/bansal-news/media/media_files/2026/01/18/new-poster-1-100-2026-01-18-09-42-49.png)
Breaking News Live Update 18 January: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 18 जनवरी की लेटेस्ट न्यूज latest news.....
- Jan 18, 2026 23:07 IST
कांडला पोर्ट ने सबसे कम समय में 125 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो हैंडलिंग का आंकड़ा पार किया
दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (Deendayal Port Authority), कांडला ने चालू वित्तीय वर्ष में एक नया इतिहास रच दिया है। कांडला पोर्ट ने सबसे कम समय में 125 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) कार्गो हैंडलिंग का आंकड़ा पार कर लिया है, जो अब तक का सबसे तेज रिकॉर्ड माना जा रहा है। खास बात यह है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष के समाप्त होने में अभी भी 72 दिन शेष हैं, जिससे यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि कांडला पोर्ट इस वर्ष कार्गो हैंडलिंग में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ ऑल टाइम रिकॉर्ड भी बना सकता है।
इस उपलब्धि पर दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के चेयरमैन सुशील कुमार सिंह, आईआरएसएमई (IRSME) ने पूरे पोर्ट परिवार को बधाई दी। उन्होंने इस ऐतिहासिक मुकाम के लिए सभी हितधारकों, पोर्ट यूजर्स, ट्रेड यूनियनों, अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों के समर्पण, मेहनत और सामूहिक प्रयासों की सराहना की।
चेयरमैन ने कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क, बेहतर योजना और निरंतर सुधार का परिणाम है। कांडला पोर्ट की यह सफलता देश के समुद्री व्यापार और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को मजबूती देने के साथ-साथ भारत की आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
- Jan 18, 2026 23:03 IST
सीरिया में सरकार और कुर्द नेतृत्व वाली एसडीएफ के बीच बड़ा युद्धविराम
सीरिया में लंबे समय से जारी संघर्ष के बीच एक अहम राजनीतिक और सैन्य घटनाक्रम सामने आया है। 18 जनवरी 2026 को सीरियाई सरकार और कुर्द नेतृत्व वाली सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज (SDF) के बीच एक बड़े युद्धविराम की घोषणा की गई है। यह समझौता पूर्वोत्तर सीरिया में हाल ही में हुई झड़पों के बाद सामने आया है, जिससे क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया था।
समझौते की प्रमुख शर्तों के तहत एसडीएफ यूफ्रेट्स नदी के पश्चिमी इलाकों से अपने लड़ाकों को वापस बुलाएगी। इसके साथ ही जांच और सत्यापन के बाद एसडीएफ के लड़ाकों को व्यक्तिगत रूप से सीरियाई सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में शामिल किया जाएगा, जहां उनके रैंक और सुविधाएं सुरक्षित रहेंगी। इसके अलावा तेल क्षेत्रों, सीमा चौकियों और रक्का तथा दीर-एज-जोर जैसे महत्वपूर्ण गवर्नरेट्स का नियंत्रण दमिश्क सरकार को सौंपा जाएगा।
- Jan 18, 2026 22:44 IST
छत्तीसगढ़ में आईईडी ब्लास्ट से ग्रामीण की मौत, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल प्रभावित क्षेत्र से एक बार फिर आईईडी विस्फोट की घटना सामने आई है। उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्तूरीपाड़ गांव से करीब तीन किलोमीटर पश्चिम में हुए इस धमाके में एक स्थानीय ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, विस्फोट में ग्रामीण आयता खुर्रामी के दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गए थे।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ग्रामीण को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह आईईडी ब्लास्ट नक्सलियों द्वारा लगाया गया प्रतीत होता है।
पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और आसपास के गांवों में लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है ताकि किसी अन्य विस्फोटक की मौजूदगी का पता लगाया जा सके। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
- Jan 18, 2026 22:39 IST
खामेनेई पर हमला हुआ तो जंग तय, ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन की कड़ी चेतावनी
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/18/b3d2u2tg_ayatollah-ali-khamenei_625x300_01_november_23-2026-01-18-22-38-47.webp)
