/bansal-news/media/media_files/2026/02/01/breaking-news-live-update-1-feb-2026-2026-02-01-09-24-05.jpeg)
Breaking News Live Update 1 february: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 1 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज .
Rohit Shetty Firinig: मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के बंगले के बाहर अज्ञात बदमाशों ने 4 राउंड फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीमें उनके घर पहुंची। रोहित शेट्टी मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं। उनके घर के पास बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज के घर हैं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/01/rohit-shetty-house-outside-firing-2026-02-01-09-06-44.jpeg)
- Feb 01, 2026 17:56 IST
कार्लोस अल्कारेज ने नोवाक जोकोविच को हराया, जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/story/202602/697f40eb8186a-carlos-alcaraz-of-spain-returns-a-shot-in-the-mens-singles-final-match-against-novak-djokovic-of-se-010245882-16x9-916419.jpg?size=948:533)
दुनिया के नंबर-1 पुरुष टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 में मेन्स सिंगल्स खिताब जीत लिया. 1 फरवरी (रविवार) को मेलबर्न के रॉड लेवर एरिना में खेले गए फाइनल में स्पेनिश खिलाड़ी अल्कारेज ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को पराजित किया.
- Feb 01, 2026 17:26 IST
यूपी में बनेंगे 2 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/story/202602/697f2f6c69a1e-nirmala-sitharaman-budget-speech-014806763-16x9-870185.png?size=948:533)
केंद्र सरकार के बजट- 2026 में यूपी को कई सौगातें मिली हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वाराणसी में पानी के जहाजों की मरम्मत के लिए पोर्ट बनाने का ऐलान किया। इसके अलावा, प्रदेश को 1,500 किमी के 2 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर मिले हैं।
- Feb 01, 2026 12:42 IST
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया देश का बजट
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/01/comp-1-81_1769929152-688408.gif)
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश किया। उनका बजट भाषण 85 मिनट का रहा। उन्होंने कहा कि इस बार इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं होगा। सीतारमण ने ये भी कहा कि 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और 3 आयुर्वेदिक एम्स बनाए जाएंगे। साथ ही कहा कि कैंसर की 17 दवाइयों पर कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी। वित्त वर्ष 2026-27 में राजकोषीय घाटा 4.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है और कैपिटल व्यय बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया गया है. बजट में टैक्सपेयर्स, निवेशक, किसान, मिडिल क्लास और उद्योगों के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं।
- Feb 01, 2026 09:48 IST
बजट के पहले एक झटके में ₹27000 सस्ती हुई चांदी, सोना भी 13 हजार रुपये फिसला
/filters:format(webp)/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/DEE3-147.jpg)
Budget 2026 Gold-Silver Price Crash: आज बजट आने वाला है। लेकिन इससे पहले ही सोना-चांदी की कीमतों में भूचाल आ गया है। एक झटके में आज रविवार को कारोबारी बाजार खुलते ही गोल्ड-सिल्वर के रेट बुरी तरह टूटे हैं। चांदी की कीमत में 27 हजार रुपये और सोने में 13 हजार रुपए की गिरावट आई है।
- Feb 01, 2026 09:39 IST
बजट से पहले कमर्शियल गैस के दाम बढ़े
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/01/gas-rate-2026-02-01-09-38-54.jpeg)
बजट से पहले लोगों को बड़ा झटका लगा है। कमर्शियल गैस के दाम बढ़ गए हैं। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में की भारी बढ़ोतरी की गई। आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हुआ। हालांकि,
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। - Feb 01, 2026 09:35 IST
ट्रंप का दावा, भारत अब वेनेजुएला का तेल खरीदेगा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा है कि भारत जल्द ही ईरान से तेल खरीदने की बजाय वेनेजुएला (Venezuela) से क्रूड ऑयल खरीदेगा, यह समझौता पहले ही तय हो चुका है। ट्रंप ने यह बयान एयर फ़ोर्स वन (Air Force One) में रिपोर्टर्स से बातचीत के दौरान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि “हमने पहले ही उस डील का कॉन्सेप्ट तैयार कर लिया है और भारत वेनेजुएला से तेल खरीदेगा, न कि ईरान से।” यह कदम वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और तेल व्यापार में बड़े बदलाव का संकेत है, क्योंकि अमेरिका दुनिया की अर्थव्यवस्था में रणनीतिक रूप से अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है। ट्रंप ने चीन को भी इसी तरह का तेल खरीद समझौता करने के लिए आमंत्रित किया है, यह कहते हुए कि नए शासन के साथ उनके “बेहतर रिश्ते” हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और भारत के बीच व्यापार तथा ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ी बातचीत भी जारी है, और भारत के रूसी तेल आयात में कमी आई है। हालांकि भारत की ओर से इस दावे पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार एवं राजनीति में महत्वपूर्ण चर्चा का विषय बना हुआ है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us