Breaking News Live Update 5 February: राज्यसभा से धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित, दिल्ली HC के आदेश के बाद राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया

एडिट
breaking news live update 5 February 2026

Breaking News Live Update 5 February: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 5 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज...

Bharat Taxi App को आज लॉन्‍च करेंगे गृहमंत्री अमित शाह 

Bharat Taxi App

Bharat Taxi App: आज दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह भारत टैक्‍सी को लॉन्‍च करेंगे। आपको बता दें इस प्लेटफॉर्म पर किराया बाजार से 30% तक सस्ता हो सकता है। सबसे खास बात ये है कि इस ऐप में 'सर्ज प्राइसिंग' का कोई प्रावधान नहीं है। इसके बाद माना जा रहा है कि कम पढ़े लिखे लोगों को रोजगार का एक अच्छा विकल्प हो सकता है और भारत टैक्‍सी पहले से मौजूद ओला, उबर और रैपिडो को अच्छी खासी टक्‍कर देगी। 

  • Feb 05, 2026 18:46 IST

    राज्यसभा से धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित

    PM बोले- मुहब्बत की दुकान चलाने वाले मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगाते हैं|देश,National - Dainik Bhaskar

    राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब के बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हो गया. सभापति सीपी राधाकृष्णन ने पीएम के जवाब के बाद धन्यवाद प्रस्ताव को मतदान के लिए लिया और विपक्ष की गैरमौजूदगी में ध्वनिमत से यह पारित हो गया. पीएम मोदी ने कहा कि हम क्वालिटी उत्तम से उत्तम करेंगे, भले मुनाफा कम क्यों न हो. देशवासी मेरा साथ दें क्वालिटी के मामले में, दुनिया में मेड इन इंडिया की धूम होगी. कांग्रेस के मित्रों का भी आभार, क्योंकि वे जानते हैं कि एकबार शुरू होता हूं तो रुकता नहीं है. कांग्रेस के मित्रों ने समझदारी से काम लिया और ऐसी समझ उनको निरंतर मिलती रहे.

  • Feb 05, 2026 18:39 IST

    PM मोदी ने कहा- 140 करोड़ देशवासी मेरा रिमोट

    Parliament Budget Session Proceedings Live

    PM ने कहा कि इनकी सरकार रिमोट से चलती थी। मेरी सरकार भी रिमोट से चलती है, लेकिन 140 करोड़ देशवासी मेरा रिमोट हैं। सत्ता हमारे लिए सुख नहीं सेवा का आसन है प्रधानमंत्री ने कहा कि मुद्रा योजना लाखों करोड़ों का लोन दिया, स्वरोजगार को बल दिया। कांग्रेस ने कभी स्टार्टअप कल्चर को बल नहीं दिया। ये अपने घर के स्टार्टअप को भी ठीक नहीं कर पा रहे। PM ने कहा कि आज 25 करोड़ लोगों ने गरीबी को पीछे छोड़ा है। आज वे हमारे साथ चल रहे हैं। 2014 के पहले रेलवे क्रॉसिंग से स्कूल की बस जाती थीं, 20-20 बच्चों की मौत खबर आती थी। हमने सारे क्रॉसिंग बंद की इसलिए ये मोदी की कब्र खोदना चाहते हैं। PM मोदी ने कहा- 2014 से पहले 18 हजार गांव ऐसे थे, जिनको बिजली का मतलब नहीं पता था। हमने वहां बिजली वहां पहुंचाई इसलिए ये मोदी की कब्र खोदने के सिवाय कोई रास्ता नहीं दिखता। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले देश में बार-बार खबर आती थी सेना के पास गोला-बारूद, बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं है। बर्फ के बीच खड़ा है जूते तक नहीं है। हमने देश जवानों के लिए खजाने खोल दिए। इसलिए वो चाहते हैं कि कोई रास्ता बचा नहीं है और मोदी की कब्र खोदना चाहते हैं।