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई पर किसी भी तरह का हमला हुआ, तो इसका मतलब सीधी जंग होगा। राष्ट्रपति के इस बयान के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और गहराता नजर आ रहा है।
पेजेशकियन ने कहा कि ईरान अपनी संप्रभुता और नेतृत्व पर किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई देश या ताकत ईरान की लाल रेखा पार करती है, तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि ईरान किसी भी दबाव की राजनीति के आगे झुकने वाला नहीं है और आत्मरक्षा का पूरा अधिकार रखता है।
ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिका और उसके सहयोगियों पर निशाना साधते हुए ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों को अमानवीय बताया। उन्होंने कहा कि आर्थिक प्रतिबंधों का सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ता है और यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानवाधिकारों के खिलाफ है। पेजेशकियन ने आरोप लगाया कि प्रतिबंधों के जरिए ईरान को कमजोर करने की साजिश की जा रही है, लेकिन देश की जनता और नेतृत्व एकजुट है।
- Jan 18, 2026 22:20 IST
महाराष्ट्र में शिवसेना की बड़ी जीत, महायुति से होंगे मुंबई समेत कई शहरों के मेयर: एकनाथ शिंदे
मुंबई में पार्टी के नवनिर्वाचित कॉरपोरेटर्स से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी नए चुने गए जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन करने की है। उन्होंने कहा कि सभी नवनिर्वाचित कॉरपोरेटर्स यहां एकत्र हुए हैं और चरणबद्ध तरीके से प्रस्ताव बनाकर वार्ड स्तर पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा, जिसमें राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा।
एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि ठाणे, कल्याण, डोंबिवली, उल्हासनगर और मुंबई जैसे प्रमुख नगर निगमों के मेयर महायुति गठबंधन से होंगे। उन्होंने इसे महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।
शिंदे ने कहा कि यह शिवसेना के लिए राज्यभर में एक अहम जीत है, जिसके चलते पार्टी महाराष्ट्र में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय दिवंगत नेता बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन को दिया।
उन्होंने आगे कहा कि शिवसेना बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को आगे बढ़ा रही है और जनता ने विकास को स्वीकार किया है, जबकि विकास विरोधी सोच को नकार दिया है। शिंदे ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह जनादेश पार्टी के लिए नई जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ने का अवसर है।
- Jan 18, 2026 22:13 IST
डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को गाजा बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का न्योता दिया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को गाजा के लिए गठित नए गाजा बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। यह बोर्ड ट्रंप की 20 सूत्रीय शांति योजना का अहम हिस्सा है, जिसका उद्देश्य युद्ध के बाद गाजा क्षेत्र में स्थिरता लाना और पुनर्निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है।
व्हाइट हाउस सूत्रों के अनुसार, इस बोर्ड की अध्यक्षता खुद राष्ट्रपति ट्रंप करेंगे। इसमें अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ट्रंप के करीबी सलाहकार जेरेड कुशनर और पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर जैसे नाम शामिल हैं। बोर्ड के तहत गवर्नेंस, सुरक्षा और निवेश से जुड़े अलग-अलग पोर्टफोलियो बनाए गए हैं, जिनकी निगरानी यह समूह करेगा।
भारत की संभावित भागीदारी को पश्चिम एशिया में अमेरिका-भारत सहयोग को मजबूत करने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि यह कदम ट्रंप की योजना के दूसरे चरण के साथ जुड़ा हुआ है, जिसमें अली शाथ के नेतृत्व में नेशनल कमेटी फॉर गाजा एडमिनिस्ट्रेशन के गठन का प्रस्ताव भी शामिल है।
हालांकि, भारत की ओर से अभी तक इस प्रस्ताव पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। कूटनीतिक हलकों में इस न्योते को क्षेत्रीय शांति प्रयासों में भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका से जोड़कर देखा जा रहा है।
- Jan 18, 2026 21:55 IST
