Breaking News Live Update 12 February: T20 वर्ल्ड कप में भारत की दूसरी जीत, नामीबिया को एकतरफा मैच में 93 रन से हराया

एडिट
Breaking News Live Update 12 February 2026

Breaking News Live Update 12 February: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 12 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज...

  • Feb 13, 2026 03:44 IST

    T20 वर्ल्ड कप में भारत की दूसरी जीत, नामीबिया को एकतरफा मैच में 93 रन से हराया

    hardik pandya

    हार्दिक पांड्या और ईशान किशन की फिफ्टी और वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत हासिल की। भारत ने नामीबिया को एकतरफा मुकाबले में 93 रन से हराया।

  • Feb 12, 2026 18:54 IST

    राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव नहीं आएगा

    BJP सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में सब्सटेंसिव मोशन पेश किया है। राहुल पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। दुबे ने राहुल की संसद सदस्यता खत्म करने और चुनाव लड़ने पर लाइफटाइम बैन लगाने की मांग की है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक, सरकार राहुल के खिलाफ सदन में उनकी स्पीच के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस नहीं लाएगी। इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदीजी ने छाती 56 इंच की नपवाई थी। उनके खिलाफ भी प्रस्ताव आना चाहिए।

  • Feb 12, 2026 18:45 IST

    बीमार अभिषेक की जगह सैमसन को मौका, सिराज की जगह बुमराह खेलेंगे

    IND vs SA 5th T20 Playing 11: संजू सैमसन और बुमराह की वापसी तय! कौन होगा  IND vs SA 5वें टी20 से बाहर; संभावित प्लेइंग 11 | ind vs sa 5th t20

    टी-20 वर्ल्ड कप का 18वां मैच मेजबान भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम ने भी पिछले मैच की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। अभिषेक शर्मा और मोहम्मद सिराज नहीं खेल रहे हैं। संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है।

  • Feb 12, 2026 18:41 IST

    बांग्लादेश में चुनाव के दिन 4 लोगों की जान गई

    BNP अध्यक्ष तारिक रहमान वोट डालते हुए। रहमान पीएम पद के सबसे बड़े दावेदार हैं।

    बांग्लादेश में गुरुवार को मतदान के दौरान अलग-अलग जगहों पर चार लोगों की मौत हो गई। खुलना में BNP नेता महीबुज्जमान कोची (60) की पोलिंग सेंटर में गिरने से मौत हो गई। BNP का आरोप है कि कोची सुबह वोट डालने गए थे। उन्होंने पोलिंग सेंटर के अंदर वोट मांगने का विरोध किया। इसी दौरान जमात के कार्यकर्ताओं ने उन्हें धक्का दे दिया। वे जमीन पर गिर पड़े और उनके सिर में चोट लग गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा सतखीरा, ब्राह्मणबरिया और चट्टोग्राम में भी तीन लोगों की मौत हो गई।

  • Feb 12, 2026 18:37 IST

    T20 World Cup 2026: नामीबिया ने जीता टॉस, भारतीय टीम पहले बैटिंग करेगी

    वर्ल्ड कप में आज भारत-नामीबिया का मुकाबला है. (Photo: AFP)

    टी-20 वर्ल्ड कप का 18वां मैच मेजबान भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहा है। नामीबिया ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी है। ऐसे में अब टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें 5 साल बाद टी-20 इंटरनेशनल में भिड़ेंगी। इससे पहले 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में सामना हुआ था।

  • Feb 12, 2026 18:22 IST

    टी20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा मैच आज, कुछ ही देर में होगा टॉस

    India Playing XI vs Namibia Playing XI - Match No. 18, ICC T20 World Cup  2026

    टी-20 वर्ल्ड कप का 18वां मैच मेजबान भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहा है। थोड़ी देर में मैच का टॉस होगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें 5 साल बाद टी-20 इंटरनेशनल में भिड़ेंगी। इससे पहले 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में सामना हुआ था। भारत ने पहले मैच में अमेरिका को हराया था, वहीं नामीबिया को नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा। आज का मैच जीतकर टीम इंडिया ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है। वहीं नामीबिया के पास भी जीत के साथ नंबर-2 पर पहुंचने का मौका है। पाकिस्तान 4 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर है।