  • Feb 05, 2026 18:22 IST

    मोहब्बत की दुकान खोलने वाले मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगा रहे- पीएम

    पीएम मोदी ने कहा कि हम विकसित भारत की जमीन तैयार कर रहे हैं. कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने के कार्यक्रम करवा रही है. मोहब्बत की दुकान खोलने वाले मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगा रहे हैं. ये कौन सी मोहब्बत की दुकान है, जो देश के किसी नागरिक की कब्र खोदने की बात करती है. क्या ये संविधान का अपमान नहीं है. इसके बाद भी वे बयान देंगे, देखो प्रधानमंत्री राज्यसभा में भी रो रहा था. 2002 से 2014 से, पिछले 25 साल से संसद का एक भी सत्र ऐसा नहीं गया, जिसमें मोदी को इस संसद में गाली देने का काम न किया हो इन लोगों ने. मुझसे किसी ने पूछा था स्वास्थ्य का राज, मैंने कहा था कि डेली दो किलो गाली खाता हूं. मोदी की कब्र ये क्यों खोदना चाहते हैं, ये नारा नहीं, इनके भीतर नफरत का प्रतिबिंब है. हमने 370 की दीवार गिरा दी, नॉर्थ ईस्ट में बम बारूद की छाया समाप्त कर विकास की राह अपनाई, पाकिस्तानी आतंकियों को घर में घुसकर जवाब देते हैं, ऑपरेशन सिंदूर करते हैं, माओवादी आतंक से देश को मुक्ति दिलाने के लिए साहसपूर्ण कदम उठाते हैं, इसलिए मोदी की कब्र खोदनी है इनको. नेहरू जी ने बहुत बड़ा अन्याय किया था देश के साथ, उसे हमने निलंबित कर दिया, क्या इसलिए कब्र खोदने की बात कर रहे हो.

  • Feb 05, 2026 18:18 IST

    कांग्रेस ने भारत रत्न भूपेन हजारिका का अपमान किया

    PM ने कहा कि देश के लोकतंत्र के मंदिर को अपमान करना गलत है, स्पीकर के मुंह पर कागज फेंके गए। कल दोबारा किया, उस समय आंध्र के दलित परिवार का बेटा कुर्सी पर बैठा था। पहले नॉर्थ ईस्ट का अपमान किया, फिर दलित का अपमान किया। वो दलित समाज से आते हैं इसिलए आप अपमान करते हैं। PM मोदी ने कहा- कांग्रेस के लोगों में असम की जनता के प्रति नफरत है, भारत रत्न भूपेन हजारिका का इन्होंने अपमान किया। हमारा सौभाग्य था कि हमने उन्हें सम्मान दिया। इस पर भी इनको ऐतराज है। ये बोले वो तो सिंगर थे, ये लोग किसी का अपमान करने के पीछे नहीं रहते हैं। हजारिका का अपमान असम का अपमान है, वो कभी नहीं भूलेगा।

  • Feb 05, 2026 18:14 IST

    PM बोले- कांग्रेस ने राष्ट्रपति का अपमान किया

    राज्यसभा में पीएम मोदी: पिछले 10 वर्षों में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए  सरकार द्वारा किए गए कार्यों का जनता ने समर्थन किया - इंडिया टुडे

    PM ने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रपति का अपमान किया, कल लोकसभा में भी राष्ट्रपति के भाषण पर चर्चा नहीं हो पाई। इन्होंने उनके पद का अपमान किया। गरीबी से निकली हुई एक महिला का अपमान किया। आपने आदिवासियों का अपमान किया है। PM ने कहा- अरुणाचल और असम को जोड़ने वाला ब्रिज कितने सालों तक लटका रहा है, उसे हमने पूरा किया। हमारी सोच है कि देशवासियों को भरोसा है हम पर कि कितनी भी चुनौतियां उनका हम समाधान कर सकते हैं