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में यूपी की मजबूत दावेदारी, 20 प्रस्तावक किए गए तय
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/18/bjp-national-president-2026-01-18-21-55-07.jpg)
नई दिल्ली में होने जा रहे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में उत्तर प्रदेश की भूमिका काफी अहम मानी जा रही है। पार्टी ने इस चुनाव के लिए यूपी से कुल 20 प्रस्तावकों को तय किया है। इनमें 10 प्रदेश परिषद सदस्य और 10 राष्ट्रीय परिषद सदस्य शामिल होंगे।
सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में प्रस्तावक की भूमिका निभाएंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक का नाम भी प्रस्तावक सूची में शामिल किया गया है।
इसके अलावा पूर्व यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, विधायक राजेश चौधरी और सांसद डॉ. महेश शर्मा को भी प्रस्तावक बनाया गया है। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का नाम भी इस सूची में शामिल है।
महिला नेताओं में स्मृति ईरानी और सांसद कमलेश पासवान को प्रस्तावक बनाए जाने से साफ है कि पार्टी नेतृत्व ने यूपी के सामाजिक और राजनीतिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में यूपी से 20 प्रस्तावकों की भागीदारी पार्टी के भीतर राज्य की मजबूत पकड़ और बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है।
- Jan 18, 2026 21:49 IST
ग्रीनलैंड विवाद पर ट्रंप का बड़ा कदम, 8 यूरोपीय देशों पर 10% टैरिफ
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/18/donald-trump-2-2026-01-18-21-48-58.webp)
ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और यूरोप के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर अमेरिका का नियंत्रण स्थापित करने की इच्छा एक बार फिर खुलकर जाहिर की है। इस मुद्दे पर विरोध कर रहे यूरोपीय देशों के खिलाफ अब ट्रंप ने आर्थिक दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अमेरिका ने आठ यूरोपीय देशों से आने वाले सामान पर 10 प्रतिशत इम्पोर्ट टैक्स (import tax) लगाने का ऐलान किया है, जो फरवरी से लागू होगा।
डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, नीदरलैंड और फिनलैंड से आयात होने वाले उत्पादों पर यह टैरिफ लगाया जाएगा। उन्होंने यह भी साफ किया है कि अगर इन देशों के साथ कोई समझौता नहीं हुआ तो भविष्य में यह टैरिफ बढ़कर 25 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। ट्रंप ने इसे अमेरिकी हितों की रक्षा के लिए जरूरी कदम बताया है।
ट्रंप के इस फैसले के बाद यूरोप में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। यूरोपीय संघ (EU) ने हालात की गंभीरता को देखते हुए इमरजेंसी मीटिंग (emergency meeting) बुलाने का फैसला किया है। यूरोपीय नेताओं का कहना है कि इस तरह का कदम न केवल व्यापारिक संबंधों को नुकसान पहुंचाएगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग की भावना के भी खिलाफ है।
- Jan 18, 2026 21:38 IST
इंदौर वनडे में न्यूजीलैंड की दमदार जीत, भारत को 41 रन से हराकर सीरीज 2-1 से की अपने नाम
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/18/new-zealand-beat-india-by-41-runs-2026-01-18-21-37-18.png)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया, जहां न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को 41 रनों से मात दी। इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। घरेलू मैदान पर खेल रही भारतीय टीम के लिए यह हार निराशाजनक रही, हालांकि विराट कोहली की शतकीय पारी ने मुकाबले को रोमांचक जरूर बना दिया।
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में मजबूत स्कोर खड़ा किया। कीवी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और बड़े शॉट्स के साथ रन गति को बनाए रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत लड़खड़ाती रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। इसके बाद विराट कोहली ने एक छोर संभालते हुए शानदार 124 रनों की जुझारू पारी खेली। उन्होंने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें लगातार सहयोग नहीं मिल सका।
- Jan 18, 2026 17:59 IST
पीलीभीत में हुआ बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत
/bansal-news/media/post_attachments/assets/images/2026/01/18/sharda-river_80ec4c530211b889c37f04a3d39c0ce7-522764.jpeg?w=414&dpr=1.0&q=80)
