/bansal-news/media/media_files/2026/03/04/breaking-news-live-update-4-march-2026-03-04-08-43-54.jpg)
Breaking News Live Update 4 March: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 4 मार्च की लेटेस्ट न्यूज...
- Mar 04, 2026 13:28 IST
इजरायल के रक्षा मंत्री कट्ज़ ने कहा: ईरान द्वारा नियुक्त कोई भी नेता होगा “लक्ष्य”
इजरायल के रक्षा मंत्री Israel Katz ने चेतावनी दी है कि ईरान शासन द्वारा अयातुल्ला अली खामेनेई के उत्तराधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाने वाला कोई भी नेता “लक्ष्य के रूप में समाप्त होने” के कगार पर रहेगा। उन्होंने बयान में कहा कि अगर नया नेता इजरायल और उसके सहयोगियों के खिलाफ उसी मार्ग पर चलता है, तो उसका कोई नाम या ठिकाना मायने नहीं रखेगा और वह “elimination का स्पष्ट लक्ष्य” होगा। कट्ज़ ने यह भी कहा कि इजरायल और उसके अमेरिकी साझेदार मिलकर ईरानी शासन की क्षमताओं को कमजोर करने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे, ताकि ईरानी लोगों के लिए शासन परिवर्तन की परिस्थितियाँ बन सकें। यह बयान उस समय आया है जब ईरान में नए सर्वोच्च नेता के चयन को लेकर प्रक्रिया चल रही है।
- Mar 04, 2026 13:09 IST
तेल कीमतों में उछाल से रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर 92.0875 प्रति अमेरिकी डॉलर पर पहुंचा
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/04/rupee-1544627568-2026-03-04-13-08-18.jpg)
- Mar 04, 2026 12:57 IST
भाजपा ने महाराष्ट्र से राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान
- Mar 04, 2026 12:53 IST
इजरायल एयरस्पेस फिर से खुलेगा, सीमित उड़ानों की शुरुआत संभव
इजरायल ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईरान के साथ संघर्ष के बीच अपने एयरस्पेस (airspace) को बुधवार रात से गुरुवार तक धीरे-धीरे फिर से खोलने का निर्णय लिया है। यह घोषणा इजरायल के ट्रांसपोर्ट मंत्री ने की है, जिनका कहना है कि Ben Gurion एयरपोर्ट पर शुरू में सीमित संख्या में inbound फ्लाइट्स की अनुमति दी जाएगी, खासकर इजरायल के नागरिकों को वापस लाने के लिए।बयान के अनुसार, एयरस्पेस को बेहद सतर्कता से खोला जाएगा और पहले 24 घंटों में प्रति घंटे एक narrow-body विमान की लैंडिंग की योजना है। अगर सुरक्षा स्थिति अनुकूल रही तो इस संख्या को बढ़ाया जाएगा। फिलहाल departures पर कोई स्पष्ट तारीख नहीं दी गई है और इसे सुरक्षा घटनाक्रम के अनुसार आगे बदला जा सकता है।
- Mar 04, 2026 12:03 IST
150 ईरानी छात्राओं की मौत की जांच की मांग, ईरान का अमेरिका पर मिसाइल हमले का आरोप; US बोला- हम स्कूलों को निशाना नहीं बनाते
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/04/iran-israil-us-war-150-student-girls-died-2026-03-04-12-03-25.jpg)
इजरानल ईरान यूस हमले में मानी गई 150 ईरानी छात्राओं को लेकर अब मौत की जांच की मांग की जा रही है। ईरान अमेरिका पर मिसाइल हमले का आरोप लगा रहा है तो वहीं US का कहना है कि हम स्कूलों को निशाना नहीं बनाते।
- Mar 04, 2026 10:54 IST
इजराइल-ईरान जंग के बीच जेद्दा से अहमदाबाद 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द
Iran Israel War Impact: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया गया है। आपको बता दें इसके लिए भारतीय नागरिकों के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसकी जानकारी X पोस्ट में के माध्यम से दी है।
लौट रहे भारतीय
आपको बता दें जंग के बीच विपरीत बने हालातों के चलते मिडिल ईस्ट के देशों से भारतीयों का लौटना लगातार जारी है। इसी बीच 3 मार्च मंगलवार देर रात जेद्दा, दुबई से कई भारतीय दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुए। आपको बता दें ईरान ने जंग के कारण दुनिया का सबसे अहम होर्मुज रूट (समुद्र का रास्ता) बंद कर दिया गया। जिसके चलते भारतीय झंडे वाले 37 जहाज और उनमें सवार 1,109 भारतीय नाविक वर्तमान में फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में फंसे हुए हैं।
- Mar 04, 2026 09:23 IST
IDF ने ईरान, लेबनान में सैकड़ों ठिकानों पर हमला किया; US सेंट्रल कमांड ने कहा, "हमने अभी शुरुआत की है।"
US-Israel Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग पांचवे दिन भी जारी है। इस युद्ध के बाद पूरा मिडिल ईस्ट जंग जैसे हालात दिख रहे हैं। तीनों देशों की सेनाएं लामबंद हो गई हैं। चारों ओर से हमले जारी हैं। ईरान ने यूएस और इजरायल के हमलों का जवाब देते हुए मिडिल ईस्ट के अलग-अलग देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजरायल के कई शहरों पर हमले किए हैं।
अमेरिका और इजरायल हमले में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को देश को अगला सुप्रीम लीडर चुना गया है। ईरान की शक्तिशाली असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने मोजतबा के नाम पर मुहर लगा दी है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/04/whatsapp-image-2026-2026-03-04-12-57-34.jpeg)