/bansal-news/media/media_files/2026/03/05/breaking-news-live-update-5-news-2026-03-05-09-26-35.jpg)
Breaking News Live Update 5 March: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 5 मार्च की लेटेस्ट न्यूज...
- Mar 05, 2026 13:24 IST
ज्यसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम ने दाखिल किया नामांकन
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/05/screenshot-2026-03-05-132414-2026-03-05-13-24-25.png)
- Mar 05, 2026 13:21 IST
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया
नीतीश कुमार ने विधानसभा पहुँच कर, राज्यसभा के लिए नामांकन किया। इस दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे, साथ ही नामांकन दाखिल करते वक्त भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे।
- Mar 05, 2026 12:35 IST
मिडिल ईस्ट में जंग से तेल बाजार में भूचाल, भारत-चीन की बढ़ी चिंता
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/05/whatsapp-2026-03-05-12-35-01.jpeg)
मिडिल ईस्ट में छिड़े सैन्य संघर्ष का असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है। हालात तब और गंभीर हो गए जब Iran ने रणनीतिक रूप से बेहद अहम समुद्री मार्ग Strait of Hormuz को बंद करने का फैसला लिया। यह वही रास्ता है, जहां से दुनिया की करीब 20% ऊर्जा आपूर्ति गुजरती है। ऐसे में वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो इसका सीधा असर भारत और चीन जैसे बड़े तेल आयातक देशों पर पड़ेगा।
- Mar 05, 2026 11:05 IST
राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामंकन भरेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम आज होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह 11:30 बजे बिहार विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्हीं के साथ जदयू उम्मीदवार के रूप में रामनाथ ठाकुर भी नामांकन दाखिल करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार भी अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। आपको बता दें आज अमित शाह भी बिहार दौरे पर हैं।
- Mar 05, 2026 11:03 IST
कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, सिंघवी-रेड्डी-फूलो और बौद्ध जाएंगे राज्यसभा
देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के नामांकन का आज 5 मार्च यानि गुरुवार को आखिरी दिन है। ऐसे में कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए 6 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। जिसमें तेलंगाना, तमिलनाडु, हरियाणा, हिमाचल और छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट शामिल हैं। जिसमें वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी से लेकर आदिवासी समुदाय की फूलो देवी और दलित समाज से आने वाले करमवीर बौद्ध के नाम शामिल हैं।
- Mar 05, 2026 10:15 IST
इजराइल का फिलिस्तीनी रिफ्यूजी कैंप पर हमला
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/05/screenshot-2026-03-05-101534-2026-03-05-10-15-46.png)
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us