Breaking News Live Update 8 March: ट्रंप की बीजिंग यात्रा से पहले चीन का बयान-‘ईरान में रिजीम चेंज की कोशिशें बर्दाश्त नहीं, यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू

देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 8 मार्च की लेटेस्ट न्यूज...

एडिट
breaking news today

Breaking News Live Update 8 March: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 8 मार्च की लेटेस्ट न्यूज...    

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल आज, भारत बनाम न्यूजीलैंड का मुकाबला

ind vs nz final

इंग्लैंड को मात देकर टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। अब रविवार (8 मार्च) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। इस बीच रोहित शर्मा का ‘History Repeat, History Defeat’ वाला बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है, जो उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले एक प्रमोशनल वीडियो में कहा था।

  • Mar 08, 2026 11:08 IST

    यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू

    UP Board Copy Checking

    लखनऊ में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल तक चलेगा। बताया जा रहा है कि, कॉपियों की जांच शहर के पांच केंद्रों पर की जाएगी। मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए सभी केंद्रों पर CCTV कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच यह पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूरी करने की तैयारी की गई है।

  • Mar 08, 2026 11:02 IST

    ट्रंप की बीजिंग यात्रा से पहले चीन का बयान-‘ईरान में रिजीम चेंज की कोशिशें बर्दाश्त नहीं

    WhatsApp Image

    ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच चीन ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी पक्षों से सैन्य कार्रवाई के बजाय कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपील की है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि ईरान और मध्य-पूर्व से जुड़े मुद्दों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाना चाहिए और क्षेत्रीय सुरक्षा का सम्मान किया जाना जरूरी है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, वांग यी ने स्पष्ट कहा कि ईरान और खाड़ी देशों की संप्रभुता और सुरक्षा का हर हाल में सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी पक्षों से जल्द से जल्द बातचीत की मेज पर लौटने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी देश में क्रांति की साजिश रचना या ‘रिजीम चेंज’ की कोशिशों को आम जनता का समर्थन नहीं मिलता। चीन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी इस संकट को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने में रचनात्मक भूमिका निभाने की सलाह दी है।

  • Mar 08, 2026 08:11 IST

    रायपुर में 37 डिग्री तापमान, अगले कई दिन ऐसे ही रहेगा मौसम

    छत्तीसगढ़ में अगले कई दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक बना हुआ है, जबकि रायपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article