  • Feb 12, 2026 17:38 IST

    कांग्रेस महंगाई पर मगरमच्छ के आंसू बहाती है, राज्यसभा में बोलीं निर्मला सीतारमण

    बंगाल में बम चलता है, कानून नहीं...', वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ममता  सरकार पर तीखा हमला - nirmala sitharaman attacks bengal govt in lok sabha  ntc rlch - AajTak

    निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में कहा कि सरकार टैक्सपेयर्स का पैसा जिम्मेदारी से खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र के पास पैसों का कोई ‘तालाब’ नहीं है। 2004-14 और 2014-25 की तुलना से साफ है कि पैसों का सही इस्तेमाल हुआ है और मोदी सरकार में राजकोषीय घाटा कम हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महंगाई पर सिर्फ मगरमच्छ के आंसू बहाती है। उसे खर्च की चिंता है, जबकि हमें नतीजों की। 2014 के बाद डीबीटी से गलत भुगतान रुके और करीब 48 लाख करोड़ रुपए सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचाए गए। उन्होंने कहा कि पहले के बजट में योजनाओं की घोषणा होती थी, लेकिन पैसा जारी नहीं होता था और अब उसी का आरोप हम पर लगाया जा रहा है। बजट बनाते समय अतीत से सीखने की बात होती है, लेकिन अगर अतीत खराब रहा हो तो उसे याद रखना आसान नहीं होता।

  • Feb 12, 2026 17:26 IST

    बांग्लादेश में वोटों की गिनती जारी

    मतदान पूरा होने के बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

    बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान पूरा होने के बाद वोटो की गिनती जारी है। बता दें कि बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव और जनमत संग्रह के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। छिटपुट घटनाओं के बीच गुरुवार शाम 4:30 बजे निर्धारित समय पर मतदान समाप्त हुआ। 

  • Feb 12, 2026 17:02 IST

    भारत ने बांग्लादेश चुनाव में पर्यवेक्षक नहीं भेजे

    BNP अध्यक्ष तारिक रहमान वोट डालते हुए। रहमान पीएम पद के सबसे बड़े दावेदार हैं।

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि बांग्लादेश के चुनाव के लिए भारत को पर्यवेक्षक भेजने का निमंत्रण मिला था, लेकिन भारत ने कोई ऑब्जर्वर नहीं भेजा। यह जानकारी विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दी। उन्होंने कहा कि भारत को आमंत्रण जरूर मिला था, लेकिन इस पर आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई।

  • Feb 12, 2026 17:01 IST

    भारत का दूसरा मैच आज नामीबिया से, बीमार अभिषेक शर्मा को रिप्लेस कर सकते हैं सैमसन, जसप्रीत बुमराह भी वापसी करेंगे

    ईशान चोट लगने के बाद दर्द से कराह उठे, टीम फिजियो ने पहुंच कर इलाज किया।

    टी-20 वर्ल्ड कप के 18वें मुकाबले में आज मेजबान भारत के सामने नामीबिया की चुनौती है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होना है, जिसका टॉस 6.30 बजे होगा। भारत ने पहले मैच में अमेरिका को हराया था, वहीं नामीबिया को नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा। आज का मैच जीतकर टीम इंडिया ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है। वहीं नामीबिया के पास भी जीत के साथ नंबर-2 पर पहुंचने का मौका है। पाकिस्तान 4 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर है। नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले भारत को बड़ा झटका लगा। ओपनर अभिषेक शर्मा बीमार हैं, उनका आज के मैच में खेलना मुश्किल है। अभिषेक की जगह विकेटकीपर संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। वहीं, ईशान किशन भी बुधवार को प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे। अब देखना होगा उनकी चोट कितनी गंभीर है और वे आज खेलते हैं या नहीं। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव अमेरिका के खिलाफ 84 रन बनाकर अपना फॉर्म साबित कर चुके हैं।

