/bansal-news/media/media_files/2026/02/02/breaking-news-live-update-today-2-february-2026-america-iran-war-kashmir-earthquake-pakistan-vs-india-t20-match-controversy-budget-2026-parliament-debate-latest-hindi-news-zxc-2026-02-02-07-49-44.jpg)
Breaking News Live Update 2 February: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 2 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज live updates | Latest Updates
जम्मू-कश्मीर में तड़के भूकंप, बारामुला रहा केंद्र
जम्मू-कश्मीर में बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे घाटी में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। सुबह करीब 5:35 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र कश्मीर के बारामुला जिले में बताया गया है। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
- Feb 03, 2026 00:14 IST
कोल्ड्रिफ कफ सिरप से 4 महीने तक कोमा में रहने के बाद 4 साल के हर्ष ने तोड़ा दम
छिंदवाड़ा जिले के परासिया में हुए चर्चित 'कोल्ड्रिफ कफ सिरप' कांड के एक मासूम पीड़ित ने रविवार रात अंतिम सांस ली। बैतूल निवासी 4 वर्षीय हर्ष, जो पिछले चार महीनों से नागपुर एम्स (AIIMS) के आईसीयू में जीवन और मौत के बीच जंग लड़ रहा था, रविवार रात करीब 10 बजे दुनिया से विदा हो गया। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हर्ष कफ सिरप के दुष्प्रभाव के कारण लगातार कोमा में था। उसे बेहतर इलाज के लिए नागपुर एम्स में भर्ती कराया गया था, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार जारी था। हर्ष के दादा देवा ने बताया कि भर्ती होने के बाद से बच्चे को एक बार भी होश नहीं आया। हालांकि डॉक्टर प्रतिदिन स्वास्थ्य में मामूली सुधार का आश्वासन देते थे, लेकिन रविवार रात उसकी स्थिति अचानक बिगड़ गई।
- Feb 02, 2026 17:57 IST
पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/story/202602/698095094998b-mamata-banerjee-021356323-16x9-156138.jpeg?size=948:533)
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने SIR के मुद्दे पर चुनाव आयोग पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हमने कभी ऐसा चुनाव आयोग नहीं देखा, जो इतना एरोगेंट और झूठा है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी के इशारे पर बंगाल में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं. इस दौरान बंगाल की सीएम ने काले कपड़े पहनकर चुनाव आयोग का विरोध प्रदर्शन किया. CEC ज्ञानेश से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग BJP की IT सेल है.
- Feb 02, 2026 15:55 IST
राहुल गांधी के डोकलाम-चीनी घुसपैठ बयान पर जोरदार हंगामे के चलते लोकसभा स्थगित
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/02/comp-19_1770019547-496171.gif)
लोकसभा में सोमवार को राहुल गांधी के भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब का हवाला देते हुए कहा- डोकलाम में 4 चीनी टैंक भारत की सीमा में पहुंच गए थे। राहुल के ऐसा कहते ही पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फिर गृह मंत्री शाह ने उन्हें टोका। इसके बाद स्पीकर ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें रोका। दोपहर 3 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राहुल ने बोलना शुरू किया। लेकिन हंगामे के चलते महज 9 मिनट बाद ही कार्यवाही शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। शाम 4 बजे भी कार्यवाही शुरू होते ही फिर हंगामा हुआ और 11 मिनट बाद कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।
- Feb 02, 2026 14:28 IST
लोकसभा में हंगामे से कामकाज ठप, कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित
लोकसभा में सोमवार को भारी हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही बाधित हो गई। विपक्षी दलों ने तेजस्वी सूर्या से जुड़े एक बयान को लेकर आपत्ति जताई और सरकार पर विपक्ष की देशभक्ति पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने विपक्ष की देशभक्ति पर नहीं, बल्कि सरकार की मंशा पर उठाए गए सवालों का जवाब दिया था। लगातार नारेबाजी और शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी, जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही को दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
- Feb 02, 2026 12:06 IST
अलंकार अग्निहोत्री; SC-ST एक्ट के विरोध में 7 फरवरी से दिल्ली आंदोलन का ऐलान
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/02/alankar-agnihotri-meets-avimukteshwaranand-at-varanasi-2026-02-02-12-03-52.jpg)
बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने SC-ST एक्ट को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। रविवार शाम वह काशी के केदारघाट स्थित विद्या मठ पहुंचे, जहां उन्होंने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह मुलाकात किसी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा नहीं, बल्कि सामाजिक परिस्थितियों पर चर्चा का एक संयोग है।
अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि 1989 में लागू SC-ST एक्ट देश का सबसे बड़ा काला कानून है। उनके मुताबिक इस कानून के तहत दर्ज मामलों में बड़ी संख्या फर्जी होती है, जिससे समाज के कई वर्गों को मानसिक, सामाजिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने दावा किया कि इस कानून के दुरुपयोग को लेकर लंबे समय से आवाज उठाई जा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि केंद्र सरकार 6 फरवरी तक SC-ST एक्ट वापस नहीं लेती है, तो 7 फरवरी से दिल्ली में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। अग्निहोत्री ने UGC Regulation का भी जिक्र किया और कहा कि भले ही उस पर फिलहाल रोक लगी हो, लेकिन मुख्य मुद्दा SC-ST एक्ट को समाप्त करना है। उनके बयानों के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
- Feb 02, 2026 11:55 IST
बरेली जिले में धान की बोरी गिरने से दो मजदूरों की मौत
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/02/bareilly-incident-2026-02-02-11-55-27.jpeg)
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में धान की बोरी गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों का नाम विनोद और सर्वेश बताया जा रहा है। ये हादसा धान की बोरियों को चट्टान के लगाने और निकालने के समय हुआ था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
- Feb 02, 2026 11:49 IST
लोकसभा में एपस्टीन ईमेल का मुद्दा उठा, विदेश मंत्रालय ने आरोपों को किया खारिज
लोकसभा में कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कार्यस्थगन प्रस्ताव के जरिए अमेरिकी फाइनेंसर जेफ्री एपस्टीन से जुड़े एक ईमेल का मुद्दा उठाया है। यह ईमेल जुलाई 2017 का बताया जा रहा है, जिसमें एपस्टीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका और इज़राइल यात्राओं में कथित सलाहकारी भूमिका का दावा किया था और मोदी की इज़राइल यात्रा के बाद “It worked” जैसे शब्दों का उल्लेख किया गया है।
यह ईमेल अमेरिका के न्याय विभाग (US DOJ) द्वारा 30 जनवरी 2026 को जारी किए गए करीब 30 लाख दस्तावेजों का हिस्सा है। हालांकि इन दस्तावेजों में प्रधानमंत्री मोदी से एपस्टीन के किसी प्रत्यक्ष संबंध का कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है और केवल इज़राइल की आधिकारिक यात्रा का तथ्य ही सत्यापित है।
भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने इन दावों को पूरी तरह निराधार बताते हुए इन्हें एक दोषी यौन अपराधी की “बेहूदा और घटिया कल्पनाएं” करार दिया है। वहीं विपक्षी दलों ने इस मामले की जांच की मांग की है, जिससे एपस्टीन के कथित वैश्विक नेटवर्क को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।
- Feb 02, 2026 11:41 IST
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में बैड बनी को मिला बेस्ट ग्लोबल म्यूज़िक परफॉर्मेंस का पुरस्कार
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026: अनुष्का शंकर का ‘डेब्रेक’ बेस्ट ग्लोबल म्यूज़िक परफॉर्मेंस का पुरस्कार नहीं जीत सका, यह अवॉर्ड बैड बनी को मिला
- Feb 02, 2026 09:38 IST
दलाई लामा ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड, ऑडियोबुक कैटेगरी में ट्रेवर नोआ को छोड़ा पीछे
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/02/dalai-lama-wins-grammy-2026-02-02-09-37-31.jpg)
तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने अपने नाम एक और अंतरराष्ट्रीय सम्मान जोड़ लिया है। 90 वर्षीय दलाई लामा ने 68वें ग्रैमी अवॉर्ड के प्री-सेरेमनी में बेस्ट ऑडियोबुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग कैटेगरी में ग्रैमी जीत लिया।
दलाई लामा को यह सम्मान उनकी ऑडियोबुक “Meditations: The Reflections Of His Holiness The Dalai Lama” के लिए दिया गया। यह अवॉर्ड 1 फरवरी, रविवार को आयोजित प्री-सेरेमनी के दौरान घोषित किया गया।
इस कैटेगरी में मुकाबला काफी कड़ा था। दलाई लामा ने मशहूर कॉमेडियन और ग्रैमी होस्ट ट्रेवर नोआ (Trevor Noah), अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की जज केतनजी ब्राउन जैक्सन (Ketanji Brown Jackson) और Milli Vanilli बैंड के फैब मॉरवन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार अपने नाम किया।
- Feb 02, 2026 08:22 IST
2 फरवरी से बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा, 13 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/02/bihar-board-exam-2026-02-02-08-19-00.jpg)
बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 2 फरवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। पूरे राज्य में 1,762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 13.17 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। नकल पर रोक के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, दो स्तर की जांच और कड़े दिशा-निर्देश लागू किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी और तय समय के बाद पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- Feb 02, 2026 08:15 IST
ईरान परमाणु समझौते पर ट्रंप ने ईरान क साथ समझौता होने की उम्मीद जताई
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us