  • Feb 05, 2026 18:11 IST

    'विपक्ष को संविधान शब्द बोलने का अधिकार नहीं', हंगामे को लेकर बोले पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि कल लोकसभा में राष्ट्रपति के संबोधन पर चर्चा नहीं हो सकी. यह संविधान का अपमान है, आदिवासी परिवार से आई महिला राष्ट्रपति का अपमान है. विपक्ष को संविधान शब्द बोलने का अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि कल लोकसभा में बड़ी दर्दनाक घटना घटी. सदन में इस तरह का माहौल बना दिया गया. चेयर पर कागज फेंके गए. तब चेयर पर असम के ही एक सदस्य थे. क्या ये असम का अपमान नहीं. कल फिर फेंके गए कागज, तब आंध्र प्रदेश के एक दलित सदस्य थे. भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया, तब इन्होंने उसका भी विरोध किया. ये असम का विरोध है, पूरे देश के कलाप्रेमियों का विरोध है. असम इसे भूलने वाला नहीं है. इसी सदन के एक माननीय सांसद को कांग्रेस के शातिर दिमाग युवराज ने गद्दार कह दिया. अहंकार कितना सातवें आसमान पर पहुंच गया है इनका. कांग्रेस छोड़कर कितने ही लोग निकले हैं, किसी और को नहीं कहा. ये सिख थे. ये सिखों का, गुरुओं का अपमान था. सिखों के प्रति उनके मन में जो नफरत भरी पड़ी है, इसी के कारण कल कहा. वह भी ऐसे व्यक्ति को कहा, जिनका परिवार देश के लिए शहादत देने वाला परिवार है. सिख है, इसलिए गद्दार कहना... दुर्भाग्य की बात है. सिखों के प्रति कांग्रेस के मन में क्या भाव है. एक तरफ ये दर्द, दूसरी तरफ सदानंद मास्टर का दर्द है. राजनीतिक द्वेष के कारण भरी जवानी में उनके दोनों पैर काट दिए. कटे पैर से जिंदगी गुजार रहे, लेकिन संस्कार इतने ऊंचे हैं कि वाणी में जरा भी कटुता नहीं. उन्होंने जब अपने लिंब को टेबल पर रखा, वह दृष्य़ पीड़ादायक था. हम ऐसे लोगों से ही राजनीति में जीने-मरने की प्रेरणा पाते हैं. 

  • Feb 05, 2026 18:08 IST

    PM बोले- कांग्रेस देश के लोगों को समस्या मानते हैं

    Parliament Budget Session Proceedings Live

    भाजपा हो, NDA हो, समस्या को हल करने के लिए हमारी और कांग्रेस की अप्रोच में जमीन-आसमान का अंतर है। देश के नौजवानों पर हमें भरोसा है। कांग्रेस देशवासियों को ही समस्या मानती है। किस प्रकार से ये लोग सोचते थे। देश के लोगों के बारे में नेहरू और इंदिरा जी की सोच क्या थी। एक बार इंदिरा जी ईरान में भाषण दे रही थी। उन्होंने नेहरूजी के साथ बातचीत का उल्लेख किया। 'जब किसी ने मेरे पिता जी से पूछा कि उनके सामने कितनी समस्याएं हैं तो उन्होंने कहा 35 करोड़।' उस समय हमारे देश की जनसंख्या 35 करोड़ थी इंदिरा जी ने आगे कहा- आज देश की जनसंख्या 57 करोड़ है। मेरी समस्याओं की संख्या भी इतनी ही बड़ी है। कोई ऐसा हो सकता है कि अपने देश के लोगों को समस्या मानें। ये लोग भारत के लोगों को समस्या मानते हैं।