  • Feb 12, 2026 16:53 IST

    संसद में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का औद्योगिक संबंध सहिंता विधेयक 2026 पास

    नई दिल्ली आज से संसद का मानसून सत्र, सदन शुरू होने से पहले मीडिया को  संबोधित करेंगे पीएम मोदी

    संसद में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का औद्योगिक संबंध सहिंता विधेयक 2026 पास हुआ।

  • Feb 12, 2026 16:46 IST

    114 नए राफेल खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी, फ्रेंच प्रेसिडेंट मैक्रों के भारत आने पर हो सकता है सौदा

    भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने गुरुवार को फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस डील की कीमत करीब 3.25 लाख करोड़ रुपए बताई जा रही है। अब यह प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) के पास भेजा जाएगा। वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के 17-20 फरवरी के 3 दिवसीय भारत दौरे पर सौदा हो सकता है। प्रस्ताव को 16 जनवरी को रक्षा खरीद बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी थी। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, नए राफेल विमानों की खरीद से एयर डिफेंस और बॉर्डर एरिया में तैनाती की क्षमता मजबूत होगी। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी ने कॉम्बैट मिसाइलों और एयर-शिप बेस्ड हाई एल्टीट्यूड स्यूडो सैटेलाइट्स के प्रपोजल को भी मंजूरी दी है। इन सभी सौदों की कुल कीमत 3.60 लाख करोड़ रुपए है।

  • Feb 12, 2026 16:37 IST

    अंबेडकर नगर लोकसभा सीट से BSP प्रत्याशी रहे कमर हयात अंसारी का पार्टी से इस्तीफा

    लोकसभा चुनाव 2024: अंबेडकर नगर में बसपा से निकले भाजपा और सपा उम्मीदवार के  बीच दिलचस्प दंगल- ग्राउंड रिपोर्ट - BBC News हिंदी

    अंबेडकरनगर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को एक राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के पूर्व लोकसभा उम्मीदवार और जलालपुर नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन क़मर हयात अंसारी ने बसपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। क़मर हयात अंसारी लगभग 30 वर्षों से बसपा से जुड़े हुए थे। उन्होंने अपने त्यागपत्र में बताया कि उन्होंने मान्यवर कांशीराम के मिशन और राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के नेतृत्व में दलित, मुस्लिम और पिछड़े वर्गों के हितों के लिए लगातार संघर्ष किया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हालिया लोकसभा चुनाव में प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद उन्हें लगभग दो लाख मत मिले थे।

  • Feb 12, 2026 16:23 IST

    बांग्लादेश में संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग खत्म

    NCP लीडर नाहिद इस्लाम ने वोट डालने के बाद सरकार बनने की उम्मीद जताई।

    बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव और जनमत संग्रह के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। छिटपुट घटनाओं के बीच गुरुवार शाम 4:30 बजे निर्धारित समय पर मतदान समाप्त हुआ। हालांकि जिन केंद्रों पर अब भी मतदाताओं की लाइन लगी है या मतदाता अंदर मौजूद हैं, वहां सभी के वोट डालने तक प्रक्रिया जारी रहेगी। गुरुवार सुबह 7:30 बजे देशभर में मतदान शुरू हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक, शुरुआती साढ़े चार घंटे में करीब 47 प्रतिशत वोट डाले गए। बांग्लादेश में पहली बार संसदीय चुनाव के साथ-साथ जनमत संग्रह भी कराया गया। यह भी पहली बार है कि देश में डाक के जरिए मतदान की व्यवस्था की गई।

  • Feb 12, 2026 16:21 IST

    नए लेबर कोड पर आया श्रम मंत्री मनसुख मांडविया का बयान

    मनसुख एल मंडाविया | श्रम एवं रोजगार मंत्री, भारत

    नए लेबर कोड पर संसद में चर्चा के दौरान श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि जितने लोग आज हड़ताल कर रहे हैं उससे ज्यादा लोगों ने इसका समर्थन किया है। मनसुख मांडविया ने कहा कि विपक्ष केवल विरोध करने के लिए ही हर चीज का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष सच्चा होता तो वो लोग सरकरा में होते। मोदी सरकार सच्ची है इसलिए जनता ने उन्हें सरकार में बिठाया है।

