/bansal-news/media/media_files/2026/02/13/breaking-news-live-update-13-february-2026-trade-union-2026-02-13-09-46-45.jpg)
Breaking News Live Update 13 February: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 13 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज...
- Feb 13, 2026 22:37 IST
राहुल गांधी - भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता किसानों के हितों के खिलाफ
कांगेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भारत-अमेरिका अंतरिन व्यापार समझौते को लेकर कहा कि ये डील किसानों के साथ विश्वासघात है। इससे मक्का, सोयाबीन, कपास, फल और मेवों जैसे सब्सिडी वाले अमेरिकी उत्पाद भारतीय बाजार में आ सकते हैं, जिससे स्थानीय किसानों की आजीविका को खतरा हो सकता है।
- Feb 13, 2026 22:26 IST
बांग्लादेश चुनाव पर चीन की बधाई, नई सरकार के साथ संबंध मजबूत करने का संकेत
- Feb 13, 2026 19:33 IST
खेमका हत्याकांड मामले में पप्पू यादव ने कहा - सरकार ने की बदमाशी, SC तक जाऊंगा
पटना, बिहार: पटना बेउर जेल से निकलने पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "मुझे नहीं पता कि प्रशासन ने ऐसा क्यों किया। सरकार में एक दो लोग हैं जिन्होंने बदमाशी की है। ... एक दिल्ली के नेता, एक बिहार के नेता और एक पुर्णिया के नेता की ये साजिश थी... खेमका हत्याकांड में जो एनकाउंटर हुआ वो गलत बच्चे का हुआ। हमें वो गवाही मिल गई है। बच्चों को 4 बजे निकालकर गोली मारी गई। मैं हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा और केस लड़ूंगा... NEET की बच्ची की लड़ाई मैं रुकने नहीं दूंगा। जिन लोगों ने भी हमारा समर्थन किया मैं उनका ऋणी हूं... मुझे मरवाने की भी कोशिश हुई।"
- Feb 13, 2026 19:28 IST
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा
कानपुर, उत्तर प्रदेश: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "राज माता अहिल्याबाई होलकर ने हमारी संस्कृति को बचाने का काम किया। उनका एक योगदान है काशी की विरासत के संरक्षण में। उन्होंने बड़े पैमाने पर काशी का संरक्षण कराया। उन्हीं राजमाता की इन्होंने मूर्ति तोड़ दी। जब मूर्ति टूट गई तो सरकार बचने के लिए कहती है कि वो AI से बनाई गई थी। सच्चाई को AI से नहीं छिपा सकते हैं... आप दूसरे का इतिहास खत्म करके अपना इतिहास बनाना चाहते हैं? "
- Feb 13, 2026 18:57 IST
नाम बदलने को लेकर स्वतंत्र भारत की पहचान- पीएम मोदी
/bansal-news/media/post_attachments/b33fa4cf-423.png)
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार शाम सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, नाम बदलने को लेकर स्वतंत्र भारत की पहचान है। आज हम देश का नया इतिहास बनते देख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा ‘आज हम सब एक नया इतिहास बनते हुए देख रहे हैं। 13 फरवरी का यह दिन भारत की विकास यात्रा में एक नई शुरुआत का गवाह बनेगा।
- Feb 13, 2026 17:55 IST
भोपाल में वैलेंटाइन डे के विरोध में संस्कृति बचाओ मंच ने शहर में 15 दस्ते किए गठित
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/13/ezgif-42433c1fc7963189_1770965601-203654.gif)
वैलेंटाइन डे के विरोध में संस्कृति बचाओ मंच एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मंच ने साफ कहा है कि प्रेम का कोई एक दिवस नहीं होता, बल्कि प्रेम जीवन का स्थायी भाव है और इसके 365 दिन होते हैं। संगठन का कहना है कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कार ही देश की पहचान हैं और इन्हें दूषित करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि वैलेंटाइन डे के मद्देनजर भोपाल शहर में 15 दस्ते गठित किए गए हैं। ये दस्ते विभिन्न होटल, मॉल और पार्कों पर नजर रखेंगे। संगठन का कहना है कि यदि कहीं भी अश्लीलता, नग्नता या भारतीय संस्कृति के विरुद्ध कोई गतिविधि होती पाई गई तो उसका विरोध किया जाएगा।