यूपी के पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में धनाराघाट पर शारदा नदी में नहाने गए गांव चंदिया हजार निवासी सुमित (14 वर्ष) और सौरभ (15 वर्ष) की नदी में डूबकर मौत हो गई। उन्हें डूबता देख बचाने के लिए नदी में कूदे युवक की भी जान चली गई। तीन मौतों से घाट पर कोहराम मच गया। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने मृतकों के परिजनों को समझाकर शांत कराया। - Jan 18, 2026 17:38 IST
टीम इंडिया को 338 रन का टारगेट
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/18/india-2026-01-18-17-38-20.jpeg)
न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल (137 रन) ग्लेन फिलिप्स (106 रन) ने सेंचुरी बनाई. भारत की ओर से अर्शदीप और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट लिए। न्यूजीलैंड ने अपनी पारी में 50 ओवर में 8 विकेट पर 337 रन बनाए और भारत को 338 रन का टारगेट दिया। बता दें कि इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा ये मुकाबला भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच है।
- Jan 18, 2026 17:24 IST
भारत को मिली छठी सफलता, मिचेल हे आउट
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/01/18/db-temp-photo-resize-marathi-42_1768736345-170295.jpg)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज (18 जनवरी) इंदौर के होलकर स्टेडियम में है. न्यूजीलैंड ने 47.1 ओवर में 7 विकेट पर 304 रन बना लिए हैं। माइकल ब्रेसवेल क्रीज पर हैं। विकेटकीपर मिचेल हे (2 रन) को कुलदीप यादव ने LBW किया।
- Jan 18, 2026 17:18 IST
पूर्व विधायक आरडी प्रजापति का विवादित बयान
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/18/image-3-2026-01-18-17-17-57.jpg)
पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने भोपाल में अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा के महासम्मेलन में विवादित बयान है। छतरपुर के चंदला से पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने कथावाचकों पर विवादित बयान दिया है। प्रजापति ने कहा- अब बहन-बेटियां तो प्लॉट हो गई हैं। कोई भी सौ बार रजिस्ट्री कराओ, हजार बार रजिस्ट्री कराओ। प्रजापति ने आगे कहा- एक अंधाचार्य है, वह कहता है कि वाइफ मतलब वंडरफुल इंस्ट्रूमेंट फॉर एंजॉय। तुम भी अपनी एंजॉय वाली मां से पैदा हुए हो का? कितने लोगों ने एंजॉय किया है? तभी तुम्हारी आंखें खराब हो गईं, अंधरा। एक बाबा लाली लगाकर कहता है, 25 साल की लड़कियां कथाओं में जाकर अपनी जवानी ‘उतार कर’ आती हैं।
- Jan 18, 2026 17:06 IST
अर्शदीप ने तोड़ी 219 रन की पार्टनरशिप, फिलिप्स आउट
/bansal-news/media/post_attachments/image/upload/f_auto,t_ds_w_1280,q_70/lsci/db/PICTURES/CMS/410000/410043.3-964119.jpg)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। न्यूजीलैंड ने 44 ओवर में चार विकेट पर 283 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल क्रीज पर हैं। ग्लेन फिलिप्स 106 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अर्शदीप सिंह ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया।
- Jan 18, 2026 16:26 IST
डेरिल मिचेल की शतक पूरी, भारत को विकेट की तलाश
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज (18 जनवरी) इंदौर के होलकर स्टेडियम में है. डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं. डेरिल मिचेल की शतक पूरी हो चुकी है और फिलिप्स भी शानदार पारी खेल रहे हैं.
- Jan 18, 2026 16:08 IST
सिंगूर में ममता सरकार के खिलाफ गरजे पीएम मोदी
/bansal-news/media/post_attachments/ibnkhabar/uploads/2026/01/PM-Narendra-Modi-singoor-2026-01-e9373e1f507b77f74cb5a489c97250a0-408264.jpg?impolicy=website&width=640&height=480)
पश्चिम बंगाल के सिंगूर में पीएम मोदी ने ममता सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा. पीएम ने कहा कि बंगाल में टीएमसी के महाजंगलराज को विदा करना है. पीएम मोदी ने हुंकार भरते हुए कहा कि जैसे बिहार को जंगलराज से मुक्त किया, वैसे ही अब बंगाल से ‘महाजंगलराज’ की विदाई तय है. उन्होंने विकास और सुरक्षा का वादा करते हुए टीएमसी सरकार पर कड़ा प्रहार किया. 15 साल के ममता के राज को जाना होगा.
