाद में उन्हें पता चला कि उस मकान का इस्तेमाल सांसद कार्यालय के रूप में किया जा रहा है, जबकि किराए के समय यह बात छुपाई गई थी। कोर्ट ने इस मामले में पहले ही आरोपियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। तीन दिन पहले कुर्की-जब्ती का आदेश भी दिया गया था, जिसके बाद अब पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।
- Feb 06, 2026 21:15 IST
भारत ने अग्नि-III का परीक्षण किया
भारत ने शुक्रवार को ओडिशा के चांदीपुर में स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से अग्नि-3 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण सामरिक बल कमान (SFC) की निगरानी में किया गया, जिसमें मिसाइल के सभी तकनीकी और ऑपरेशनल मानक पूरी तरह सफल रहे।अग्नि-3 एक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता लगभग 3,000 से 3,500 किलोमीटर तक है। यह मिसाइल साल 2011 से भारतीय सेना की सामरिक बल कमान में शामिल है और देश की परमाणु सुरक्षा और ताकत को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है।
- Feb 06, 2026 20:55 IST
भारत ने 6वीं बार जीता अंडर 19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराया
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/06/india-under-19-world-cup-champion-india-beat-england-by-100-runs-in-the-final-vaibhav-suryavanshi-175-run-hindi-news-2026-02-06-20-28-25.jpg)
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड 40.2 ओवर में 311 रन ही बना सका और 100 रन से मैच हार गया।
इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल के हीरो 14 साल केवैभव सूर्यवंशीरहे। उन्होंने सिर्फ 55 गेंदों पर शतक जड़ा। वैभव ने 80 गेंदों पर 175 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 15 छक्के और 15 चौके लगाए। शानदार प्रदर्शन के लिए वैभव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
- Feb 06, 2026 20:54 IST
डिप्टी सीएम के अनुरोध के बाद OTT फिल्म के शीर्षक पर कार्रवाई, केंद्र ने शीर्षक हटाने के दिए निर्देश
लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के अनुरोध पर भारत सरकार ने OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो जा रही फिल्म के शीर्षक को लेकर सख्त रुख अपनाया है। फिल्म के शीर्षक को लेकर उठे सामाजिक विरोध के बाद केंद्र सरकार ने इसे हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
- Feb 06, 2026 17:48 IST
लखनऊ में निर्माणाधीन होटल में लगी भीषण आग
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/06/gifmagicsite-2026-02-06t173916824_1770379790-688721.gif)
लखनऊ के विभूति खंड इलाके में निर्माणाधीन होटल में आग लग गई। तेज धुआं निकलता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। विभूति खंड थाना क्षेत्र में एक होटल का निर्माण चल रहा है। जहां शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुआं काफी तेज हो गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां मौजूद हैं। हौज पंप से आग बुझाने के प्रयास में लगी है। तेज धुआं होने की वजह से बिल्डिंग के अंदर घुसने में काफी दिक्कतें हो रही है। आग लगने की वजह का भी पता नहीं चल सका है।
- Feb 06, 2026 17:33 IST
इस्लामाबाद में आत्मघाती हमले में 69 लोगों की मौत, 169 घायल
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/06/gifs3-4_1770377166-656801.gif)
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में आत्मघाती हमला हुआ। पाकिस्तानी अखबार टाइम्स ऑफ इस्लामाबाद के मुताबिक, हमले में 69 लोगों की मौत हो गई है और 169 घायल हुए हैं। पुलिस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और राहत का काम शुरू कर दिया है। अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया और घायलों को वहां पहुंचाया जा रहा है।
- Feb 06, 2026 17:30 IST
भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को दिया 412 रन का टारगेट
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/story/202602/6985c24581727-vaibhav-suryavanshi-062816729-16x9-601717.jpg?size=948:533)
भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को 412 रन का टारगेट दिया है। टीम ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड 253 रन का है, जोकि ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 2024 में बनाया था। भारतीय पारी के आखिरी ओवर से 18 रन आए। इसी के साथ भारत ने 50 ओवर में 411 रन बनाते हुए इंग्लैंड को 412 रन का टारगेट दिया। यह इस टूर्नामेंट के इतिहास में फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है।
- Feb 06, 2026 17:29 IST
दिल्ली में अब नहीं भटकेंगे यात्री, एकीकृत परिवहन के लिए DUMTA का मसौदा तैयार CM रेखा ने दिए निर्देश
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/12/cm-rekha-gupta-17-889524.jpg)
दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में DUMTA और DUTF के गठन हेतु विधेयक तैयार कर रही है, ताकि दिल्ली में एकीकृत, कुशल और सतत शहरी परिवहन व्यवस्था स्थापित हो सके।
- Feb 06, 2026 17:27 IST
जनकपुरी मौत मामले में दिल्ली सरकार का एक्शन, जल बोर्ड के JE समेत 3 अधिकारी सस्पेंड
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/02/janakpuri-388894.jpg)
दिल्ली के जनकपुरी इलाके में गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत के बाद जल बोर्ड के जेई समेत 3 अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Feb 06, 2026 16:27 IST
इस्लामाबाद के इमामबाड़ा में आत्मघाती धमाका, 15 की मौत, 80 से अधिक घायल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/06/f4ab0a00-2026-02-06-16-26-37.webp)
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में स्थित इमामबाड़ा खदीजा अल-कुबरा में हुए भीषण आत्मघाती धमाके ने पूरे देश को दहला दिया है। इस हमले में अब तक कम से कम 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 80 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
