Breaking News Live Update 3 March: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ईरानी नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल माजिद हकीम इलाही से मुलाक़ात की

देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 3 मार्च की लेटेस्ट न्यूज...

एडिट
WhatsApp Image 20

Breaking News Live Update 3 March: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 3 मार्च की लेटेस्ट न्यूज... 

नोएडा इंडस्ट्रियल एरिया में पार्किंग माफिया पर वसूली के आरोप 

नोएडा के इंडस्ट्रियल एरिया में पार्किंग माफिया के सक्रिय होने के आरोप सामने आए हैं। ट्रक ड्राइवरों का कहना है कि उनसे जबरन 200 रुपये की एंट्री फीस वसूली जा रही है। उनका दावा है कि बिना पर्ची के उन्हें सेक्टर 63, 58, 62 और 59 में एंट्री नहीं दी जाती। इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे सेक्टर 63A का बताया जा रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद पार्किंग ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों की कथित साठगांठ पर भी सवाल उठने लगे हैं।  

  • Mar 03, 2026 12:35 IST

    कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ईरानी नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल माजिद हकीम इलाही से मुलाक़ात की

    दिल्ली में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भारत में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल माजिद हकीम इलाही संग बैठक की। इस मुलाकात का उद्देश्य ईरान-इजरायल संघर्ष और हालिया तनाव के बीच आपसी संवाद और स्थिति की गंभीरता पर विचार-विमर्श करना बताया गया। 

  • Mar 03, 2026 12:18 IST

    ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु भारत वापस लौटीं, बोलीं- घर आकर बहुत खुश हूं

    srmn95vg_pv-sindhu_625x300_03_March_26

    ईरान-इजरायल युद्ध के चलते पिछले कुछ दिनों से दुबई में रुकीं ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु अब भारत लौट आई हैं। वह विशेष उड़ान (स्पेशल फ्लाइट) के जरिए सुरक्षित देश पहुंचीं।

  • Mar 03, 2026 10:46 IST

    यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, डबल डेकर बस ने इको वैन को मारी टक्कर, 6 की मौत

    hathras-accident-familys-1772508255909

    उत्तर प्रदेश में 3 मार्च तड़के करीब 4 बजे एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। बताया जा रहा है कि, Yamuna Expressway पर एक निजी डबल डेकर बस ने आगे चल रही इको वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से छह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

  • Mar 03, 2026 10:44 IST

    राजौरी में ‘PIA’ लिखा विमान आकार का गुब्बारा मिला, पुलिस ने कब्जे में लिया

    जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पुलिस पोस्ट तेरयाथ क्षेत्र के तहत एक विमान के आकार का गुब्बारा मिला है, जिस पर ‘PIA’ लिखा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वस्तु को अपने कब्जे में ले लिया।

    राजौरी पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान गुब्बारे में किसी भी तरह के इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं पाए गए। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article