- Jan 18, 2026 15:55 IST
डेरिल मिचेल की फिफ्टी, 131 पर पहुंचा न्यूजीलैंड का स्कोर
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/01/18/db-temp-photo-resize-marathi-41_1768729649-646045.jpg)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने 27 ओवर में तीन विकेट पर 131 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं। दोनों में फिफ्टी पार्टनरशिप हो चुकी है। मिचेल हाफ सेंचुरी पूरी कर चुके हैं।
- Jan 18, 2026 15:50 IST
ट्रंप के विरोध में ग्रीनलैंड की सड़कों पर उतरे हजारों लोग
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/18/image-2-2026-01-18-15-50-10.jpg)
ग्रीनलैंड में ट्रम्प के विरोध में शनिवार को हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के ग्रीनलैंड पर कब्जे को लेकर दिए बयानों पर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने 'ग्रीनलैंड बिक्री के लिए नहीं है' के नारे लगाए। बर्फीली सड़कों के बीच प्रदर्शनकारी ग्रीनलैंड की राजधानी नुउक के डाउनटाउन से अमेरिकी वाणिज्य दूतावास तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय झंडे लहराए और विरोधी पोस्टर थामे रहे। पुलिस के मुताबिक यह अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है, जिसमें नुउक की लगभग एक-चौथाई आबादी शामिल हुई।
- Jan 18, 2026 15:12 IST
पश्चिम बंगाल पहुंचे पीएम मोदी, 830 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
/bansal-news/media/post_attachments/h-upload/2026/01/18/78974-pm-modi-674261.webp)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के सिंगूर में लगभग 830 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल की विकास यात्रा को और तेज करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
- Jan 18, 2026 14:52 IST
लखनऊ में इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैडिंग
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/01/Indigo-378741.jpg)
दिल्ली से बागडोगरा (सिलीगुड़ी) जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में रविवार सुबह अचानक हड़कंप मच गया। विमान में बम होने की धमकी मिलने के कारण उसे तुरंत लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। खबर के बाद इंडिगो विमान की चेकिंग जारी है. सुबह लगभग 08:46 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना मिली कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-6650 में बम होने की आशंका है। सूचना मिलते ही लखनऊ एयरपोर्ट पर तुरंत अलर्ट घोषित कर दिया गया। विमान ने सुबह 09:17 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड किया। लैंडिंग के बाद विमान को मुख्य रनवे से हटाकर ‘आइसोलेशन बे’ में ले जाया गया। - Jan 18, 2026 14:39 IST
न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा, राणा को मिली दूसरी सफलता
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/01/18/db-temp-photo-resize-marathi-40_1768724758-437171.jpg)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। न्यूजीलैंड ने 13 ओवर में तीन विकेट पर 61 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल क्रीज पर हैं। विल यंग 30 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हर्षित राणा ने 13वें ओवर की पहली बॉल पर रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। इसी के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक हुई। राणा को दूसरा विकेट मिला है। उन्होंने डेवोन कॉन्वे को कैच आउट कराया। - Jan 18, 2026 13:16 IST
भारतीय टीम ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
/bansal-news/media/post_attachments/multimedia/2026_1image_13_04_477271056ind-vs-nz-3rd-odi-678319.jpg)
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में वनडे सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. अर्शदीप की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर बैठना पड़ा है. जबकि न्यूजीलैंड बिना किसी बदलाव के उतरी है. सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है, ऐसे में जो टीम आज का मैच जीतेगी, वो सीरीज अपने नाम करेगी.
- Jan 18, 2026 13:02 IST
संजय राउत का उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर गंभीर आरोप
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. राउत का कहना है कि बीजेपी-शिंदे अलायंस से जीते हुए कॉरपोरेटर्स को डराकर ताज होटल में कैद रखा गया है. संजय राउत ने कहा, इस गठबंधन (बीजेपी-शिवसेना) से जीतकर आए कॉरपोरेटर्स को इस डर से होटल में बंद कर दिया गया है कि कोई उन्हें उठा ना ले, धमका ना दे या नुकसान ना पहुंचा दे. एकनाथ शिंदे ने ताज होटल को जेल बना दिया है. वहां रखे गए 25 से 29 लोगों को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए.
- Jan 18, 2026 12:34 IST
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर हुई चोरी
/bansal-news/media/post_attachments/lh-img/uploadimage/library/2024/05/13/16_9/16_9_6/bjp_candidate_from_delhi_for_the_upcoming_lok_sabha_election_manoj_tiwari__1715594722-585238.jpg)
दिल्ली की उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद और मशहूर सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में 5.40 लाख रुपये की चोरी की घटना सामने आई है. यह घटना अंधेरी वेस्ट के शास्त्री नगर इलाके में सुदंरबन अपार्टमेंट में हुई है. आरोप है कि चोरी एक पूर्व कर्मचारी ने की है. आरोपी की पहचान सुरेंद्रकुमार दीनानाथ शर्मा के रूप में हुई है, जिसे लगभग दो साल पहले नौकरी से निकाल दिया गया था.
- Jan 18, 2026 11:49 IST
पीएम ने असम में रखी काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की नींव, 2 अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
/bansal-news/media/post_attachments/hindi.opindia.com/wp-content/uploads/sites/6/2026/01/assam-kajiranga-pm-modi-911945.jpg?resize=696%2C392&ssl=1)
असम आज एक बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर कदम का गवाह बनने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नगांव जिले के कालियाबोर में 6,950 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया. साथ ही दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को वर्चुअल हरी झंडी दिखाई. प्रधानमंत्री मोदी दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दिब्रूगढ़-गोमती नगर (लखनऊ) और कामाख्या-रोहतक का वर्चुअल फ्लैग ऑफ किया.