  • Feb 05, 2026 17:53 IST

    पीएम ने सुनाया जीप-खच्चर वाला मॉडल

    पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास न तो इच्छाशक्ति थी, ना नीति. देश आज रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार हो चुका है. 2014 के पहले कांग्रेस नेताओं के फोन पर बड़े-बड़े लोन दिए जाते थे. एनपीए बढ़ता जा रहा था. हमने बैंकिंग सेक्टर को विश्वास में लिया, रिफॉर्म्स किए और आज एनपीए एक फीसदी से भी नीचे पहुंच गया है. उन्होंने बगैर गारंटी मुद्रा लोन से लेकर पीएसयू के रिकॉर्ड प्रॉफिट पर पहुंचने तक का जिक्र किया और कहा कि ये पीएसयू मेक इन इंडिया को पूरा कर रहे हैं. इन पीएसयू को कांग्रेस के नेताओं ने बदहाली की कगार पर पहुंचा दिया था. हमने किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को चार लाख करोड़ रुपये भेजने का काम किया है. छोटे किसानों को लेकर हमें बड़ा दर्द है. उन्होंने कहा कि हमारे देश के एक नेता हिमाचल प्रदेश के दौरे पर थे और वहां से आने के बाद खुद उन्होंने यह घटना कहीं सुनाई. नेता ने कहा कि काफी लंबे समय तक मुझे योजना आयोग से संघर्ष करना पड़ा. क्योंकि वे काफी समय तक पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अलग योजनाएं बनाने को तैयार ही नहीं थे. हमने कहा कि पाड़ी इलाकों में हमारे मजदूरों को जीप की नहीं, खच्चर की जरूरत है. कहा गया कि हम पैसा तो जीप के लिए ही देंगे, खच्चर के लिए नहीं. उस समय वहां सड़क नहीं थी. ये भाषण इंदिरा गांधी का है. कांग्रेस के लंबे शासनकाल में यही कार्यशैली रही. इंदिरा जी जानती थीं कि ये पाप चल रहा, लेकिन सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया. वह जिस प्लानिंग कमीशन की धज्जियां उड़ा रही थीं, उसके जन्मदाता खुद उनके पिता जी थे. 2014 तक सब परेशान थे, लेकिन सुधार को तैयार नहीं थे. 2014 में जब हमें मौका मिला, हमने उस कमीशन को खतम कर दिया और नीति आयोग बनाया, जो आज तेज गति से काम कर रहा है.

  • Feb 05, 2026 17:39 IST

    'मौका गंवा दिया, कैसे भरोसा करे देश', बोले पीएम मोदी

    Parliament Budget Session Proceedings Live

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय यूनियन से लेकर अमेरिका तक, हाल में हुई ट्रेड डील का जिक्र करते हुए कहा कि पूरी दुनिया हमारी ट्रेड डील की तारीफ कर रही है. विश्व में अस्थिरता को लेकर जो चिंता थी, वह कम हुई है. हमारे युवाओं के लिए दुनिया का बाजार खुल चुका है. उन्होंने कहा कि इस सदन में चर्चा का स्तर थोड़ा और ऊंचा होना चाहिए था. विपक्ष ने मौका गंवा दिया, देश कैसे भरोसा करे. एक सदस्य आर्थिक असमानता की बात कर रहे थे, जो खुद को राजा कहलाने में गर्व करते हैं. टीएमसी के लोग यहां उपदेश दे रहे थे. जो निर्मम सरकार के सारे पैरामीटर पूरी कर रहे हैं. घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों में ताकत लगा रहे हैं. घुसपैठिए नौजवानों की रोजी-रोटी, आदिवासियों की जमीन छिन रहे हैं. यहां आकर वे हमें उपदेश दे रहे हैं. एक हमारे सदस्य काफी कुछ बोल रहे थे. जिनकी पूरी सरकार शराब में डूब गई, वह काफी कुछ बोल रहे थे. ऐसे सभी साथियों से ये जरूर कहूंगा कि तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे, आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे. कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, लेफ्ट... ये दशकों से केंद्र में सत्ता में रहे, सत्ता में भागीदार रहे. राज्यों में भी सरकारें चलाने का अवसर मिला. अब डील की चर्चा होती है, नागरिकों के जीवन में बदलाव आ रहा है. इनकी प्राथमिकता अपनी जेबें भरने की रही.