  • Feb 12, 2026 15:58 IST

    पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले-माला के साथ भाला भी रखना होगा, सीताराम-सीताराम भर करने से धर्म नहीं बचेगा

    सवा लाख हनुमान चालीसा के पाठ के बाद शाम को भागवत कथा होगी। - Dainik Bhaskar

    बागेश्वर धाम में 301 कन्या विवाह महोत्सव के दौरान गुरुवार को सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ किया जा रहा है। इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सीताराम-सीताराम करने भर से धर्म नहीं बचेगा, बल्कि माला और भाला रखना होगा। उन्होंने कहा- 12 देशों के बाद अब अमेरिका में भी बागेश्वर धाम का सुंदरकांड मंडल बनेगा। इस साल यूरोप के 8 देशों में भी बनाएंगे। सुंदर कांड मंडल बनाने के बाद हम शस्त्र और शास्त्र का भी प्रशिक्षण देंगे। बेटियों को जूडो कराटे सिखाएंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- हम दाढ़ी तब बनाएंगे जब बेटियों का विवाह हो जाएगा। हम एक जाप कर रहे हैं। एक टाइम फलाहार और दूसरे टाइम दवा कर खा रहे हैं। बेटियों का विवाह बहुत ही पुण्य का काम है। हमारी समिति और शिष्यमंडल ने ये जिम्मेदारी उठाई है।

  • Feb 12, 2026 15:46 IST

    कानपुर लैंबोर्गिनी केस में आरोपी शिवम मिश्रा को जमानत

    कानपुर पुलिस ने शिवम मिश्रा को गिरफ्तार किया (Photo- ITG)

    कानपुर लैंबॉर्गिनी केस के आरोपी शिवम मिश्रा को एसीएमएम कोर्ट से जमानत मिल गई है. अदालत ने पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज करते हुए 20,000 रुपये के मुचलके पर रिहाई का आदेश दिया. पुलिस जांच में शिवम ही कार चला रहा था. 

  • Feb 12, 2026 15:37 IST

    जमात-ए-इस्लामी ने 3 सीटों पर मतदान स्थगित करने की मांग की

    जमात-ए-इस्लामी के नेता शफीकुर रहमान ने कहा कि अगर चुनाव निष्पक्ष हुए तो उनकी पार्टी चुनाव परिणाम स्वीकार कर लेगी।

    जमात-ए-इस्लामी ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कुमिला-8, शरियतपुर-2 और पटुआखाली-1 सीटों पर मतदान स्थगित करने की मांग की है। गुरुवार दोपहर को गठबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के मुख्यालय पहुंचा और मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन के सामने यह मांग रखी। गठबंधन का कहना है कि इन इलाकों में मतदान प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ियां हुई हैं, इसलिए निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदान को रोकना जरूरी है।

  • Feb 12, 2026 15:14 IST

    बांग्लादेश के मेहेरपुर में पोलिंग स्टेशन पर BNP-जमात के बीच झड़प, करीब 23 लोग घायल

    चुनाव के दौरान पोलिंग स्टेशन के बाहर तैनात आर्मी (Photo: AFP

    रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार सुबह मुजीबनगर के जॉयपुर और गंगनी उपजिला के मेहेरपुर के सहरबाती, तिरैल और ढाला गांवों में वोटरों को कथित तौर पर रोकने को लेकर हुई झड़पों में BNP और जमात-ए-इस्लामी के कम से कम 23 समर्थक घायल हो गए. पुलिस ने घटना के दौरान तीन लोगों को हिरासत में लिया. अकेले सहरबाती गांव में, पोलिंग स्टेशन तक पहुंचने को लेकर हुए विवादों से जुड़े BNP समर्थकों के साथ झड़पों में जमात के कम से कम 13 कार्यकर्ता घायल हो गए.