- Feb 13, 2026 17:51 IST
सीएम योगी का सपा पर हमला

विधानसभा बजट सत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा को घेरा। सीएम योगी ने कहा प्रदेश का परसेप्शन अचानक नहीं खराब हुआ। सपा का आचरण ऐसा थी ही कि बिटिया घबराती थी और व्यापारी कारोबार समेटता था।
सीएम योगी - बाबर की क़ब्र पर सजदा करते हैं,माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ते है..वंदे मातरम का अपमान कोई नहीं कर सकता है और जो विरोध करता है उसका कान पकड़ कर बहार करना चाहिए l
- Feb 13, 2026 17:10 IST
BNP ने शेख हसीना को वापस लाने और मुकदमा चलाने की मांग की
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/story/202511/691b4c6a1d064-india-statement-bangladesh-verdict-sheikh-hasina-172508617-16x9-402677.png?size=948:533)
चुनाव में जीत के बाद BNP ने शेख हसीना को भारत से वापस बांग्लादेश लाकर मुकदमा चलाने की मांग पर फिर से जोर दिया है। BNP के सीनियर नेता सलाहुद्दीन अहमद ने शुक्रवार को कहा, ‘हम हमेशा कानून के अनुसार उनकी वापसी की मांग करते रहे हैं। यह दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के बीच का मामला है। हमने भारत सरकार से भी अनुरोध किया है कि उन्हें वापस भेजें ताकि बांग्लादेश में मुकदमा चल सके।’
- Feb 13, 2026 17:08 IST
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाला रखने वाले बयान पर बोले कांग्रेस नेता मुकेश नायक कहा- वे विभाजनकारी हैं
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/13/cover-mixxx1770886272_1770975899-904818.gif)
धीरेन्द्र शास्त्री के भाला रखने वाले बयान पर कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने कहा- शास्त्री जी को एक काम करना चाहिए कि इनको विधिवत एक-दो घंटे का समय निकालकर बीजेपी के दफ्तर में बैठना चाहिए। ये बीजेपी के कार्यकर्ता हैं और हमेशा विभाजनकारी बात करते हैं। इन पर तो मुकद्मा दर्ज होना चाहिए। ये भारत का सौहार्द्र बिगाड़ने वाले लोग हैं। सीएम के बागेश्वर धाम जाने पर मुकेश नायक ने कहा- वो (धीरेन्द्र शास्त्री) उनके इतने बडे़ कार्यकर्ता हैं तो वे (सीएम) जाएंगे ही।
- Feb 13, 2026 17:04 IST
फिरोजाबाद में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से 1 बच्ची की मौत, 11 घायल
/bansal-news/media/post_attachments/assets/images/2026/02/13/hathasa-ma-kaii-lga-hae-ghayal_550131b7a0e2b85995e25ac379312023-216724.jpeg?w=414&dpr=1.0&q=70)
यूपी में फिरोजाबाद में शुक्रवार के दिन एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान गिरने से 1 बच्ची की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके पर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मामला थाना नारखी क्षेत्र का है जहा एक मकान में निर्माण का काम चल रहा था। शुक्रवार को निर्माणधीन मकान का लिंटर अचानक से गिर पड़ा।
- Feb 13, 2026 17:01 IST
सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं और चीनी के निर्यात को मंजूरी
/bansal-news/media/post_attachments/assets/images/www.gaonjunction.com/2026/02/13/sakataka-tasavara_eef76d6e571c7589d76a1e527bbc4b2d-920869.jpeg?w=414&dpr=1.0&q=50)
केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाते हुए गेहूं और चीनी के निर्यात को मंजूरी दे दी है। सरकार ने 25 लाख मीट्रिक टन गेहूं, 5 लाख मीट्रिक टन गेहूं उत्पादों और अतिरिक्त 5 लाख मीट्रिक टन चीनी के निर्यात की अनुमति दी है। यह निर्णय घरेलू बाजार की स्थिति, उपलब्ध स्टॉक और कीमतों के व्यापक आकलन के बाद लिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि निर्यात की इस अनुमति से देश की खाद्य सुरक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 1 अप्रैल 2026 तक भारतीय खाद्य निगम (FCI) के केंद्रीय भंडार में लगभग 182 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपलब्ध रहने का अनुमान है। वहीं, निजी संस्थाओं के पास 2025-26 के दौरान लगभग 75 लाख मीट्रिक टन गेहूं का भंडार है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 32 लाख मीट्रिक टन अधिक है।
- Feb 13, 2026 16:48 IST
BNP ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा, रिश्ते मजबूत करने की उम्मीद जताई
/bansal-news/media/post_attachments/ace/ws/640/cpsprodpb/72d2/live/4a53ead0-089c-11f1-9e73-fdb64ba35f30.jpg-836073.webp)
BNP ने पीएम मोदी के बधाई पोस्ट का जवाब दिया। BNP के चुनाव प्रबंधन कमिटी के चेयरमैन नजरुल इस्लाम खान ने कहा, “हम भी मोदी जी का धन्यवाद देते हैं। हमारा मानना है कि तारिक रहमान के नेतृत्व में दोनों देशों के रिश्ते और लोगों के बीच का बंधन और मजबूत होगा।”
- Feb 13, 2026 16:16 IST
सेंसेक्स 1,048 अंक गिरकर 82,627 पर बंद, निफ्टी में भी 336 अंक की गिरावट रही
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/13/11-6_1770979211-931596.jpg)
शेयर बाजार में आज यानी 13 फरवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 1048 अंक नीचे 82,627 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 336 अंक की गिरावट रही, ये 25,471 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट रही। वहीं निफ्टी-50 के 45 शेयरों में बिकवाली रही। आज मेटल, IT और एनर्जी शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही।
- Feb 13, 2026 16:11 IST
पीएम मोदी ने की तारिक रहमान से बात
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किए गए पोस्ट में बताया कि उन्होंने तारिक रहमान से बातचीत कर उन्हें चुनाव में मिली ऐतिहासिक सफलता पर शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने लिखा कि वह बांग्लादेश की जनता की उम्मीदों को पूरा करने के उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं. पीएम मोदी ने अपने संदेश में भारत और बांग्लादेश के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का भी जिक्र किया. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, "मिस्टर तारिक रहमान से बात करके बहुत खुशी हुई. मैंने उन्हें बांग्लादेश चुनाव में शानदार जीत के लिए बधाई दी. मैंने बांग्लादेश के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की उनकी कोशिश के लिए अपनी शुभकामनाएं और सपोर्ट दिया."
- Feb 13, 2026 15:29 IST
यूपी एसटीएफ ने सपा प्रवक्ता मनोज यादव को किया गिरफ्तार, बाराबंकी कोर्ट में होगी पेशी
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/story/202602/698eb611c15fa-photo-facebook-manoj8889-132636290-16x9-545940.jpeg?size=948:533)
उत्तर प्रदेश की सियासत में शुक्रवार (13 फरवरी) को उस वक्त हलचल मच गई जब लखनऊ एसटीएफ की विशेष टीम ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि मनोज यादव पिछले दो दिनों से लापता थे और पार्टी की ओर से उनकी तलाश को लेकर चिंता जताई जा रही थी. जानकारी के मुताबिक एसटीएफ ने मनोज यादव को उस समय पकड़ा जब वे अपने कुछ साथियों के साथ सफदरगंज इलाके से गुजर रहे थे. गिरफ्तारी के तुरंत बाद टीम उन्हें बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां उनका अनिवार्य मेडिकल परीक्षण कराया गया. इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें लेकर लखनऊ रवाना हो गई. बताया जा रहा है कि कुछ देर में उन्हें बाराबंकी कोर्ट में पेश किया जाएगा.