  • Feb 05, 2026 17:24 IST

    दुनिया का झुकाव आज भारत की तरफ- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि कोविड के बाद आज वर्ल्ड ऑर्डर बदल रहा है. दुनिया भारत की ओर उम्मीद और भरोसे के साथ देख रही है. दुनिया का झुकाव आज भारत की तरफ है. भारत ग्लोबल साउथ की बुलंद आवाज बना है. उन्होंने कहा कि गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब भी वाइब्रेंट गुजरात समिट के जरिये इच्छाशक्ति दिखाई थी, जापान हमारा पार्टनर था. आज देश सामर्थ्य दिखा रहा है. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले वोटबैंक की राजनीति होती रही. प्रधानमंत्रियों की लाल किले की प्राचीर से भाषण का विश्वलेषण कर लें, समझ आ जाएगा कि उनके पास विजन नहीं था. पीएम ने कहा कि उनकी गलतियों को ठीक करने में हमारी ज्यादातर ताकत लग रही है. आज भारत विश्व के साथ स्पर्धा करने के लिए पूरी तरह तैयार है. आज दुनिया हमारे उद्यमियों को समानता की दृष्टि से देख रही है. एमएसएमई का नेटवर्क जितना सामर्थ्यवान होता है, आज इस पर दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है.

  • Feb 05, 2026 17:23 IST

    पीएम मोदी की स्पीच के दौरान विपक्ष का वॉकआउट

    Parliament Budget Session Proceedings Live

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं.. पीएम मोदी की स्पीच के दौरान विपक्ष के सदस्यों ने वेल में आकर जोरदार नारेबाजी की, हंगामा किया. हंगामे के बीच ही पीएम मोदी ने अपना जवाब जारी रखा. विपक्षी सदस्यों ने पीएम के विरोध में वॉकआउट कर दिया. पीएम मोदी ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो लोग थक गए, बिचारे चले गए, लेकिन कभी न कभी उनको जवाब देना पड़ेगा. उन्होंने ऐसी स्थिति बना रखी थी कि दुनिया का कोई देश हमसे डील करने के लिए आगे नहीं आता था. आप पीछे-पीछे लगे रहे होंगे.

  • Feb 05, 2026 17:16 IST

    भारत के प्रति बढ़ा दुनिया का आकर्षण बोले पीएम मोदी

    संसद में गतिरोध... आज 5 बजे लोकसभा में बोलेंगे पीएम मोदी, 8 विपक्षी सांसदों  का सस्पेंशन जारी - parliament deadlock pm modi lok sabha opposition mps  suspended ntc udny - AajTak

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद् प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि हमें ना रुकना है, ना पीछे मुड़कर देखना है. हमें लक्ष्य को प्राप्त करना है. पीएम मोदी ने कहा कि देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. विश्व का भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है. आज दुनिया भरोसे के साथ भारत की ओर देख रही है. पीएम मोदी ने कहा कि देश आज तेज गति और लो इंफ्लेशन के साथ आगे बढ़ रहा है. ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है. देश हमें फ्रेजाइल फाइव इकोनॉमी के रूप में मिला था. हम इसे चौथे नंबर तक लेकर आए हैं और बहुत जल्द तीसरे नंबर की इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर है.

