/bansal-news/media/media_files/2026/03/07/whatsapp-image-2-2026-03-07-09-42-26.jpeg)
Breaking News Live Update 7 March: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 7 मार्च की लेटेस्ट न्यूज...
आम आदमी को बड़ा झटका, LPG गैस सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/07/whatsapp-image-2026-03-2026-03-07-08-01-14.jpeg)
देश में रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। 7 मार्च से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपए और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 115 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। इस बढ़ोतरी से आम नागरिकों के साथ-साथ कारोबारियों पर भी असर पड़ेगा। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमते 7 मार्च से पूरे देश में लागू हो गई है।
- Mar 07, 2026 12:20 IST
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के कारण केबिन घुसा धुआं
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/07/up-deputy-cm-keshav-prasad-maurya-2026-03-07-12-19-21.png)
- Mar 07, 2026 11:31 IST
एमपी में ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ को सीएम ने दिखाई हरी झंडी
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/07/whatsapp-image-202-2026-03-07-11-31-50.jpeg)
एमपी की राजधानी भोपाल में सीएम मोहन यादव ने ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ का फ्लैग ऑफ किया। कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। आपको बता दें इसमें देशभर की 25 महिला बाइकर्स भोपाल से खजुराहो तक राइड कर रही है। इसमें 25 सुपर बाइकर्स 7 दिन में 1400 किमी की बाइक यात्रा करेंगीं। ये यात्रा सांची, चंदेरी, कूनो, ग्वालियर से गुजरेंगी। इसका समापन 13 मार्च को भोपाल में ही होगा।
- Mar 07, 2026 11:14 IST
सीकर में सुबह भूकंप के झटके, खाटूश्यामजी समेत कई इलाकों में दहशत
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/07/khatushyam-1772860448922_v-2026-03-07-11-14-19.webp)
राजस्थान के सीकर जिले में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ समय के लिए दहशत फैल गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 दर्ज की गई।
भूकंप का केंद्र सीकर जिले को बताया गया है। झटके खाटूश्यामजी, रानोली, फतेहपुर और लक्ष्मणगढ़ समेत आसपास के कई गांवों और कस्बों में महसूस किए गए। अचानक आए झटकों से घरों में लगे पंखे और कुछ बर्तन हिलने लगे, जिससे लोग घबरा कर तुरंत घरों से बाहर निकल आए।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, झटके कुछ सेकंड तक महसूस हुए, जिसके बाद लोग काफी देर तक डर के कारण घरों के बाहर ही खड़े रहे। हालांकि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की गई है।
- Mar 07, 2026 11:12 IST
पाकिस्तान के मीरानशाह में आत्मघाती हमला, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/03/pak-2-271327.webp)
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मीरानशाह इलाके में शनिवार को एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ। हमलावर ने मोटरसाइकिल से सेना की एक चेकपोस्ट के पास टकराकर विस्फोट कर दिया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार इस हमले में 5 बच्चों सहित कम से कम 18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह विस्फोट चश्मा पुल के पास हुआ, जहां सेना की चेकपोस्ट मौजूद थी। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
इस हमले की जिम्मेदारी यूएसके (USK) नाम के आतंकी संगठन ने ली है। अधिकारियों के मुताबिक घटना की जांच जारी है और हमले में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
- Mar 07, 2026 10:22 IST
ईरानी युद्धपोत डूबने पर अमेरिका पर युद्ध अपराध का आरोप
- Mar 07, 2026 10:01 IST
महंगाई पर कांग्रेस का हमला, पीएम मोदी को बताया “इन्फ्लेशन मैन”
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने पीएम मोदी को “इन्फ्लेशन मैन” बताते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई से आम लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 853 रुपये हो गई है, जो अप्रैल 2025 के बाद पहली बढ़ोतरी है।
वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पिछले तीन महीनों में इसकी कीमत कुल 307 रुपये तक बढ़ चुकी है, जिससे होटल और हॉस्पिटैलिटी जैसे सेक्टर पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
इस मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की चर्चा की तस्वीर भी सामने आई है। सरकार का कहना है कि बढ़ोतरी के बावजूद देश में ऊर्जा आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।
- Mar 07, 2026 09:55 IST
तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर इजरायली हवाई हमले
ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच 7 मार्च 2026 को तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर इजरायल ने हवाई हमले किए, जिससे एयरपोर्ट परिसर में आग लग गई। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमले के बाद राजधानी तेहरान के कई इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं।
ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए तेल अवीव की ओर हमले किए, जिन्हें इजरायल की सुरक्षा प्रणाली ने रोक लिया। वहीं सऊदी अरब की वायु रक्षा प्रणाली ने शायबा ऑयल फील्ड को निशाना बनाकर भेजे गए 16 ड्रोन मार गिराए, जबकि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने 125 से ज्यादा ड्रोन और मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने का दावा किया है। बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी 5 से 7 प्रतिशत तक उछाल दर्ज किया गया है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us