- Feb 13, 2026 15:19 IST
सेवा तीर्थ की बिल्डिंग पर लिखा है- नागरिक देवो भव:, पुराने ऑफिस में आज होगी आखिरी कैबिनेट मीटिंग
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/13/pm-modi-2026-02-13-15-19-39.jpeg)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘सेवा तीर्थ’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। इसमें अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सचिवालय (NSCS) और कैबिनेट सचिवालय काम करेंगे। PMO आज से रायसीना हिल स्थित साउथ ब्लॉक से सेवा तीर्थ में शिफ्ट हो जाएगा। उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री ने नए कॉम्प्लेक्स में लगी ‘सेवा तीर्थ’ की पट्टिका का अनावरण किया। परिसर की दीवार पर देवनागरी लिपि में ‘सेवा तीर्थ’ लिखा है। इसके नीचे ‘नागरिक देवो भव’ (नागरिक भगवान के समान हैं) का मंत्र भी लिखा गया है।
- Feb 13, 2026 15:01 IST
टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/13/untitled-design-2026-02-13t145110700_1770974476-339523.jpg)
टी-20 वर्ल्ड कप में पहला उलटफेर देखने को मिला है। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन के अंतर से हराया। टीम ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्डकप में हराया है। उसने 19 साल पहले 2007 में भी ऑस्ट्रेलियन को लीग राउंड में हराया था। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 19.3 ओवर के बाद 146 रन पर ऑलआउट हो गई। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट झटके। 3 विकेट ब्रैडली इवांस को मिले।
- Feb 13, 2026 14:58 IST
उत्तर प्रदेश में दो सीनियर आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/13/up-2026-02-13-14-57-57.jpeg)
यूपी सरकार ने दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। आईपीएस आरआर-2000 बैच के अधिकारी नीलाब्जा चौधरी को अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, लखनऊ से हटाकर अपर पुलिस महानिदेशक, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ बनाया गया है। वहीं आईपीएस आरआर-2001 बैच के आशुतोष कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से स्थानांतरित कर अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- Feb 13, 2026 14:55 IST
बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब बॉबी की गोली मारकर हत्या
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/13/gifmagicsite-10_1770972517-798262.gif)
बाराबंकी में बड़ी वारदात हो गई है। शोएब उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बॉबी, मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर था और जेलर हत्याकांड में आरोपी भी बनाया गया था। आज बाराबंकी कोतवाली इलाके में शोएब उर्फ बॉबी को दस गोली मारी गई। वो बाराबंकी से लखनऊ के रास्ते पर था। दिनदहाड़े लगभग 10 मिनट तक गोली चलती रही। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
- Feb 13, 2026 14:13 IST
PM मोदी ने किया सेवातीर्थ का उद्घाटन
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/13/whatsapp-image-2026-02-13-14-13-16.jpeg)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार को सेवा तीर्थ बिल्डिंग कॉम्पलेक्स का उद्घाटन किया। यहां से वे अपना नया कार्यालय संचालित करेंगे।
बतादें कि, ‘सेवातीर्थ’ को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर प्रशासनिक समन्वय को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि निर्णय प्रक्रिया और भी प्रभावी बन सके।
- Feb 13, 2026 13:16 IST
बांग्लादेश में कल पीएम पद की शपथ ले सकते हैं तारिक रहमान
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/story/202602/698e5c27ec375-tarique-rahman-12025829-16x9-799673.png?size=948:533)
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने जीत का दावा किया है और कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 300 सदस्यीय संसद में पार्टी 151 से ज्यादा सीट हासिल कर चुकी है, जो सरकार बनाने के लिए पर्याप्त मानी जाती है. इसी बीच यह भी खबर है कि पार्टी प्रमुख तारिक रहमान शनिवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.