बीबीसी उर्दू के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में इस धमाके को आत्मघाती हमला बताया है। जिला प्रशासन के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि तीन बड़े अस्पतालों में इमरजेंसी (Emergency) लागू कर दी गई है और असिस्टेंट कमिश्नरों को घायलों के इलाज की निगरानी के लिए तैनात किया गया है। धमाके वाली जगह को पूरी तरह सील कर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
गृह मंत्री मोहसिन नक़वी के निर्देश पर राज्य मंत्री (गृह) तलाल चौधरी पिम्स अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए।
प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घटना की गहन जांच और दोषियों की तत्काल पहचान के आदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की शांति भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
- Feb 06, 2026 15:59 IST
हंगामे के चलते लोकसभा 9 फरवरी तक स्थगित
बजट सत्र के दौरान लगातार हो रहे हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 9 फरवरी 2026 तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्षी सांसदों ने कथित तानाशाही और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को “जाल” बताते हुए नारेबाजी की, जिसका नेतृत्व कांग्रेस नेताओं ने किया। हालिया दिनों में राहुल गांधी की एक टिप्पणी को लेकर बढ़े राजनीतिक तनाव ने माहौल और गरमा दिया। सदन में नारेबाजी और तख्तियां लहराने के कारण बजट पर चर्चा नहीं हो सकी और स्पीकर को कार्यवाही रोकनी पड़ी। - Feb 06, 2026 15:55 IST
भारतीय फास्ट बोलर हर्षित राणा T20 वर्ल्ड कप से बाहर, घुटने पर लगी चोट
भारतीय क्रिकेट टीम को 2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 24 वर्षीय दिल्ली के इस पेसर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया वॉर्म-अप मैच के दौरान चोट लगी थी।
- Feb 06, 2026 14:59 IST
BSP अध्यक्ष मायावती विधानसभा चुनाव को लेकर 7 फरवरी को करेंगी समीक्षा बैठक
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/06/whatsapp-image-2026-02-06-14-59-45.jpeg)
लखनऊ से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगी। इस बैठक के लिए प्रदेश भर से पार्टी पदाधिकारियों को बुलाया गया है।
बैठक में जोनल स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक के पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा विधानसभा प्रभारी, जिला अध्यक्ष और भाईचारा कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। यह अहम बैठक कल सुबह 11 बजे लखनऊ स्थित BSP कार्यालय में आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन की स्थिति और चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी।
- Feb 06, 2026 14:51 IST
इस्लामाबाद में इमामबाड़े में विस्फोट, कई लोग घायल
सोर्स क्रेडिट - मुमताज़ शिग्री
- Feb 06, 2026 14:44 IST
मॉस्को में रूस के डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर पर फायरिंग
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/06/russia-defense-minister-shot-several-times-2026-02-06-14-43-47.webp)
- Feb 06, 2026 12:26 IST
RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/06/gifs18-11754456109_1770352352-898823.gif)
इस बार रेपो रेट में बदलाव नहीं किया गया है। इसे 5.25% पर बरकरार रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज 6 फरवरी को मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग में लिए फैसलों की जानकारी दी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी, RBI ने दिसंबर में ब्याज दर 0.25% घटाकर 5.25% की थीं। RBI जिस रेट पर बैंकों को लोन देता है उसे रेपो रेट कहते हैं। जब RBI रेपो रेट घटाता है, तो बैंकों को सस्ता कर्ज मिलता है और वो इस फायदे को ग्राहकों तक पहुंचाते हैं।
- Feb 06, 2026 11:05 IST
जालंधर: गुरुद्वारा के बाहर AAP नेता की हत्या, लक्की ओबेरॉय को मारी गईं पांच गोलियां
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/06/image-39-2026-02-06-11-05-50.jpg)
पंजाब के जालंधर में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, आप नेता लक्की ओबेराय को मॉडल टाउन के गुरुद्वारा साहिब के बाहर एक के बाद एक कई गोलियां मारी गई. एक नेता पर फायरिंग की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोग सहम गए. मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ओबेरॉय गुरुद्वारे के बाहर अपनी कार पार्क कर रहे थे. उसी वक्त दोपहिया वाहन पर हमलावरों ने उन पर गोलियां दागनी शुरू की. ओबेरॉय को पांच गोलियां लगी. इसके बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
- Feb 06, 2026 10:52 IST
पीएम बोले- विकसित भारत को अपना सपना बनाएं
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/06/ppc-2026_1770354641-767991.jpg)
जब आजादी के 100 साल पूरे होंगे तब आप लोग 39-40 साल के होंगे। आपको अभी से विकसित भारत को अपना सपना बनाना चाहिए। भगत सिंह आजादी का सपना दिल में रखकर फांसी पर झूल गए। जो आजादी से 25 साल पहले, 30 साल पहले बलिदान किए गए, उसी से आजादी मिली। अपना सपना बनाएं कि विकसित भारत के लिए मुझे क्या करना है।
- Feb 06, 2026 10:45 IST
'लक्ष्य कभी भी आसान नहीं होना चाहिए...', 'परीक्षा पे चर्चा' में PM मोदी की छात्रों को सीख
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/01/27/comp-25-1_1769504599-221782.gif)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'परीक्षा पे चर्चा' (PPC) कार्यक्रम में देशभर के छात्रों से बातचीत कर रहे हैं। 2026 के 9वें एडिशन में पीएम छात्रों को परीक्षा के दौरान तनाव-मुक्त रहने में मदद करने और लर्निंग पर फोकस के टिप्स दे रहे हैं। 27 जनवरी को परीक्षा पे चर्चा के 9वें एडिशन का वीडियो रिलीज हुआ था, जिसमें पीएम अलग-अलग लोकेशन पर बच्चों से सवाल-जवाब करते नजर आए। पीएम मोदी ने 5 राज्यों दिल्ली, कोयंबटूर (तमिलनाडु), रायपुर (छत्तीसगढ़), देव मोगरा (गुजरात) और गुवाहाटी (असम) में छात्रों से सीधे बातचीत की है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us