- Jan 18, 2026 11:11 IST
शिष्यों से मारपीट होने पर, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का संगम स्नान से इनकार
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/story/202601/696c6c68a3186-prayagraj-magh-mela-swami-avimukteshwaranand-refused-to-dip-on-mauni-amavasya-18151537-16x9-927074.jpg?size=948:533)
प्रयागराज में संगम तट पर मौनी अमावस्या के स्नान के दौरान रविवार को बवाल हो गया. शंकरचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने स्नान करने से इनकार कर दिया. उन्होंने शिष्यों के साथ मारपीट का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके शिष्यों के साथ धक्का-मुक्की की. उनके साथ बदसलूकी की गई. उन्हें स्नान से रोका गया. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि वे वापस नहीं जाएंगे.
- Jan 18, 2026 11:05 IST
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के बयान पर सपा नेता एस.टी. हसन का पलटवार
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/18/image-1-2026-01-18-11-04-41.jpg)
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के विवादित बयान पर समाजवादी पार्टी के नेता एस.टी. हसन ने कहा, "...मुझे लगता है कि इसके पीछे इंटरनेट एक बड़ा कारण है। इंटरनेट पर मौजूद अश्लीलता से युवाओं में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे वे अपनी यौन इच्छाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाते। इसी दौरान जब कोई महिला या लड़की उनके आसपास आती है, तो वे उसके साथ बलात्कार कर देते हैं। इसका मुख्य कारण शराब है। शराब पीने के बाद पुरुष अपनी पत्नी और बेटी में फर्क करना भूल जाता है। हमने इसके कई उदाहरण देखे हैं... बलात्कारियों को दंडित करने के लिए सख्त कानूनों की जरूरत है। उन्हें चौराहे पर ही गोली मार देनी चाहिए।
- Jan 18, 2026 11:00 IST
प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर आस्था की डुबकी, उमड़े हजारों श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम में पवित्र स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु माघ मेला क्षेत्र में आ रहे हैं. मौनी अमावस्या के साथ माघ मेले का सबसे बड़ा स्नान पर्व शुरू हो गया है और संगम तट आस्था के सैलाब से भरने लगा है. तीन करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं की उम्मीद के बीच प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था का अभेद्य घेरा खड़ा किया है
- Jan 18, 2026 10:46 IST
यूपी में छंगुर बाबा धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफाश
यूपी में छंगुर बाबा धर्मांतरण रैकेट का मामला उजागर हुआ है. उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण रैकेट की जांच कर रही आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने शनिवार तड़के नागपुर से छंगुर बाबा के करीबी सहयोगी इधु इस्लाम को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस, महाराष्ट्र एटीएस और यूपी एटीएस की संयुक्त टीम द्वारा की गई. बता दें कि इधु इस्लाम धर्मांतरण नेटवर्क के लिए धन और रसद प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था.
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/18/image-2026-01-18-10-46-33.jpg)
- Jan 18, 2026 09:58 IST
ट्रंप के बयानों के खिलाफ ग्रीनलैंड में जनउबाल, सड़कों पर उतरे लो
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/18/greenland-against-trump-annexation-threat2-2026-01-18-09-58-02.webp)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल करने से जुड़े बयानों के खिलाफ ग्रीनलैंड में बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ है। ग्रीनलैंड की राजधानी नूक में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई खुद प्रधानमंत्री जेंस-फ्रेडरिक नीलसन ने की। हाथों में झंडे और बैनर लिए प्रदर्शनकारी अमेरिकी कॉन्सुलेट की ओर मार्च करते नजर आए। भीड़ का साफ संदेश था ग्रीनलैंड अपने भविष्य का फैसला खुद करेगा। किसी बाहरी दबाव को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- Jan 18, 2026 09:52 IST
चारधाम यात्रा में अब रील-वीडियो पर रोक
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/18/whatsapp-image-2026-01-18-09-52-53.jpeg)
इस साल उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा कुछ अहम बदलावों के साथ होने जा रही है। अब श्रद्धालु मंदिर परिसरों में मोबाइल फोन और कैमरे का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। यानी दर्शन के दौरान रील, फोटो या फिर वीडियो बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us