- Feb 13, 2026 13:08 IST
बांग्लादेश में 35 साल बाद बनेगा पुरुष प्रधानमंत्री, तारिक रहमान का पीएम बनना तय
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/story/202408/66b46b7b9f22d-tariq-rehman-085346523-16x9-144882.png?size=948:533)
बांग्लादेश में गुरुवार को हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने बड़ी जीत दर्ज की है। BNP ने 299 सीटों में से 209 हासिल कर बहुमत के लिए जरूरी 150 के आंकड़े को पार कर लिया। अब तक 286 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन को अब तक 70 सीटें मिली हैं। जमात प्रमुख शफीकुर रहमान ने ढाका-15 सीट से जीत दर्ज की है। देश में करीब 20 साल बाद BNP की सरकार बनी है। 2008 से 2024 तक वहां शेख हसीना की आवामी लीग सत्ता में थी। इस जीत के साथ पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे और BNP अध्यक्ष तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। तारिक ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और दोनों पर जीत हासिल की है। वे पिछले साल दिसंबर में 17 साल बाद देश लौटे थे। बांग्लादेश में 35 साल बाद कोई पुरुष प्रधानमंत्री बनेगा। 1988 में काजी जफर अहमद प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद 1991 से 2024 तक देश की राजनीति में पूर्व पीएम शेख हसीना और खालिदा जिया का दबदबा रहा। ये दोनों ही प्रधानमंत्री बनती रहीं।
- Feb 13, 2026 12:58 IST
वाराणसी जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/13/gifmagicsite-2026-02-13t122922798_1770965977-690773.gif)
वाराणसी जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर पुराने हादसे का दौर वकीलों के जेहन में दौड़ गया। आनन फानन मौके पर पुलिस पहुंची और सुरक्षात्मक उपायों को अपनाते हुए सुरक्षा के उपाय कर जांच पड़ताल भी की गई। जिला जज संजीव शुक्ला ने सुरक्षा कारणों से परिसर को खाली कराने के लिए सभी वकीलों से अनुरोध किया, परिसर खाली होने के बाद सघन जांच की जा रही है।
- Feb 13, 2026 12:55 IST
अब आप हाउस चलाओगे? गुस्से में हेडफोन फेंका, बीजेपी MLA केतकी सिंह पर भड़के सतीश महाना
/bansal-news/media/post_attachments/2024/12/satish-mahana-up-assembly-bjp-127855.jpg)
यूपी विधानसभा में आज विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना नाराज़ हो गए. सदन में सब सन्नाटे में चले गए. विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अपना हेडफोन फेंककर चले गए बजट सत्र के दौरान आज सुबह जब प्रश्नकाल चल रहा था,सपा विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने प्रतियोगी परीक्षाओं का मुद्दा उठाया, भर्तियों में आरक्षण का का प्रश्न पूछा,साथ मे पूछा क्या सरकार परीक्षाओं में प्रतियोगियों को क्या आयु सीमा छूट देगी. इसका जवाब वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने दिया,इसी दौरान रागिनी सोनकर ने मंत्री सुरेश खन्ना को टीका टिप्पणी करने का प्रयास किया तो विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बैठने को कहा जवाब सुनने को कहा, इसपर सत्ता पक्ष से बीजेपी विधायक केतकी सिंह व अन्य सदस्यों ने हंगामा शुरू किया. इसपर विधानसभा अध्यक्ष ज्यादा नाराज़ हो गए,उन्होंने दोनो पक्षों से कहा अब आप सदन चलाएंगे? ये मेरी जिम्मेदारी है. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अपना हेडफोन फेंककर चले गए. ये देखकर सदन में सन्नाटा फैल गया.