  • Feb 12, 2026 14:47 IST

    PM मोदी ने बजट को लेकर की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की स्पीच की तारीफ

    PM Narendra Modi Mann Ki Baat Highlights Indian exports achieved target USD  400 billion, Govt eMarketplace, AYUSH sector | PM Modi Mann Ki Baat: पीएम  मोदी बोले- भारत में बनी चीजों की

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जवाब की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने इस साल के बजट से देश के आर्थिक बदलाव में कैसे योगदान मिलेगा, इसकी पूरी तस्वीर दी है।

  • Feb 12, 2026 14:44 IST

    रक्षा मंत्री राजनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए राफेल जेट्स खरीद को मंजूरी

    फ्रांस से 18 राफेल आएंगे और उसके बाद भारत में बाकी बनेंगे. (File Photo: AFP)

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में DAC ने 114 अतिरिक्त राफेल फाइटर जेट्स की खरीद को हरी झंडी दे दी है. यह भारतीय वायुसेना की लड़ाकू क्षमता को मजबूत करेगा. अनुमानित लागत 3.25 लाख करोड़ रुपये है. मेक इन इंडिया के तहत भारत में उत्पादन होगा. CCS से अंतिम मंजूरी बाकी है. 

  • Feb 12, 2026 14:40 IST

    लखनऊ के KGMU में फिर यौन शोषण, 50 दिन में तीसरा केस

    KGMU में एक बार फिर छेड़छाड़ और यौन शोषण का मामला सामने आया है। यह 50 दिन में तीसरा केस है। अब पीडियाट्रिक विभाग की एमडी की छात्रा (रेजिडेंट डॉक्टर) ने विभाग के एडिशनल प्रोफेसर पर सेक्सुअल हरैसमेंट करने का आरोप लगाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का आदेश जारी कर दिया है। इसके लिए विशाखा भी गठित कर दी गई है। इस बीच आरोपी एडिशनल प्रोफेसर को सस्पेंड भी कर दिया गया है। KGMU प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि घटना सामने आने के बाद आरोपी एडिशनल प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया है। विभाग में डॉक्टर की एंट्री करने पर रोक लगा दी गई है। KGMU प्रशासन पूरे मामले की सच्चाई का पता लगा रहा है। दोषी को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।

  • Feb 12, 2026 14:34 IST

    अमेरिका में भारतीय छात्रा की मौत का मामला, अब सरकार देगी परिवार को 262 करोड़ का मुआवजा

    119 KM/H रफ्तार, 40 की लिमिट, पुलिस कार से हुई थी भारतीय छात्रा की मौत, अमेरिकी शहर को चुकाने पड़े कई सौ करोड़

    अमेरिका में भारतीय छात्रा की मौत के मामले में उसके परिवार को लगभग 262 करोड़ रुपये का देने की पेशकश की गई है। यह रकम इतनी बड़ी है कि अमेरिकी इतिहास में पुलिस की लापरवाही से हुई मौत के मामलों में यह सबसे ज्यादा मुआवजे में से एक है। 23 साल की जाह्नवी कंडुला की मौत 2023 में हुई थी, जब एक स्पीडिंग पुलिस अधिकारी ने उन्हें सड़क पार करते वक्त टक्कर मार दी थी। जाह्नवी कंडुला भारत से आई थीं और सीएटल में नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के कैंपस पर इंफॉर्मेशन सिस्टम्स में मास्टर्स डिग्री कर रही थीं। घटना जनवरी 2023 की है। सीएटल पुलिस के अधिकारी केविन डेव एक ड्रग ओवरडोज कॉल पर जा रहे थे। वे 25 मील प्रति घंटे की स्पीड लिमिट वाली जगह पर 74 मील प्रति घंटे (119 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे। इमरजेंसी लाइट्स जल रही थीं और इंटरसेक्शन पर सायरन भी बजाया जा रहा था, लेकिन क्रॉसवॉक पर जाह्नवी को बचाने में नाकाम रहे।अधिकारी को बाद में लापरवाह ड्राइविंग के लिए 5,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया। पुलिस विभाग ने उन्हें बर्खास्त भी कर दिया। हालांकि किंग काउंटी के अभियोजकों ने उनके खिलाफ कोई गंभीर आपराधिक आरोप नहीं लगाया, क्योंकि वे साबित नहीं कर पाए कि अधिकारी ने जानबूझकर सुरक्षा की अनदेखी की। भारत में सड़क दुर्घटना पर मोटर वाहन कानून के तहत, यदि किसी दुर्घटना में चालक की मृत्यु हो जाती है, तो न्यूनतम मुआवजा 50,000 रुपये है। यदि पीड़ित स्थायी रूप से विकलांग हो जाता है, तो न्यूनतम मुआवजा 25,000 रुपये है।

