Breaking News Live Update 9 March: BJP ने राज्यसभा चुनाव हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किए, राज्यसभा में ईरान जंग पर बोले विदेश मंत्री- "हमने जनवरी में नागरिकों का चेताया था"

देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 9 मार्च की लेटेस्ट न्यूज...

एडिट
breakin

Breaking News Live Update 9 March: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 9 मार्च की लेटेस्ट न्यूज... 

ईरान युद्ध के असर से कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल पहुंची

Screenshot 2026-03-09 085828

मध्य पूर्व में ईरान से जुड़े तनाव और युद्ध की आशंकाओं के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़कर करीब 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था और ईंधन कीमतों पर असर पड़ सकता है।

  • Mar 09, 2026 12:33 IST

    BJP ने राज्यसभा चुनाव हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किए

    BJP kendirya Paryavekshak List


    Rajyasabha Election 2026: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। आपको बता दें 16 मार्च को हरियाणा, बिहार और ओडिशा में राज्यसभा चुनावों के लिए मतदान होना है। हरियाणा और ओडिशा में बीजेपी ने निर्दलीयों को समर्थन दिया है तो वहीं बिहार में आरएलपी के उपेंद्र कुशवाह को उतारा गया है। अब बीजेपी ने कांटे की टक्कर वाले इन राज्यों में पर्यवेक्षक नियुक्त कर किए हैं। 

  • Mar 09, 2026 12:31 IST

    नामांकन में जानकारी छिपाना पड़ा भारी, MP हाईकोर्ट ने सीधी जनपद सदस्य ऋषिराज मिश्रा का चुनाव निरस्त किया

    मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सीधी जिले के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत के वार्ड-1 से निर्वाचित सदस्य ऋषिराज मिश्रा का चुनाव रद्द कर दिया है। नामांकन पत्र में महत्वपूर्ण जानकारी छिपाने को गंभीर मानते हुए जस्टिस विशाल मिश्रा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया और वार्ड में दोबारा चुनाव कराने के निर्देश दिए। यह आदेश राकेश पांडेय की याचिका पर आया है।

    Screenshot 2026-03-09 122206

  • Mar 09, 2026 11:37 IST

    राज्यसभा में ईरान जंग पर बोले विदेश मंत्री- 'हमने जनवरी में नागरिकों का चेताया था, भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध'

    sansad budget 2026

    Parliament Budget Session 2026: मिडिल ईस्ट में महायुद्ध को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर राज्यसभा में बयान दे रहे हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि भारत सॉवरेनिटी का समर्थक है और हमारा मत है कि किसी भी समस्या का समाधान बातचीत के जरिये तलाशा जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि गल्फ रीजन में एक करोड़ भारतीय रहते हैं और इनकी सुरक्षा को लेकर सीसीएस की बैठक में भी चिंता जताई है। विदेश मंत्री ने युद्ध में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

    हम लगातार भारतीयों के संपर्क में हैं। हमनें जनवरी में ही अपने नागरिकों को आगाह किया था और कहा था कि जितनी जल्दी हो, स्वदेश लौट आएं। हमारे दूतावास ने भी एडवाइजरी जारी की थी। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरूतों के प्रति सतर्क है। सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। 

  • Mar 09, 2026 11:03 IST

    सऊदी अरब की ईरान को चेतावनी

    Eran Saudi Arab: आपको बता दें ईरानी हमलों के बीच सऊदी अरब ने भी अपने तेवर तीखे कर लिए हैं। सऊदी अरब ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसने अरब देशों पर हमले जारी रखे, तो वह इसमें 'सबसे बड़ा हारने वाला' साबित होग। 

  • Mar 09, 2026 10:59 IST

    ईरान को मिला नया सुप्रीम लीडर, खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई संभालेंगे पद

    Eran New Leader

    खामेनेई की मौत के बाद ईरान में नए सुप्रीम लीडर के ऐलान के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई ने पद संभाल लिया है। आपको बता दें मोजतबा खामेनेई को IRGC के समर्थन के बाद ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई हे। आपको बता दें सुप्रीमो के पास सेना और सत्ता की कमान होती है। उनका पद राष्ट्रपति से भी ज्यादा शक्तिशाली है। 

  • Mar 09, 2026 09:37 IST

    शेयर बाजार में भारी गिरावट, निफ्टी 600 अंक तो सेंसेक्स 2000 अंक नीचे खुला

    सप्ताह की शुरुआत में शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 2000 अंक और निफ्टी लगभग 600 अंक गिरकर खुला। वैश्विक बाजार के दबाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से निवेशकों में चिंता बढ़ी है।

    Screenshot 2026-03-09 093645

  • Mar 09, 2026 08:58 IST

    ईरान युद्ध के असर से कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल पहुंची

    मध्य पूर्व में ईरान से जुड़े तनाव और युद्ध की आशंकाओं के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़कर करीब 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था और ईंधन कीमतों पर असर पड़ सकता है।

    Screenshot 2026-03-09 085828

  • Mar 09, 2026 08:57 IST

    ईरान बनाम इज़राइल युद्ध में हिजबुल्लाह ने इजराइली सैनिकों पर हमला किया

    हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी लेबनान में इजराइली सेना पर कई हमले किए हैं। हिजबुल्लाह ने बताया कि उसके लड़ाकों ने सेरघाया मैदान में हेलिकॉप्टर से उतरे इजरायली सैनिकों का सामना किया।

    संगठन ने यह भी कहा कि सीमा के पास स्थित ओदैसेह इलाके में आगे बढ़ रहे इजरायली सैनिकों पर तोप और मशीनगन से हमला किया, जिसके बाद सैनिकों को पीछे हटना पड़ा।

    Screenshot 2026-03-09 084951

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article