- Feb 13, 2026 12:33 IST
लोकसभा में लगे हरदीप पुरी इस्तीफा दो के नारे, सदन 9 मार्च तक के लिए स्थगित
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/13/comp-192-2_1770962073-950969.gif)
बजट सत्र के पहले चरण के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को भी लोकसभा में प्रश्न काल हंगामे के कारण नहीं चल सका। 5 मिनट की कार्यवाही के दौरान विपक्षी सांसद नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए। सांसद केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर नारे लगा रहे थे। इसके बाद चेयर पर मौजूद संध्या राय ने लोकसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। दोपहर 12 बजे कार्यवाही शुरू हुई। इस दौरान एजुकेशन, कानून मंत्रालय समेत कई मंत्रियों ने बिल पेश किए। इसके बाद सदन को 9 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया।संसद का बजट सत्र दो चरणों में हो रहा है। 23 दिन के ब्रेक के बाद सत्र का दूसरा हिस्सा 9 मार्च से शुरू होगा, जो 2 अप्रैल तक चलेगा।
- Feb 13, 2026 12:27 IST
हादसे के लिए पायलट पर उंगली उठाने वाली रिपोर्ट पर AAIB का आया जवाब
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/02/piolet-533556.webp?w=800)
फ्लाइट हादसे को लेकर मीडिया में जारी अटकलों पर एयरक्रॉफ्ट एक्सीटेंड इनवेस्टीगेशन ब्यूरो यानी AAIB ने कहा कि जांच अभी पूरी नहीं हुई है और बिना एविडेंस के किसी को दोषी ठहराना गलत होगा. AAIB ने लोगों से कहा कि सिर्फ आधिकारिक बयान और अंतिम रिपोर्ट का इंतजार करें. दरअसल इटली के एक न्यूज पेपर कॉरिऐरा डेला सेरा (Corriere della Sera) ने दावा किया था कि अहमदाबाद में क्रैश होने वाले विमान के पायलट ने जानबूझकर इंजन का फ्यूल स्विच बंद कर दिया था, जिसकी वजह से थ्रस्ट नहीं मिला पाया औऱ प्लेन क्रैश हो गया. इसी दौरान यूके के एक न्यूजपेपर द इंडिपेंडेंट ने दावा था कि एयर इंडिया ने हादसे के पीड़ित परिवारों को केस छोड़ने के लिए 20 लाख रुपये का ऑफर दिया है. शर्त ये रखी कि पैसा लेने के बाद वो केस छोड़ देंगे और फिर कंपनी पर कभी कोई भी केस नहीं करेंगे.
- Feb 13, 2026 12:01 IST
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव कल रात से लापता
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/13/sp-2026-02-13-12-01-39.jpeg)
यूपी में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता लापता हो गए। बताया गया कि प्रवक्ता मनोज यादव मंगलवार रात से लापता हैं। वह काकोरी में एक तिलक समारोह में गए थे लेकिन वहां से वापस नहीं लौटे। मनोज यादव काकोरी में एक परिचित के यहां तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। इसके बाद गत मंगलवार को उन्हें घर लौटना था। परिजनों की शिकायत पर लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाने ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मनोज यादव की फोन लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल की जांच शुरू कर दी है।
- Feb 13, 2026 11:52 IST
भोपाल में बक्से में मिली लाश पर बड़ा अपडेट, लड़की का नाम सिया, लिव इन में रह रहे समीर ने ही की हत्या, पुलिस ने परिवार सहित किया गिरफ्तार
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/13/bhopal-siya-murder-case-update-2026-02-13-11-57-40.jpg)
Bhopla Livein Murder Siya: भोपाल में बीते दिन तालाब में लोहे बक्से में मिली लाश पर बड़ा अपडेट सामने आया है। मृतका की पहचान सिया लड़की के नाम से हुई है। जो समीर के साथ लिव इन में रह रहे समीर ने ही की हत्या थी। पुलिस ने समीर को परिवार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
- Feb 13, 2026 11:26 IST
दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/story/202412/675b9eb1497b6-dps-east-of-kailash-bomb-threat-134043503-16x9-901361.png?size=1280:720)
दिल्ली में फिर से कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आई है. धमकी भरे संदेश के बाद संबंधित स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं. धमकी मिलने वाले स्कूलों में झंडेवाला स्थित बीटी तमिल स्कूल, एसपीवी स्कूल और ब्रिटिश स्कूल का नाम शामिल बताया जा रहा है. इस मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसरों को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने भी स्कूल परिसरों की गहन जांच शुरू की. स्कूल की बिल्डिंग में कक्षाओं, पार्किंग क्षेत्रों और आसपास के इलाकों की बारीकी से तलाशी ली.