  • Feb 12, 2026 14:09 IST

    पोलिंग सेंटर को बम से निशाना बनाए जाने के बाद रुका चुनाव

    बांग्लादेश में चुनाव

    रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को दोपहर करीब 12:15 बजे (BDT) कॉकटेल ब्लास्ट के बाद भोला सदर के अलीनगर स्कूल और कॉलेज पोलिंग सेंटर पर वोटिंग कुछ समय के लिए रोक दी गई. पीठासीन अधिकारी मोहम्मद उमर फारुक ने कहा कि "गुंडों" का एक ग्रुप सेंटर में घुसा, बम फोड़े और अधिकारियों को परेशान किया, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.

  • Feb 12, 2026 14:06 IST

    दोपहर 2 बजे लोकसभा की कार्यवाही हुई शुरू

    rahul gandhi martial art parliament

    लोकसभा में तीसरी बार दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सांसद बिल सदन पटल पर रख रहे हैं। संसद के बजट सत्र के पहले चरण का 13 फरवरी को आखिरी दिन है। इसके बाद सेशन ब्रेक होगा। वहीं, संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "क्या आज के लिए यही कोड वर्ड है? मुझे पहले से कोड वर्ड बता दो। कल यह 'ऑथेंटिकेट' था, और आज यह 'प्रिविलेज मोशन' है।"

  • Feb 12, 2026 13:44 IST

    दूरदर्शन की मशहूर एकंर सरला महेश्वरी का निधन, फैन्स बोले गोल्डन एरा का अंत

    Sarla Maheshwari Death

    Sarla Maheshwari Death: दूरदर्शन की पॉपुलर न्यूज रीडर सरला महेश्वरी का आज निधन हो गया। टीवी पत्रकारिता के एक गोल्डन एरा का अंत इसे माना जा रहा है। ऑल इंडिया महिला कॉन्ग्रेस ने ट्वीट कर सरला को याद किया। जिसमें उन्होंने लिखा, सरला की विश्वसनीयता और शालीनता आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा रहेगी. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। 

    सरला महेश्वरी के परिवार ने एक पोस्ट के जरिए अंतिम संस्कार की जानकारी दी है। जिसके अनुसार उनका अंतिम संस्कार 12 फरवरी गुरुवार यानी आज शाम 4 बजे निगम बोध घाट, दिल्ली में होगा। 

  • Feb 12, 2026 12:44 IST

    बांग्लादेश में पोलिंग बूथ पर बड़ी तादाद में नजर आए हिंदू वोटर्स

    बांग्लादेश में पोलिंग बूथ के बाहर लगी मतदाताओं की लाइन. (Photo: Reuters)

    बांग्लादेश में पोलिंग बूथों पर वोटर्स का हुजूम देखने को मिल रहा है. भारी संख्या में आम अवाम सड़क पर निकली है. लोगों का कहना है कि वे पॉजिटिव माहौल महसूस कर रहे हैं. हर जगह सिक्योरिटी का पुख्ता इंतजाम है. लोग शांति से मतदान करने के लिए बाहर निकले हैं. इसी के साथ बांग्लादेश की हिंदू आबादी भी बड़ी संख्या में वोट देने निकली है. पोलिंग बूथों पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी नजर आई हैं. वहीं, जमात और बीएनपी ने एक दूसरे के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं. बता दें कि बांग्लादेश में गुरुवार, 12 फरवरी यानी आज ज़रूरी पार्लियामेंट्री चुनाव हो रहा है. करीब 18 महीने पहले स्टूडेंट्स की बगावत ने तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार गिरा दी थी. उस सरकार को अवामी लीग लीड कर रही थी और चीफ एडवाइजर मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार बनी थी. देश में 13वें पार्लियामेंट्री चुनाव 84-पॉइंट रिफॉर्म पैकेज पर रेफरेंडम के साथ-साथ हो रहे हैं. शेख हसीना की अवामी लीग को चुनावों से बैन कर दिया गया है और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) सबसे आगे दिख रही है.

