/bansal-news/media/media_files/2026/03/06/breaking-news-live-update-2026-03-06-09-00-36.jpeg)
Breaking News Live Update 6 March: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 6 मार्च की लेटेस्ट न्यूज...
- Mar 06, 2026 12:36 IST
देवरिया में ट्रक-टैंकर की भिड़ंत, 2 कंडक्टरों की दर्दनाक मौत
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/06/deoracc-1-1772778474178_v-2026-03-06-12-36-18.webp)
देविरया के भाटपाररानी में फुलवरिया पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की सुबह एक ट्रक और टैंकर में जोरदार भिड़ंत हुई। भिड़ंत में टैंकर में सवार 2 कंडक्टरों की मौके पर मौत हो गई। वहीं चालक सुरक्षित बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
- Mar 06, 2026 12:31 IST
ईरान ने इजरायल के शहर तेल अवीव पर दागी मिसाइल
US-Israel Iran War Updates: अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के बीच शुक्रवार को ईरान द्वारा दागी गई मिसाइलों के कारण इजरायल के प्रमुख शहर तेल अवीव में कई जोरदार धमाके सुनाई दिए हैं।
इजरायली सेना के अनुसार पिछले 24 घंटों में लेबनान में ईरान समर्थित हिज़्बुल्लाह के 80 ठिकानों पर हमला किया। इसी के साथ ही ईरान के अंदर भी लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च साइट्स समेत कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है।
- Mar 06, 2026 10:37 IST
अमेरिका की रूस को छूट, कहा-30 दिन तक भारत को बेच सकते हो तेल
इजरायल-यूएस ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का संकट फिलहाल खत्म होता दिखाई दे रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने की छूट मिल गई है। आपको बता दें अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने भारतीय रिफाइनरियों को 30 दिन का स्पेशल लाइसेंस दिया है। ये लाइसेंस 3 अप्रैल तक वैलिड रहेगा।
अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने मीडिया को 6 मार्च को बताया कि राष्ट्रपति ट्रम्प के ऊर्जा एजेंडे के तहत अस्थायी कदम उठाते हुए कहा है कि भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण पार्टनर है। ग्लोबल मार्केट में तेल की सप्लाई को स्थिर रखने के लिए यह छूट दी गई है।
- Mar 06, 2026 10:14 IST
असम में बड़ा हादसा, सुखोई लड़ाकू विमान हादसे में दोनों पायलट की मौत
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/06/kukhoi-plane-crash-piolet-dead-2026-03-06-10-11-54.jpg)
भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का एक सुखोई Su-30 MKI लड़ाकू विमान असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में प्रशिक्षण अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें दोनों पायलेट की मौत हो गई है। इससे पहले रक्षा मंत्रालय के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने एक बयान में कहा था कि भारतीय वायु सेना का एक Su-30 MKI विमान लापता हो गया है। विमान ने असम के जोरहाट वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7:42 बजे संपर्क हुआ था। लड़ाकू विमान की स्थिति का पता लगाने के लिए खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया था।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us