- Feb 13, 2026 10:26 IST
आज से 'सेवा तीर्थ' में चलेगा PMO
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/13/sewa-teerth-2026-02-13-10-26-14.jpg)
Sewa Teerth: आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर 1:30 बजे सेवा तीर्थ भवन परिसर के नामकरण का अनावरण करेंगे। इसके बाद से पीएमओ का पता बदल जाएगा। अब से PM सरकार पीएमओ नहीं बल्कि 'सेवा तीर्थ' से चलेगी। आपको बता दें नए प्रधानमंत्री कार्यालय में तीन मुख्य इमारतें हैं। इस सेवा तीर्थ को बनाने में 1,189 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। सेवा तीर्थ 1, जो कि प्रधानमंत्री का ऑफिस है। सेवा तीर्थ 2, कैबिनेट सचिवालय और सेवा तीर्थ 3, यहां राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तथा राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के कार्यालय हैं।
- Feb 13, 2026 10:23 IST
पेट्रोनेट CEO का ऐलान, अगर सही कीमत पर मिली तो अमेरिका से LNG खरीद सकता है भारत
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/13/americka-lng-2026-02-13-10-23-45.jpg)
भारत की शीर्ष गैस आयातक कंपनी पेट्रोनेट LNG ने आज बड़ा बयान देते हुए कहा है कि यदि दरें वाजिब रहीं, तो भारत अमेरिका से लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) का आयात बढ़ाएगा। कंपनी के CEO के अनुसार, नई दिल्ली वाशिंगटन के साथ ऊर्जा संबंध मजबूत करना चाहती है। पेट्रोनेट के CEO ने स्पष्ट कर किया कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए वाशिंगटन से आयात बढ़ाने के विकल्पों पर विचार कर रहा है।
- Feb 13, 2026 10:19 IST
बांग्लादेश में तारिक रहमान को प्रंचड जीत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/13/pm-modi-tweet-2026-02-13-10-20-50.jpeg)
Bangladesh Election: बांग्लादेश में हुए चुनाव के बाद काउंटिंग जारी है। 17 साल बाद बांग्लादेश लौटे तारिक रहमान (Tarique Rehman) की पार्टी बीएनपी बहुमत का आकड़ा पार करते हुए प्रंचड जीत की ओर अग्रसर दिखाई दे रहे हैं।
आपको बता दें तारिक रहमान की पार्टी 212 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। तो वहीं जमात ने 70 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस परिस्थितियों में तारिक रहमान का पीएम बनना तय माना जा रहा है। बांग्लादेश में तारिक रहमान को मिली प्रंचड जीत के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।
पीएम मोदी ने तारिक रहमान को जीत की बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मैं बांग्लादेश में पार्लियामेंट्री चुनावों में BNP को बड़ी जीत दिलाने के लिए मिस्टर तारिक रहमान को दिल से बधाई देता हूं। यह जीत बांग्लादेश के लोगों का आपके लीडरशिप पर भरोसा दिखाती है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us