  • Feb 12, 2026 12:11 IST

    जमानत के लिए मुजरिम का आपराधिक रिकॉर्ड बताना होगा अनिवार्य: SC

    Supreme Court News: अपराधियों की जमानत को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक अ​हम निर्देश जारी किया है। जिसके अनुसार अब जमानत प्रक्रिया में पारदर्शिता और एकरूपता के लिए आरोपी अपने खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक मामलों, लंबित केसों और आपराधिक इतिहास की पूरी जानकारी हलफनामे के साथ अदालत में देना होगा। कोर्ट ने कहा कि तथ्य छिपाने या अधूरी जानकारी देने पर न्याय प्रक्रिया को बाधित माना जाएगा। अधूरा रिकॉर्ड देने पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। बेंच ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

  • Feb 12, 2026 10:17 IST

    लैंबोर्गिनी केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार

    कानपुर लैंबॉर्गिनी एक्सीडेंट केस में पुलिस का एक्शन (Photo- Screengrab)

    कानपुर लैंबॉर्गिनी केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. उसे आज सुबह 10 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा. यह वही हाई‑प्रोफाइल मामला है जिसमें 8 फरवरी को करोड़ों की कीमत वाली लैंबॉर्गिनी VIP रोड पर अनियंत्रित होकर कई लोगों को टक्कर मार गई थी. पुलिस की शुरुआती जांच और CCTV फुटेज ने संकेत दिया था कि गाड़ी शिवम मिश्रा ही चला रहा था, हालांकि उसका पक्ष लगातार यह दावा करता रहा कि कार ड्राइवर चला रहा था. इस मामले में बुधवार को अदालत में मोहन नामक शख्स ने दावा किया था कि हादसे के वक्त कार वह चला रहा था, न कि कारोबारी के.के. मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा ने. हालांकि पुलिस ने अब शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है.

  • Feb 12, 2026 09:52 IST

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में आज प्रदर्शन करेंगे किसान संगठन

    kisan union hadtal

    Kisan Union Strike: भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते और केंद्र के नए लेबर कोड के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा और 10 ट्रेड यूनियनों ने आज 12 फरवरी देशव्यापी भारत बंद बुलाया है। आम आदमी पार्टी ने भी इसे पूर्ण समर्थन दिया है। 

  • Feb 12, 2026 09:24 IST

    बांग्लादेश में वोटिंग शुरू, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार

    Bangladesh Voting: बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। आपको बता दें बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। यहां  BNP और जमात ए इस्लामी के बीच मुकाबला चल रहा है। यहां संसद की 300 सीट के लिए वोटिंग चल रही है। जहां मैदान में 2 हजार से ज्यादा चुनाव उम्मीदवार उतरे हें। ऐसा पहली बार हो रहा है जब अवामी लीग चुनाव नहीं लड़ रही है। शेख हसीना के तख्तापलट के बाद ये पहला चुनाव है। शाम 4:30 बजे तक वोटिंग मतदान होना है। 

  • Feb 12, 2026 09:23 IST

    आज पूरे देश में ट्रेड यूनियन की हड़ताल

    Breaking News Live Update 12 February 2026 Trade Union

    Bharat Bandh 2026: श्रमिक कानून लागू करने समेत कई मांगों को लेकर केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने आज यानी गुरुवार, 12 फरवरी को अखिल भारतीय आम हड़ताल का ऐलान किया है। इसका असर पूरे देश में पड़ेगा। जिसमें सरकारी-प्राइवेट बैंक, बीएसएनएल, बीमा और डाक समेत केंद्रीय ऑफिसों में हड़ताल का असर होगा। हालांकि, रेल परिवहन और स्कूल-कॉलेजों पर इसका कोई असर होगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article