  • Feb 05, 2026 17:10 IST

    मेघालय में दर्दनाक हादसा, कोयला खदान में भीषण धमाका, 10 मजदूरों की मौत

    अधिकारियों का कहना है कि धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. (Photo- Screengrab/ITG)

    ताशखाई की कोयला खदान में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसके कारण खदान के अंदर काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए. आशंका जताई जा रही है कि मृतकों में सभी मजदूर असम के रहने वाले थे, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि की प्रकिया जारी है।

  • Feb 05, 2026 17:08 IST

    राज्यसभा में पीएम मोदी के संबोधन के दौरान विपक्ष का जोरदार हंगामा

    WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.10.12 PM

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे हैं. पीएम मोदी की स्पीच के बीच विपक्ष के सदस्य वेल में आकर जोरदार हंगामा कर रहे हैं. विपक्षी सदस्य वेल में नारेबाजी कर रहे हैं. विपक्ष के हंगामे पर पीएम मोदी ने चुटकी ली और कहा कि खड़गे जी की उम्र को देखते हुए उन्हें बैठे-बैठे भी नारे बोलने की इजाजत दे दी जाए. पीएम हंगामे के बीच ही बोल रहे हैं. विपक्षी सदस्य जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं.

  • Feb 05, 2026 17:05 IST

    WPL: दिल्ली और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज

    WPL 2026 Final: क्या दिल्ली का सपना होगा सच या RCB फिर मारेगी बाजी, जानें  खिताबी मुकाबले से पहले किसका पलड़ा है भारी ?
    महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का वह ऐतिहासिक दिन आ गया है जिसका क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार था। आज वडोदरा के BCA स्टेडियम, कोटम्बी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) खिताबी जीत के लिए आमने-सामने होंगी। मुकाबला 7:30 बजे शुरू होगा।

  • Feb 05, 2026 17:03 IST

    राज्यसभा में पीएम मोदी का संबोधन शुरू

    Parliament Budget Session Proceedings Live

    राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तीखी तकरार हुई. खड़गे ने राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही एक दिन पहले लोकसभा में हुए घटनाक्रम का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वहां विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया गया. इस पर नड्डा ने उन्हें बीच में रोकते हुए कहा कि दूसरे सदन की बात यहां नहीं कर सकते. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल होने पहुंच गए हैं. पीएम मोदी शाम पांच बजे उच्च सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देंगे.

  • Feb 05, 2026 15:31 IST

    लोकसभा में कल पीएम के साथ कुछ भी हो सकता था, मैंने ना आने का आग्रह किया बोले ओम बिड़ला

    लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने गुरुवार को कहा- बुधवार को लोकसभा में पीएम मोदी के साथ अप्रत्याशित घटना हो सकती थी। इसलिए उनकी कल शाम 5 बजे होने वाली स्पीच टालनी पड़ी। आशंका के चलते मैंने ही उनसे न आने का आग्रह किया था। दरअसल, पीएम मोदी 5 फरवरी को लोकसभा में शाम 5 बजे धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने वाले थे, लेकिन विपक्ष की महिला सांसदों के हंगामे के चलते स्पीकर संध्या राय ने कार्यवाही अगले दिन तक स्थगित कर दी। इससे पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन भी टल गया।

  • Feb 05, 2026 13:04 IST

    विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट

    PM के संबोधन के बीच विपक्ष का वॉकआउट... सभापति बोले- संविधान का अनादर किया,  मोदी ने कहा- मैदान छोड़कर भागे - Opposition walks out during PM address in  Rajya Sabha ntc - AajTak

    जेपी नड्डा ने राज्यसभा में विपक्षी सांसदों से कहा कि वे काफी वरिष्ठ हैं और वे किसी "अबोध बालक" के कहने न चलें क्योंकि ये हानिकारक हो सकता है। इसका जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने कहा कि सत्तापक्ष के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंधक हैं और वे उनकी राय के बिना कुछ बोल नहीं सकते। इस बीच, हंगामे के बीच विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। राज्यसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने खड़गे पर गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि सदन नियमों के अनुसार चलता है, किसी की इच्छा के अनुसार नहीं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को स्पीकर ने लगभग 40 मिनट का समय दिया था, लेकिन उन्होंने बार-बार नियमों का उल्लंघन किया। नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री लोकसभा में उठाए गए मुद्दों का जवाब देने के लिए तैयार थे, लेकिन सदन को काम करने नहीं दिया गया।

  • Feb 05, 2026 12:36 IST

    लोकसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनिमत से पास हुआ

    लोकसभा शुरू होने के साथ ही सांसदों ने नारेबाजी की। इसके बाद 65 सेकंड के अंदर ही कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। 12 बजे कार्यवाही शुरू हुई, 5 मिनट बाद ही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। वहीं राज्यसभा में भी राहुल गांधी को बोलने से रोकने का मुद्दा उठाया गया। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने LoP खड़गे से कहा- 4 दिन हो गए। राहुल गांधी नियम नहीं मानते, आप उन्हें समझाते क्यों नहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री आज शाम 5 बजे राज्यसभा में भाषण दे सकते हैं। लोकसभा में उनके जवाब के बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव पास हो गया।

  • Feb 05, 2026 11:34 IST

    वाराणसी में महाशिवरात्रि पर बदलेगी दर्शन व्यवस्था  

    वाराणसी में महाशिवरात्रि पर बदलेगी दर्शन व्यवस्था  

    Varanasi Mandir Mahashivratri 2026 Darshan



    वाराणसी - काशीपुराधिपति श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन महाशिवरात्रि पर बाबा का दर्शन दिन-रात चलेगा। महाशिवरात्रि पर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के पट भोर में साढ़े तीन बजे खोल दिया जाएगा। इससे पहले 2.15 बजे बाबा की मंगला आरती होगी। सवा तीन बजे आरती समाप्त होने के बाद अगले 15 मिनट गर्भगृह की सफाई की जाएगी। मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी  विश्वभूषण मिश्र के अनुसार तो महाशिवरात्रि को पूरे दिन और पूरी रात बाबा का झांकी दर्शन भक्तों को सुलभ रहेगा। यह चारों पहर की आरती के दौरान भी जारी रहेगा। धाम में महाशिवरात्रि तैयारी जारी है। धाम को विद्युत झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक तरीके से सजाने का कार्य शुरू हो गया है। अधिकारियों ने महाशिवरात्रि के लिए चल रही सजावट एवं अन्य प्रबंधों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

  • Feb 05, 2026 11:15 IST

    12 बजे तक लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, राज्यसभा में भी हंगामा

    नई दिल्ली लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, 12 बजे तक के  लिए स्थगित

    संसद के बजट सत्र में लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है. गुरुवार को एक बार‍ फिर संसद में जमकर हंगामा देखने को मिला. लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई है. लोक सभा स्पीकर ने कल सदन में हुए हंगामे पर चिंता  जताई और कहा कि यह सदन की मर्यादा का उल्लंघन है. उधर, राज्‍यसभा में भी जमकर हंगामा देखने को मिला. राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलते नहीं दिया जा रहा है. इससे पहले, लोकसभा और राज्यसभा दोनों के विपक्षी दलों के फ्लोर नेताओं की बैठक संसद परिसर में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय में शुरू हुई. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद हैं.

  • Feb 05, 2026 10:42 IST

    Ghaziabad News: गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड में नया मोड़, कोरियन लड़कों से करना चाहती थीं शादी

    0fb5ini8_ghaziabad-pollution650_625x300_21_November_20

    बीते दिन बुधवार को गाजियाबाद में 3 बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। प्राथमित तौर पर जो जानकारी सामने आई थी उसके अनुसार इसके पीछे की वजह टास्क बेस्ट कोरियन गेम खेलना बताया जा रहा था लेकिन अब 10 घंटे की छानबीन के बाद जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार कोरियन कल्चर के आदि हो जाने के चलते पिता चेतन ने बच्चों को डांटा था। मोबाइल भी छीन लिया था। जिसके कारण वे तनाव में थीं। 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article